शंकराचार्य और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज बैन, राज्य के 16 अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों पर चला सरकारी डंडा

VINAY VERMA | Nov 03, 2026, 14:37 IST
Share
<strong>स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: आयुष्मान योजना में धांधली मिलने पर 16 निजी अस्पताल सस्पेंड</strong>
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: आयुष्मान योजना में धांधली मिलने पर 16 निजी अस्पताल सस्पेंड

रायपुर। आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज के नाम पर गड़बड़ी करना प्रदेश के 16 अस्पतालों को भारी पड़ गया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद इन अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया है। इनमें शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

इनमें से पांच अस्पतालों को तीन साल तक योजना से बाहर रखने की कार्रवाई की गई है। बाकी अस्पतालों पर भी एक साल तक आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने पर रोक रहेगी।

19 अस्पतालों की हुई थी जांच

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ दिन पहले प्रदेश के 19 अस्पतालों की जांच की थी। इसमें तीन अस्पतालों को छोड़कर बाकी 16 में गड़बड़ियां मिलीं। बिलासपुर के मेहता चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, रायपुर के विजन सेंटर आई हॉस्पिटल और सरगुजा के डीएचटी हॉस्पिटल को छोड़कर बाकी सभी अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। यानी जांच में शामिल करीब 84 फीसदी अस्पताल कार्रवाई की जद में आ गए।

आयुष्मान योजना में बड़े घपले का खुलासा: 17 'वेरी हाई रिस्क' अस्पतालों पर गिरी गाज, रायपुर के 7 और बिलासपुर के 3 हॉस्पिटल शामिल | Major Scam in Ayushman Yojana Revealed: 17 'Very High Risk' Hospitals Under Scrutiny, Including 7 from Raipur and 3 from Bilaspur
आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल
30 Sept 2026 ,
By Arun Tiwari
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने द्वारा आयुष्मान योजना के तहत वेरी हाई रिस्क स्कोर वाले 17 अस्पतालों को चिन्हित किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय जांच टीम ने इन अस्पतालों का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की।जांच के दायरे में रायपुर के 7, बिलासपुर के 3, दुर्ग के 2 और सरगुजा, बस्तर, कबीरधाम, कोंडागांव और कोरबा के एक-एक अस्पताल शामिल हैं।

तीन साल तक आयुष्मान योजना के तहत इलाज पर रोक

तीन साल के लिए योजना से बाहर किए गए अस्पतालों में भिलाई का श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर का रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल, वरदान हॉस्पिटल, श्री अनंत साईं अस्पताल और श्रीनिवास हॉस्पिटल शामिल हैं।

इन अस्पतालों में अब आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की नोटशीट में इन्हें तीन साल तक योजना से बाहर रखने की सिफारिश की गई है। इसके लिए हर साल अलग-अलग आदेश जारी करने की व्यवस्था बनाई गई है। विभाग का तर्क है कि इससे कार्रवाई को चुनौती देने की गुंजाइश कम होगी। हालांकि, इस मामले में अंतिम आदेश और उसकी अवधि को लेकर संबंधित आदेश ही निर्णायक होंगे।

पुलिस हाउसिंग के दो अफसरों की पदोन्नति पर गृह विभाग का एक्शन, पीडब्ल्यूडी के पत्र से खुला राज | Home Department's Action on Promotion of Two Police Housing Officers, Secret Revealed by PWD Letter
पुलिस हाउसिंग के दो अफसरों की पदोन्नति पर सवाल, PWD के पत्र से नया मोड़, गृह विभाग ने मांगी जानकारी
31 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के दो वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विभागीय पत्राचार सामने आया है। जेपी पस्तोर और आलोक निगम की पदोन्नति के खिलाफ शिकायतें गृह विभाग तक पहुंची हैं। गृह विभाग ने दस सितंबर को नियमानुसार कार्रवाई कर उसकी जानकारी देने के निर्देश दिए थे। अब पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के पत्र से पदोन्नति विवाद में नया मोड़ आया है।

मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर भी सवाल

इस कार्रवाई का असर सिर्फ आयुष्मान योजना तक सीमित नहीं रह सकता। शंकराचार्य और रावतपुरा जैसे मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों पर कार्रवाई के बाद उनकी मान्यता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए अस्पताल में मरीजों के इलाज, जरूरी बेड, क्लीनिकल सुविधाओं और मेडिकल छात्रों की ट्रेनिंग की व्यवस्था होना जरूरी है। ऐसे में अस्पतालों में इलाज प्रभावित होने पर मेडिकल कॉलेजों की पढ़ाई और मान्यता से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, आयुष्मान योजना से बाहर होने का मतलब अपने आप मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होना नहीं है। इसके लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नियमों के तहत अलग जांच की जरूरत होगी।

हेलीकॉप्टर क्रैश बीमा दावा: ओरिएंटल इंश्योरेंस तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट, सरकार का कड़ा एक्शन | Helicopter Crash Insurance Claim: Oriental Insurance Blacklisted for Three Years, Government Takes Strict Action
हेलीकॉप्टर क्रैश मामलाः सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, बीमा दावा दबाए रखने पर कार्रवाई
07 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी हेलीकॉप्टर के बीमा दावे को चार साल से ज्यादा समय तक लटकाने वाली ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी पर बड़ा एक्शन लिया है। विमानन संचालनालय ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यानी इस अवधि में कंपनी के साथ सरकार के नए काम पर रोक रहेगी।

इन 16 अस्पतालों पर हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में रायपुर के श्री अनंत साईं अस्पताल, एसके केयर हॉस्पिटल, महावीर हॉस्पिटल, श्रीनिवास हॉस्पिटल, वरदान हॉस्पिटल, सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, हेरिटेज हॉस्पिटल और रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल शामिल हैं।

इसके अलावा दुर्ग का पल्स हॉस्पिटल और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, कोंडागांव का नेताम हॉस्पिटल, कोरबा का हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल, बस्तर का स्वामी चंद्रशेखरानंद हॉस्पिटल, कबीरधाम का जय जगन्नाथ हेल्थ केयर और बिलासपुर के अशोक प्रसूति मंदिर व केयर एंड केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई की गई है।

CSVTU परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित छात्रा को मिले 38 अंक, एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी | CSVTU Exam Result: Absent Student Awarded 38 Marks, Agency Issued Show Cause Notice
CSVTU परीक्षा परिणाम में बड़ी चूक, अनुपस्थित छात्रा को 38 अंक देकर पास करने पर एजेंसी को कारण बताओ नोटिस
30 Sept 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक अनुपस्थित छात्रा को 38 अंक दिए गए और उसे पास भी घोषित किया गया। यह गलती परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी एमपीकॉन की तकनीकी त्रुटियों के कारण हुई। विश्वविद्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एमपीकॉन को नोटिस जारी किया है।

दो और अस्पतालों पर गिरी गाज

इन 16 अस्पतालों के अलावा दो दिन पहले रायपुर के मेडिलाइफ और लोटस अस्पताल को भी आयुष्मान योजना से बाहर किया गया है। यानी सरकारी कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि जिन अस्पतालों में मरीजों के इलाज में गड़बड़ी मिली है, वहां आम मरीजों की जेब से होने वाली वसूली रोकने और इलाज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग आगे क्या कदम उठाता है।
Tags:
  • आयुष्मान योजना
  • रावतपुरा मेडिकल कॉलेज
  • शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज
  • आयुष्मान योजना में गड़बड़ी
  • Ayushman Yojana
  • 16 अस्पताल ब्लैकलिस्ट
भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?

By Arohi Raj

भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?
नरेश मीणा फरार; घर पहुंची पुलिस, पिता ने जताया विरोध; 6 नवंबर को खुद गिरफ्तारी देने का ऐलान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

नरेश मीणा फरार; घर पहुंची पुलिस, पिता ने जताया विरोध; 6 नवंबर को खुद गिरफ्तारी देने का ऐलान
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: MP में बनेंगे 15 नए सैटेलाइट टाउन, 23 हजार करोड़ की योजनाएं रहेंगी जारी, अगली बैठक गांधीसागर में

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: MP में बनेंगे 15 नए सैटेलाइट टाउन, 23 हजार करोड़ की योजनाएं रहेंगी जारी, अगली बैठक गांधीसागर में
छत्तीसगढ़ की खदानों ने देश में चमकाया नाम, कोयला खनन में सुरक्षा और बेहतर काम के दम पर हासिल की 5 स्टार रेटिंग

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की खदानों ने देश में चमकाया नाम, कोयला खनन में सुरक्षा और बेहतर काम के दम पर हासिल की 5 स्टार रेटिंग
इंदौर कलेक्ट्रेट के प्यून पालीवाल के पास 7 करोड़ की संपत्ति होने की शिकायत, 17 लाख के प्लॉट हेराफेरी में जांच शुरू

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्ट्रेट के प्यून पालीवाल के पास 7 करोड़ की संपत्ति होने की शिकायत, 17 लाख के प्लॉट हेराफेरी में जांच शुरू
MP में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं: नई लाइनें बिछेंगी, ललितपुर-सिंगरौली रूट से बढ़ेगा रेल कनेक्टिविटी

By Arohi Raj

MP में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं: नई लाइनें बिछेंगी, ललितपुर-सिंगरौली रूट से बढ़ेगा रेल कनेक्टिविटी
NGT ने लगाई पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक, अब पेड़ काटने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति जरूरी

By Jageshwar Prasad

NGT ने लगाई पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक, अब पेड़ काटने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति जरूरी