कौन है मानव सुथार, जिसे अफगानिस्तान के खिलाफ मिला है खेलने का मौका

Ashish Bhardwaj | Jun 06, 2026, 13:27 IST
Share
manva
Photograph: (the sootr)

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। राजस्थान के श्रीगंगानर के रहने वाले मानव सुथार का पिछला घरेलू सीजन बहुत शानदार रहा था

News In Short

  • मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत टेस्ट टीम में डेब्यू किया।
  • कुलदीप यादव ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई और पिता का सपना साकार हुआ।
  • श्रीगंगानगर के साधारण परिवार से आने वाले मानव ने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया।
  • बचपन में पिता ने उनके लिए घर के पास टर्फ पिच बनवाई ताकि अभ्यास हो सके।
  • घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन और नेट्स में विराट कोहली व रोहित शर्मा को चुनौती दी।

News In Detail

राजस्थान के श्रीगंगानगर के 23 वर्षीय मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है। इस डेब्यू पर कुलदीप यादव ने उन्हें कैप पहनाई तो ये पल सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उनके पिता का भी सपना था।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही टीम इंडिया ने बड़ा कदम उठाते हुए लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिया है। टेस्ट टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार को शामिल किया है. मानव आईपीएल 2026 सीजन में गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का भी हिस्सा थे । और लगातार घरेलू क्रिकेट में विकेट चटकाने के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देते रहे हैं।

मानव का क्रिकेट का सफर आसान नहीं था। साधारण परिवार से आने वाले मानव ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ अपने और अपने पिता के सपने को साकार किया।

मानव सुथार कैसे बने स्पिनर?

मानव सुथार ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की टीम से खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। उनके पिता, जगदीश सुथार, पीटीआई टीचर थे। और खुद भी एक क्रिकेटर थे। वो तो क्रिकेट में कोई बड़ी पहचान नहीं बना पाए। लेकिन अपने बेटे को हमेशा क्रिकेट में सपोर्ट किया।

बचपन में मानव बल्लेबाज बनना चाहते थे, लेकिन उनके कोच ने उन्हें स्पिनर बनने के लिए प्रेरित किया। उनके कोच ने सुथार के पिता को कन्वेन्स कर लिया की वो एक शानदार बन सकते है। उनके पास गेंद पकड़ने की शानदार ग्रिप थी, जो उन्हें स्पिनिंग गेंदबाजी में माहिर बनाती थी।

कठिन परिस्थितियों में बना अभ्यास का मैदान

मानव सुथार के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी टर्फ पिच। श्रीगंगानगर में टर्फ पिच उपलब्ध नहीं थी। इसके लिए उनके पिता ने घर के पास खाली जमीन किराए पर ली और मानव के लिए खुद की प्रैक्टिस पिच बनाई।

इस पिच पर मानव ने घंटों मेहनत की और अपनी गेंदबाजी को बेहतर बनाया। यही संघर्ष और लगन उन्हें आज राष्ट्रीय टीम तक ले गई।

क्या होती है टर्फ पिच

क्रिकेट में टर्फ पिच एक प्राकृतिक घास और मिट्टी से बनी खेल की सतह होती है, जिस पर गेंदबाज और बल्लेबाज खेलते हैं। यह पिच जमीन पर तैयार की जाती है और इसे बराबर, सख्त और समतल बनाया जाता है ताकि गेंद की उछाल और गति सही रहे। टर्फ पिच पर स्पिन गेंदबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। टर्फ पिच प्राकृतिक होने के कारण मौसम और नमी के अनुसार बदलती है, जिससे मैच में रणनीति महत्वपूर्ण बन जाती है।

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन

मानव का प्रथम क्लास का रिकॉर्ड भी शानदार है उन्होंने बल्लेबाजी में 48 पारी में 945 रन बनाये है जो की एक शानदार रिकॉर्ड है। इस में एक शतक भी शामिल है। वही गेंदबाजी रिकॉर्ड देखा जाए तो 29 मैचों में 129 विकट हासिल किए है। जो उनकी काबिलियत को दर्शाती है।

इस सीजन में मानव सुथार ने राजस्थान के लिए केवल 6 मैचों में 39 विकेट चटकाए थे, जो उस सीजन टीम के लिए सर्वाधिक थे

दलीप ट्रॉफी: 2024 में उन्होंने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट (7/49) हासिल किए थे।

इंडिया 'A': उन्होंने इंडिया 'A' के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ 5/107 का प्रभावशाली स्पैल शामिल है।

घरेलू क्रिकेट में मानव सुथार ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने नेट्स में विराट कोहली और रोहित शर्मा को चुनौती दी।

साल 2023 के वनडे विश्व कप के दौरान भी मानव ने नेट्स में दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया। उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं की नजर में उन्हें लंबे समय तक बनाए रखा।

FAQ

  1. मानव सुथार ने भारतीय टीम में कब डेब्यू किया?
    मानव के पास गेंद पकड़ने की बेहतरीन ग्रिप थी और उनके कोच ने बचपन में उन्हें स्पिनिंग गेंदबाजी के लिए प्रेरित किया। इस वजह से वह बल्लेबाज की बजाय स्पिनर बने।
  2. मानव सुथार आईपीएल किस टीम से खेलते हैं?
    मानव सुथार आईपीएल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते है।

ये खबर भी पढे़:-

पढ़ाई और बकरी चराना साथ-साथ, फिर छठे प्रयास में आईएएस बने राम प्रकाश

जोहड़ की तीन बीघा जमीन पर अवैध कब्जे, 12 मकान मालिकों को निगम ने दिए नोटिस

गर्मी ढलते ही पुलिस मुख्यालय को आई याद, कूलर-पंखों के लिए बजट जारी

1100 साल पुराने मठ में महंत की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी



Tags:
  • टीम इंडिया
  • शुभमन गिल
  • अफगानिस्तान
  • अक्षर पटेल
  • रविंद्र जडेजा
  • श्रीगंगानगर
  • आईपीएल 2026
  • मानव सुथार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच