फिर तो मैं भी ईमानदार नहीं, आखिर मदन दिलावर ने ऐसा क्यों कहा

Ashish Bhardwaj | Jun 09, 2026, 20:24 IST
Share
किरोड़ी को मिला मदन दिलावर का साथ
Photograph: (the sootr)

नकली बीज मामले में रिश्वतखोरी उजागर होने के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के आरोपों के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का बचाव किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान कृषि विभाग में रिश्वतखोरी को लेकर सीबी के एक्शन के बाद गरमाई सियासत।
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किरोड़ी लाल मीणा का बचाव करते हुए कांग्रेस पर किया पलटवार।
  • मदन दिलावर ने जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मांगा जवाब।
  • दिलावर ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ एसओजी जांच जारी है, कार्रवाई संभव।
  • मंत्री के अनुसार निकाय और पंचायत चुनावों पर कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं।

Jaipur: राजस्थान में नकली बीज मामले में रिश्वतखोरी का खेल सामने आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने किरोड़ीलाल मीणा पर निशाना साधा था। अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने सहयोगी मंत्री किरोड़ी के बचाव में उतरे हैं।

मंत्री दिलावर ने कहा कि अगर किरोड़ीलाल मीणा बेईमान हैं तो मदन दिलावर कभी ईमानदार हो ही नहीं सकता है। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से जल जीवन मिशन घोटाले में पैसों का हिसाब मांगा।

दिलावर का किरोड़ी के पक्ष में बयान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वे किरोड़ी को वे विद्यार्थी जीवन से जानते हैं। उनकी छवि हमेशा साफ-सुथरी रही है। किसी से मिलना-जुलना भ्रष्टाचार में शामिल होने का प्रमाण नहीं हो सकता।

दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले विपक्ष को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

ACB कार्रवाई जीरो टॉलरेंस का सबूत

राज्य बीज निगम में एसीबी की कार्रवाई पर दिलावर ने कहा कि किसी भी विभाग में कोई भी भ्रष्ट हो सकता है। लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नकली बीज और भ्रष्टाचार के मामलों में एसीबी की कार्रवाई का उन्होंने स्वागत किया।

गहलोत से JJM घोटाले का हिसाब मांगा

दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से जुड़े घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी ने गहलोत को कितनी राशि पहुंचाई थी, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए। पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल से जुड़े मामलों पर भी गहलोत से स्पष्टीकरण मांगा।

शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि डोटासरा के खिलाफ फिलहाल स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी में जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद डोटासरा को भी महेश जोशी की तरह कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

कांग्रेस के अंदरूनी विवाद पर भी चुटकी

सचिन पायलट से जुड़े सवाल पर दिलावर ने कांग्रेस के आंतरिक झगड़ों को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अपने ही भाई समान नेता को निकम्मा, नकारा या मक्कार कैसे कह सकता है। ऐसी भाषा राजनीति में उचित नहीं मानी जा सकती।

निकाय पंचायत चुनाव पर दिलावर ने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उनके शासनकाल में लंबे समय तक चुनाव नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार विधि विशेषज्ञों से राय लेकर चुनाव की दिशा में आगे बढ़ेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी।

ये खबर भी पढे़:-

रोडवेज बस में 70 में से 68 यात्री बेटिकट, फ्लाइंग टीम भी रह गई दंग

कौन है मानव सुथार, जिसे अफगानिस्तान के खिलाफ मिला है खेलने का मौका

31 साल बाद पूर्व सैनिक को मिलेगी अमान्य पेंशन, कोर्ट ने दिया आदेश

खुद को बनाए रखने की छटपटाहट या दाग धोने की कोशिश, गहलोत की सियासी पहेली



Tags:
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • अशोक गहलोत
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • मदन दिलावर
  • निकाय पंचायत चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच