रोजी-रोटी कमाने साउथ अफ्रीका गए युवक की मौत, मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुरू किए यह प्रयास

Purshottam Kumar Joshi | Feb 13, 2026, 17:08 IST
Share
death body
Photograph: (the sootr)

साउथ अफ्रीका में राजस्थान के गंगाराम योगी की मौत हो गई। परिवार शव को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जल्द शव मंगवाने का आश्वासन दिया है।

News in Short

  • गंगाराम योगी की साउथ अफ्रीका में इलाज के दौरान मृत्यु।
  • परिवार ने शव को भारत लाने की मांग की।
  • गंगाराम की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर।
  • प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री से संपर्क किया, शव लाने का आश्वासन।
  • गंगाराम साउथ अफ्रीका में मार्बल माइनिंग कंपनी में काम करते थे।

News in Detail

राजस्थान के एक व्यक्ति की दक्षिण अफ्रीका में मौत हो गई। अलवर में धमरेड गांव के रहने वाले गंगाराम योगी की यह मौत 11 फरवरी को साउथ अफ्रीका के लुसाका में हुई। गंगाराम लुसाका में एक मार्बल माइंस में होल मेजर का काम करता था। परिवार उसके शव को जल्द भारत लाने की गुहार लगा रहा है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मृतक गंगाराम के शव को जल्द भारत लाने का आश्वासन दिया है।

बुखार से मौत की आई सूचना

गंगाराम के बेटे दीपक कुमार योगी ने बताया कि उसके पिता 15 अगस्त 2025 को साउथ अफ्रीका काम के लिए गए थे। तीन दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद 11 फरवरी को गंगाराम के बड़े भाई के पास सूचना आई कि उन्हें बुखार था और इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने से उनके मुंह में झाग आ गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार ने सरकार से जल्द शव को भारत लाने की मांग की है।

प्रशासन और सरकार से सहायता

प्रशासनिक अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि गंगाराम योगी साउथ अफ्रीका के लुसाका सिटी में मार्बल माइनिंग कंपनी में काम कर रहे थे। उन्हें इस बारे में सूचना मिली। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से बात की है। उन्होंने शव को शीघ्र भारत लाने का आश्वासन दिया है। परिवार ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर शव को वापस लाने की अपील की।

परिजनों ने उठाई यह मांग

गंगाराम के साले गणेश लाल योगी ने बताया कि उनके बहनोई केवल मजदूरी के लिए विदेश गए थे। उनके जाने से अब परिवार का सहारा छिन गया है। उनका बेटा और दो बेटियां गंगाराम के बिना अब अकेले हैं और उनका दुख बढ़ गया है। वे शीघ्र शव की वापसी चाहते हैं ताकि उनका अंतिम संस्कार भारत में किया जा सके। मृतक के परिवार में पत्नी सरोज देवी, बेटे दीपक और दो बेटियां मोनिका और काजल हैं। गंगाराम की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

शव की वापसी के लिए संघर्ष

परिवार और स्थानीय प्रशासन ने गंगाराम का शव भारत लाने के लिए अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय प्रशासन के आश्वासन के बावजूद, परिवार को अभी भी शव की वापसी का इंतजार है। सरकार और प्रशासन की मदद से जल्द ही शव को वापस लाने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऐसा है छत्तीसगढ़ का मौसम

Tags:
  • भारत
  • राजस्थान
  • साउथ अफ्रीका
  • भूपेंद्र यादव
  • शव
  • अलवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती