जिस अधिकारी को दिया आशीर्वाद, वो ही ढूंढ रहा है महंत देवानंद का कातिल
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में कोटा के चंद्रसेल मठ के महंत देवानंद महाराज के हत्यारों का चार दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब कोटा के साथ ही सवाईमाधोपुर में भी हत्यारों को तलाश कर रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के कोटा में चंद्रसेल मठ के महंत देवानंद महाराज की हुई हत्या।
- महंत पर चाकुओं से हमला, दो दिन पहले ही मठ पहुंचे थे।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा उनके दरबार में आशीर्वाद लेने आते थे।
- पुलिस ने जांच का दायरा कोटा से सवाई माधोपुर तक 100 किमी तक बढ़ाया।
- अनुयायी और धार्मिक संगठनों ने गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस मामले की जांच उस पुलिस अधिकारी को सौंपी गई, जिन्होंने कभी महंत से आशीर्वाद लिया था।
पुलिस का दावा है कि इस हत्या की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। हत्या में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
रसूखदार संत, जिनके दरबार में झुकते थे सियासी दिग्गज
उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक कल्पना देवी, पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत और प्रहलाद गुंजल के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। महंत का करीब 25 हजार फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम पेज श्रद्धांजलि और संवेदनाओं से पट गया है।
वो अफसर जिसने आशीर्वाद लिया, आज खोज रहा कातिल
आज वही अधिकारी कोटा के जवाहर नगर थाने में सीआई के पद पर तैनात हैं। वे उसी पुलिस टीम का अहम हिस्सा हैं, जो महंत के हत्यारों की तलाश में दिन-रात जुटी है।
दो दिन पहले आए थे मठ, कैसे हुई साजिश?
100 किमी दायरे में फैली जांच
पुलिस सवाई माधोपुर के संपर्कों, संभावित विवादों और अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है। हत्या की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।
श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश
FAQ
- महंत देवानंद महाराज कौन थे?
वे कोटा स्थित चंद्रसेल मठ के महंत थे। उनका सवाई माधोपुर में भी एक आश्रम था। उनके संपर्क लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई मंत्रियों तक थे। उनकी सोशल मीडिया पर 21 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे। - महंत देवानंद महाराज की हत्या कैसे हुई?
हत्या से दो दिन पहले ही महंत चंद्रसेल मठ पहुंचे थे। अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्यारे अब भी फरार हैं और पुलिस जांच जारी है।
ये खबर भी पढे:-
रोडवेज बस में 70 में से 68 यात्री बेटिकट, फ्लाइंग टीम भी रह गई दंग
कौन है मानव सुथार, जिसे अफगानिस्तान के खिलाफ मिला है खेलने का मौका
31 साल बाद पूर्व सैनिक को मिलेगी अमान्य पेंशन, कोर्ट ने दिया आदेश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari