हर बार जरूरी थोड़ी है कि सीएम बना जाए, मदन राठौड़ के बयान पर वसुंधरा का जवाब-मेरा खिलाफ साजिश
Mukesh Sharma | Apr 11, 2026, 15:42 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि हर बार जरूरी थोड़ी है कि सीएम बना जाए।
News In Short
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान पर राजस्थान भाजपा में घमासान।
- मदन राठौड़ ने बीकानेर में कहा, हर बार जरूरी थोड़ी है कि सीएम बना जाए।
- राठौड़ ने यह भी कहा, यह बात गलत है कि वसुंधरा के काम नहीं हो रहे।
- खर्रा ने भी सीकर में कहा कि उम्मीद सब करते हैं, सफलता कुछ को मिलती है।
- वसुंधरा की सफाई, उनके खिलाफ साजिश, बयान गलत संदर्भ से जोड़ा।
News In Detail
उन्होंने यह भी कहा कि वसुंधरा जी क्या नहीं बचा पाईं, वे आज पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनके सभी काम हो रहे हैं। उन्होंने अपनी बात की व्याख्या एक मारवाड़ी कहावत के जरिए की, जो प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
राठौड़ से सुर मिलाते हुए नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी सीकर में कहा कि राजनीति एक ऐसा चंचल क्षेत्र है जिसमें उम्मीद सब करते हैं लेकिन सफलताएं बहुत कम को मिलती हैं।
उधर, वसुंधरा राजे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। उनके भाषण के एक अंश को काटकर उसे गलत संदर्भ से जोड़ा गया है। उनका मकसद फोरलेन हाईवे की तकनीकी बाधा को समझाना था।
आज बीकानेर प्रवास के दौरान संभाग कार्यालय, बीकानेर शहर में संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए… pic.twitter.com/KNvjtbkiKW
— Madan Rathore (@madanrrathore) April 11, 2026
कहावत के जरिए राजे को कड़ा संदेश
वसुंधरा के हो रहे हैं सभी काम
कटारिया पर आया सधा हुआ जवाब
विपक्ष पर प्रहार और महिला आरक्षण
जल्द होंगी राजनीतिक नियुक्तियां
खर्रा बोले, यह तो राजनीति में चलता-रहता है
उन्होंने कहा, 'यह तो राजनीति में चलता रहता है कि कब किसका भाग्य उदय होता है और कब किसका सितारा थोड़ा मंद पड़ता है। क्योंकि, राजनीति एक ऐसा चंचल क्षेत्र है जिसमें उम्मीद सब करते हैं लेकिन सफलताएं बहुत कम को मिलती हैं।
वसुंधरा बोली, असल मुद्दा हाईवे का था
राजे ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीणों को केवल नियम और प्रक्रिया समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि धौलपुर में मेरे घर के सामने से नेशनल हाईवे निकला है। जब मुंडिया यानी सीमांकन होकर काम शुरू हो जाता है, तो नियम सबके लिए समान होते हैं। मुझे खुद अपने घर की दीवार पीछे करनी पड़ी और मेरी जमीन भी गई। मैंने ग्रामीणों से यही कहा था कि जब मैं अपने घर की जमीन जाने से नहीं रोक सकी, तो नियम के विरुद्ध जाकर आपकी मदद कैसे कर पाऊंगी?
ये भी पढे़:-
कटारिया के खिलाफ असंतोष बढ़ा, फिर लगे गंभीर आरोप, विधायकों के फंड से अपनों का कराया हवाई सफर
पहली बार नैचुरल ब्रीडिंग से जन्मे 3 चूजे, डेजर्ट नेशनल पार्क में गोडावण का कुनबा बढ़कर हुआ 79
एक पुलिस अफसर ने 40 जगह से लगवाई सिफारिश, भरी मीटिंग में सीएम को यह किस्सा क्यों सुनाना पड़ा?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari