कांग्रेस कार्यालय बना अखाड़ा, धारीवाल और गुंजल समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की

Mukesh Sharma | Apr 11, 2026, 17:39 IST
Share
congress kota
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के कोटा में कांग्रेस की बैठक में शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंज के समर्थकों के बीच जमकर धक्का—मुक्की हुई। भारी हंगामे के बाद बैठक खत्म कर दी गई।

News In Short

  • कोटा में कांग्रेस की बैठक हंगामे और आपसी धक्का-मुक्की की भेंट चढ़ी।
  • शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की।
  • बैठक कांग्रस को कोटा में अधिक मजबूत करने पर मंथन के लिए बुलाई थी।
  • विवाद स्वागत भाषण में प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं लेने से भड़का।
  • हंगामे के कारण बैठक को आनन-फानन में किया समाप्त।

News In Detail

Kota: राजस्थान के कोटा में कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी उस समय चरम पर पहुंच गई, जब संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत बुलाई बैठक हंगामे और आपसी धक्का-मुक्की की भेंट चढ़ गई। शहर और देहात कांग्रेस की इस संयुक्त बैठक में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।

​क्यों हुआ विवाद

घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई, जब शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम मंच से संबोधन दे रही थीं। उन्होंने अग्रिम पंक्ति में बैठे वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया, लेकिन कोटा के दिग्गज कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं लिया। इसे अपनी उपेक्षा मानते हुए गुंजल समर्थक भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही विरोध जताना शुरू कर दिया।

जवाब में शांति धारीवाल के समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बैठक के मुख्य अतिथि, जिला प्रभारी एवं पीसीसी महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज के सामने ही कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए। हंगामे के कारण प्रभारी को अपना संबोधन बीच में ही रोकना पड़ा और बैठक को आनन-फानन में समाप्त कर दिया गया।

​भीतर की लड़ाई सड़क तक पहुंची

​कांग्रेस कार्यालय के अंदर शुरू हुआ यह विवाद शांत होने के बजाय बाहर तक फैल गया। स्थिति इतनी भयावह थी कि वहां मौजूद महिला कार्यकर्ता और महिला नेता डर के मारे एक कमरे के अंदर बंद हो गईं और काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं।
वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।

बाद में जब अतिथियों को माला पहनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ तो प्रहलाद गुंजल को फिर से बुलाया गया, लेकिन उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया कि वे पहले ही माला पहन चुके हैं। इस बात पर फिर नारेबाजी और गर्मागर्मी का माहौल बन गया।

​गुटबाजी पर चिंता

​इस पूरी घटना पर पार्टी के भीतर अलग-अलग सुर देखने को मिले। कांग्रेस के कोटा प्रभारी ​पुष्पेंद्र भारद्वाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गुटबाजी की वजह से ही पूरे देश में पार्टी कमजोर हो रही है। हम संगठन को मजबूत करने आए थे, लेकिन यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस नेता ​प्रहलाद गुंजल ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करते हुए कहा कि कोई गुटबाजी नहीं है, बस कुछ कार्यकर्ताओं के बीच गलतफहमी हो गई थी।

शहर जिला अध्यक्ष ​राखी गौतम ने स्पष्ट किया कि सब साथ मिलकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। छोटी-मोटी बातों को तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

​संगठन की मजबूती पर सवाल

यह बैठक आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बुलाई गई थी। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार अप्रैल महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जानी थी, लेकिन आपसी कलह ने पार्टी की रणनीतियों पर पानी फेर दिया।

ये भी पढे़:-

हर बार जरूरी थोड़ी है कि सीएम बना जाए, वसुंधरा राजे को लेकर मदन राठौड़ का आया बड़ा बयान

​मोदी की गारंटी या चुनावी छलावा, गहलोत ने इंतजार शास्त्र के अंतिम चैप्टर से साधा निशाना

कटारिया के खिलाफ असंतोष बढ़ा, फिर लगे गंभीर आरोप, विधायकों के फंड से अपनों का कराया हवाई सफर

सीएमओ में अधिकारियों के कामकाज की नई जमावट, संभागों और विभागों की दी जिम्मेदारी



Tags:
  • कांग्रेस
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • राखी गौतम
  • शांति धारीवाल
  • निकाय और पंचायत चुनाव
  • प्रहलाद गुंजल
  • पुष्पेंद्र भारद्वाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा