न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

Aman Vaishnav | Published:
Share
भोपाल की IIFM स्थित SBI शाखा के लॉकर नंबर 502 से पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव के सोने के गहने गायब हो गए।
भोपाल की IIFM स्थित SBI शाखा के लॉकर नंबर 502 से पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव के सोने के गहने गायब हो गए।

सोचिए, आप अपनी जीवन भर की कमाई और परिवार के कीमती गहने इस भरोसे के साथ बैंक के लॉकर में रखते हैं कि वहां वे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। वहीं जब आप एक दिन लॉकर खोलें और अंदर से सब कुछ गायब मिले तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

ठीक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है। यहां मध्य प्रदेश RERA के पूर्व चेयरमैन एपी श्रीवास्तव इस घटना का शिकार हुए हैं।

दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने पहुंचे थे श्रीवास्तव

दरअसल यह पूरा मामला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट भोपाल के परिसर में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का है। मध्य प्रदेश रेरा के पूर्व चेयरमैन एपी श्रीवास्तव की बेटी सुरभि हाल ही में दुबई से भोपाल आई थीं।

गुरुवार, 12 नवंबर दोपहर को श्रीवास्तव अपनी बेटी सुरभि के साथ बैंक में अपने लॉकर से गहने देखने के लिए गए थे। श्रीवास्तव ने बताया कि जब वे लॉकर खोल रहे थे तो चाबी अंदर अटक रही थी। बहुत कोशिशों के बाद जब किसी तरह लॉकर का दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकर पूरी तरह से खाली पड़ा था। उसमें रखे सोने के सारे गहने गायब थे। उन्होंने बिना देर किए तुरंत बैंक प्रबंधन को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई।

कटनी में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी: दीवार तोड़कर घुसे चोर, दिवाली स्टॉक साफ, सुरक्षा पर सवाल | Katni: 12 Crore Jewelry Stolen, Thieves Break Wall, Loot Diwali Stock, Security Questioned
कटनी में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी: दीवार तोड़कर शोरूम में घुसे चोर, तिजोरी और काउंटर किए खाली
12 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश के कटनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां बरगवां इलाके में एलआईसी के पास स्थित किसना ज्वेलर्स शोरूम से करीब 12 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के गहने चोरी हो गए। चोर शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और तिजोरियों के साथ डिस्प्ले काउंटर में रखी ज्वेलरी ले गए।

दिसंबर 2024 में बे लिया था जॉइंट लॉकर

एपी श्रीवास्तव ने पुलिस को जानकारी दी है कि उन्होंने 13 दिसंबर 2024 को लॉकर नंबर 502 लिया था। यह लॉकर अपनी दोनों बेटियों सुरभि और श्रुति के साथ मिलकर जॉइंट रूप से अलॉट कराया था। इस लॉकर के लिए वे बैंक को(GST सहित 2 हजार 380 रुपए सालाना किराया भी चुका रहे थे।

श्रीवास्तव के पास उन सभी गहनों की तस्वीरें भी मौजूद हैं जिन्हें लॉकर के अंदर रखा गया था। हालांकि उन्होंने अभी तक पुलिस को यह नहीं बताया है कि गायब हुए सोने के गहनों की कुल कीमत कितनी है।

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने से गहराया रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने लॉकर की शुरुआती जांच की। इस जांच में एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। लॉकर के हैंडल पर किसी के भी फिंगरप्रिंट नहीं मिले हैं। अब पुलिस पूरे लॉकर को ही जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की तैयारी कर रही है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ जांच करेंगे कि लॉकर के ताले से छेड़छाड़ तो नहीं की गई थी। वे यह भी पता लगाएंगे कि लॉकर डुप्लीकेट चाबी से खोला गया था या नहीं।

फॉक्सवैगन कर्मचारी ने ग्राहक के नाम पर बुक कराई कार, GPS लोकेशन से हुआ खुलासा, पत्नी चला रही थी गाड़ी | Volkswagen Employee Booked Car in Customer's Name, GPS Location Revealed, Wife Was Driving the Vehicle
पत्नी को था लग्जरी कार का शौक, कर्मचारी ने शोरूम से चुराई 23 लाख की कार, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
01 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
भोपाल में कार चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फॉक्सवैगन शोरूम के कर्मचारी पर कार चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, कर्मचारी ने ग्राहक के नाम पर वर्टस जीटी कार बुक कराई और फिर उसे शोरूम से लेकर चला गया। हैरानी की बात यह है कि शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी पर किसी को शक तक नहीं हुआ।

बैंक प्रबंधन ने पल्ला झाड़ा, कहा- सामान की जानकारी नहीं होती

इस पूरे मामले पर एसबीआई शाखा के प्रभारी मैनेजर हरीश मेहरा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने पुष्टि की है कि लॉकर नंबर 502 को दिसंबर 2024 में एपी श्रीवास्तव और उनकी बेटियों के नाम पर अलॉट किया गया था। मेहरा के अनुसार श्रीवास्तव 12 नवंबर को बैंक आए थे। इसके बाद उन्होंने लॉकर से सामान गायब होने की शिकायत की थी।

प्रभारी मैनेजर ने बैंक के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि बैंक सिर्फ लॉकर का कस्टोडियन होता है। ग्राहक ने लॉकर के भीतर क्या सामान रखा है इसकी कोई जानकारी बैंक के पास नहीं होती है। उन्होंने बताया कि बैंक के नियम के मुताबिक लॉकर खोलने के लिए दो चाबियों की जरूरत होती है। इनमें एक बैंक की मास्टर चाबी और दूसरी ग्राहक की चाबी होती है। दोनों चाबियों का एक साथ इस्तेमाल करने पर ही लॉकर खुलता है।

गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस इन 3 एंगल पर कर रही जांच

इस हाई-प्रोफाइल मामले की तह तक जाने के लिए भोपाल पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस तीन मुख्य बिंदुओं पर काम कर रही है...

दूसरी बेटी श्रुति के दर्ज होंगे बयान: चूंकि यह एक जॉइंट लॉकर है, इसलिए पुलिस अब श्रीवास्तव की दूसरी बेटी श्रुति से भी पूछताछ करेगी। श्रुति अभी बेंगलुरु में हैं। उनके भोपाल लौटने पर पुलिस यह पता लगाएगी कि दिसंबर 2024 में जब लॉकर के अंदर गहने रखे गए थे, तब वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे।

दूसरे बैंक के लॉकरों की भी हुई जांच: पुलिस ने श्रीवास्तव के अन्य बैंक लॉकरों की भी तलाशी ली गई, लेकिन वहां भी गहने नहीं मिले। अब पुलिस यह जांच रही है कि कहीं उन लॉकरों के साथ भी तो कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।

CCTV फुटेज और बैंक स्टाफ की भूमिका की जांच: पुलिस ने बैंक प्रबंधन से पिछले तीन महीने के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। इन फुटेज के जरिए यह देखा जाएगा कि बीते तीन महीनों में लॉकर रूम के अंदर कौन-कौन से ग्राहक या बाहरी लोग आए-गए थे। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से तो लॉकर तक पहुंच नहीं बनाई गई है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में चोरों का आतंक: सोने की चेन, मंगलसूत्र चोरी, थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं | Pandit Dhirendra Shastri's Hindu Unity Yatra Terrorized by Thieves: Gold Chains, Mangalsutras Stolen, Victims Reach Police Station
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में चोरों का आतंक! सोने की चेन-मंगलसूत्र चोरी, थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं
14 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
सनातन हिंदू एकता यात्रा के दौरान चोरी की वारदात सामने आई है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने सोने की चेन, मंगलसूत्र और नकदी चोरी होने की शिकायत की है। पीड़ितों ने अमानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Tags:
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट भोपाल
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • मध्य प्रदेश रेरा के पूर्व चेयरमैन एपी श्रीवास्तव
  • मध्य प्रदेश रेरा
  • भोपाल पुलिस
  • बैंक के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल