कटनी में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी: दीवार तोड़कर शोरूम में घुसे चोर, तिजोरी और काउंटर किए खाली
Sandeep Kumar | Published:
किसना ज्वेलर्स से 12 करोड़ के सोने-हीरे के गहने गायब
मध्य प्रदेश के कटनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां बरगवां इलाके में एलआईसी के पास स्थित किसना ज्वेलर्स शोरूम से करीब 12 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के गहने चोरी हो गए। चोर शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और तिजोरियों के साथ डिस्प्ले काउंटर में रखी ज्वेलरी ले गए।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब संचालक मोहन बजाज शोरूम खोलने पहुंचे, तब चोरी का पता चला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरियां खाली थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनव विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि चोरों ने 12 नवंबर की सुबह 4 से 7 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे की दीवार तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए और वहां रखे कीमती गहने समेटकर फरार हो गए।
शोरूम संचालक मोहन बजाज ने बताया कि दिवाली के कारण दुकान में सोने और हीरे की ज्वेलरी का अतिरिक्त Stock रखा गया था। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शोरूम इसी साल जून में खोला गया था और यहां रखे सभी आभूषणों का Insurance भी कराया गया था।
पुलिस को जांच के दौरान लाल पहाड़ी इलाके से एक ऑक्सीजन सिलेंडर, एक घरेलू गैस सिलेंडर, गैस कटर, पानी की खाली बोतलें, तीन पेचकस, पाना और कुछ कपड़े मिले हैं। पुलिस इन सामानों को जांच में शामिल कर रही है। वहीं, घटना के समय सुरक्षा में तैनात गार्ड भागवत तिवारी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस शोरूम के अंदर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जांच रही है। इसके अलावा आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं। जांच के दौरान पुलिस का स्निफर डॉग शोरूम से निकलकर लाल पहाड़ी की ओर गया। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें कई दिशाओं में भेजा गया है।
बताया गया है कि करीब दो साल पहले इसी शोरूम से महज 200 मीटर की दूरी पर बदमाश एसबीआई की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए थे। अब उसी इलाके में करोड़ों रुपए की ज्वेलरी चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।
सुबह 4 से 7 बजे के बीच हुई चोरी की आशंका
दिवाली के चलते शोरूम में रखा था ज्यादा स्टॉक
लाल पहाड़ी से मिले गैस कटर और सिलेंडर
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दो साल पहले पास में उखाड़ ले गए थे एटीएम
Ladli Behna Yojana: खाते में कल आएगी 42वीं किस्त, सीएम मोहन यादव शिवपुरी से जारी करेंगे 1500 रुपए
By Amresh Kushwaha
चार दिन के शीतकालीन सत्र में सरकार के सामने होंगे बड़े सवाल, 14 दिसंबर से शुरू होगी सदन की कार्यवाही
By VINAY VERMA
सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज, जानिए क्यों किताब के पन्नों में राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Jageshwar Prasad
रसगुल्ला बताकर युवक को खिला दिया सुअरमार बम, मुंह में चबाते ही हुआ धमाका, जबड़ा उड़ने से मौत
By Sandeep Kumar
अमेरिका से भारत आएगा हरि बॉक्सर? लॉरेंस गैंग के विदेशी नेटवर्क पर जांच एजेंसियों की नजर
By Ashish Bhardwaj
हवा-हवाई साबित हुई वक्फ बोर्ड की 5,000 करोड़ की CBI जांच: आरटीआई ने बेनकाब किए सारे दावे, खड़े हुए बड़े सवाल
By Umeshwari Baghel
गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक: 11,500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिलेगी मंजूरी, 1920 MW बिजली समेत 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
By Amresh Kushwaha