रोडवेज बस में 70 में से 68 यात्री बेटिकट, फ्लाइंग टीम भी रह गई दंग
Ashish Bhardwaj | Jun 09, 2026, 18:44 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान रोडवेज में भ्रष्टाचार की बानगी देखिए। एक रोडवेज बस में 70 में से 68 यात्री बिना टिकट सफर करते पाए गए। यानी कंडक्टर ने सिर्फ दो यात्रियों को ही टिकट दिए। बाकी यात्रियों का किराया उसकी जेब में चला गया।
पांच प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला
- रोडवेज की फ्लाइंग टीम ने कोटा से झालावाड़ जा रही एक बस की चेकिंग की।
- बस में 70 यात्री सवार थे, इसमें से केवल दो यात्रियों के पास ही टिकट मिला।
- 68 यात्री बिना टिकट कर रहे थे यात्रा, कंडक्टर ने किराया लेकर जेब में रख लिया।
- कंडक्टर को ब्लैकलिस्ट किया गया, साथ ही सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली।
- ऐसा गिरोह सक्रिय, जो फ्लाइंग टीम की पल-पल की लोकेशन साझा करता रहा है।
पूरी बस में सवार 70 यात्रियों में से 68 यात्री बिना टिकट सफर कर रहे थे। केवल 2 यात्रियों के पास ही वैध टिकट मिले। रोडवेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी कंडक्टर को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही उसकी सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली है।
चेकिंग शुरू होते ही मची खलबली
जैसे ही कोटा से झालावाड़ जा रही इस बस को जांच के लिए रुकवाया गया, तो बस के अंदर का माहौल अचानक बदल गया।
फ्लाइंग टीम ने जब यात्रियों के टिकट जांचने शुरू किए तो कंडक्टर के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। एक या दो नहीं, बल्कि पूरी बस ही बिना टिकट यात्रियों से भरी पड़ी थी।
टीम ने जैसे-जैसे गिनती बढ़ाई, आंकड़ा 68 पर जाकर रुका। इतनी बड़ी संख्या में बेटिकट यात्री देखकर खुद फ्लाइंग टीम के अधिकारी भी हैरान रह गए।
पेनल्टी लगाई, धरोहर राशि जब्त
आरोपी कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) कर दिया गया है। निगम में जमा कंडक्टर की पूरी सिक्योरिटी (धरोहर) राशि को तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिया गया।
मौके पर ही आरोपी कंडक्टर के खिलाफ 5,410 रुपए की पेनल्टी लगाई गई। फ्लाइंग टीम ने सभी 68 बेटिकट यात्रियों पर रिमार्क (विशेष टिप्पणी) दर्ज करते हुए मौके पर ही नए टिकट जारी किए, जिससे राजस्व की वसूली की जा सके।
एसटीडी सेवा का अवैध नेटवर्क?
इस रूट पर पहले भी रोडवेज के राजस्व को भारी चपत लगाने वाले संगठित गिरोह सक्रिय रहे हैं। पूर्व में पुलिस ने एसटीडी सेवा नाम के एक अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।
यह नेटवर्क फ्लाइंग टीम (चेकिंग टीम) की पल-पल की लोकेशन और मूवमेंट को बस कंडक्टरों तक लीक करता था, जिससे कंडक्टर फ्लाइंग टीम के आने से पहले ही सतर्क हो जाते थे।
ये भी पढे़:-
31 साल बाद पूर्व सैनिक को मिलेगी अमान्य पेंशन, कोर्ट ने दिया आदेश
खुद को बनाए रखने की छटपटाहट या दाग धोने की कोशिश, गहलोत की सियासी पहेली
संघर्ष, बीमारी और सपने की उड़ान, आईएएस प्रतिभा वर्मा की सफलता की कहानी
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj