अमेरिका से भारत आएगा हरि बॉक्सर? लॉरेंस गैंग के विदेशी नेटवर्क पर जांच एजेंसियों की नजर
Ashish Bhardwaj | Published:
अमरीका से डिपोर्ट होने पर हरि बॉक्सर को कस्टडी में लेगी राजस्थान AGTF
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हरिचंद जाट उर्फ हरि बॉक्सर की अमेरिका में हिरासत के बाद राजस्थान पुलिस भी सक्रिय हो गई है। अमेरिकी एजेंसी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने उसे हिरासत में लिया है। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) अब उसे भारत लाने के लिए केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, हरि बॉक्सर विदेश में रहकर भारत में गैंग की गतिविधियां चला रहा था। उस पर कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी मांगने और गैंग के सदस्यों तक हथियार पहुंचाने में भूमिका निभाने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि भारत आने के बाद पूछताछ में उसके विदेशी संपर्कों, हथियारों की खरीद-फरोख्त और गैंग के आर्थिक नेटवर्क से जुड़े कई राज खुल सकते हैं। हालांकि, उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है। उसकी वापसी की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।
हरि बॉक्सर से पूछताछ में जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि विदेश से गैंग के लिए कौन-कौन लोग काम कर रहे थे। हथियारों की खरीद कहां से होती थी और उन्हें भारत तक किन रास्तों से पहुंचाया जाता था, यह भी जांच का हिस्सा होगा।
पुलिस के अनुसार, बॉक्सर कारोबारियों को WhatsApp, Signal और VPN आधारित विदेशी नंबरों से कॉल कर धमकाता था। रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी या उनके परिवार पर फायरिंग कराने की धमकी दी जाती थी। एजेंसियां यह भी जानना चाहती हैं कि विदेश में बैठे गैंग के गुर्गों और राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में सक्रिय बदमाशों के बीच संपर्क कैसे बना रहता था।
राजस्थान पुलिस के अनुसार, हरि बॉक्सर को पकड़ने के लिए लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे थे। उसके खिलाफ 14 नवंबर 2024 को इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। पुलिस ने CBI के माध्यम से करीब पांच देशों की एजेंसियों को 14 इंटरपोल रेफरेंस भेजे।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, बॉक्सर पहले दुबई और डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचा। इसके बाद वह गुयाना गया। फरवरी 2025 में उसकी लोकेशन गुयाना में मिलने पर प्रोविजनल अरेस्ट रिक्वेस्ट भेजी गई, लेकिन वह वहां से निकलकर मैक्सिको के रास्ते अमेरिका पहुंच गया। बाद में उसके कैलिफोर्निया में होने की जानकारी मिली।
दिसंबर 2024 से जुलाई 2026 के बीच अमेरिकी एजेंसियों को नौ इंटरपोल कम्युनिकेशन भेजे गए। 19 अगस्त 2026 को अपडेटेड डोजियर और 29 अक्टूबर को उसके फिंगरप्रिंट भी साझा किए गए। इसके बाद अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे हिरासत में लिया।
हरि बॉक्सर का राजस्थान और जयपुर से पुराना संबंध रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, वह जयपुर में रहकर बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेता था और कोच के रूप में भी काम कर चुका है। इसी वजह से उसे बॉक्सर नाम से पहचाना जाने लगा। बाद में उसका संपर्क आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों से हुआ और वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया।
राजस्थान पुलिस के मुताबिक, वह अप्रैल 2023 में भारत से बाहर गया था। विदेश में रहते हुए भी उस पर भारत में गैंग की गतिविधियां संचालित करने और रंगदारी के मामलों में भूमिका निभाने के आरोप हैं।
जयपुर के नारायण विहार थाना इलाके में एक कारोबारी को धमकाने के मामले में भी हरि बॉक्सर का नाम सामने आया था। अक्टूबर 2025 में दर्ज शिकायत के अनुसार, कारोबारी को विदेशी नंबर से फोन कर धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले ने कहा था, “इतनी गोलियां मारूंगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी।”
पुलिस के अनुसार, बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के रंगदारी नेटवर्क में सक्रिय था। गैंग का तरीका कारोबारियों को फोन और मैसेज के जरिए डराकर पैसे मांगना था। मांग पूरी नहीं होने पर फायरिंग की धमकी दी जाती थी।
हरिचंद जाट कोटपूतली-बहरोड़ जिले के चतरपुरा गांव का निवासी है। AGTF के रिकॉर्ड के अनुसार, राजस्थान में उसके खिलाफ 2010 से फरवरी 2026 के बीच 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े मामले शामिल हैं। ये मामले जयपुर, सीकर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़ और बालोतरा सहित कई जिलों में दर्ज हैं।
उसकी गिरफ्तारी तक पहुंचने वाली कार्रवाई में DIG योगेश यादव की निगरानी में AGTF की ऑपरेशनल और इंटरपोल टीमों ने काम किया। पुलिस के अनुसार, ASP सिद्धांत शर्मा और DSP रविंद्र प्रताप सहित टीम के अन्य अधिकारियों ने उसकी लोकेशन और विदेशी गतिविधियों की जानकारी जुटाने में अहम भूमिका निभाई। अब जांच एजेंसियों की अगली कोशिश उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने और उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की है।
विदेशी नेटवर्क की खुलेगी परतें
पुलिस के अनुसार, बॉक्सर कारोबारियों को WhatsApp, Signal और VPN आधारित विदेशी नंबरों से कॉल कर धमकाता था। रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी या उनके परिवार पर फायरिंग कराने की धमकी दी जाती थी। एजेंसियां यह भी जानना चाहती हैं कि विदेश में बैठे गैंग के गुर्गों और राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में सक्रिय बदमाशों के बीच संपर्क कैसे बना रहता था।
दुबई से मैक्सिको होते हुए अमेरिका पहुंचा
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, बॉक्सर पहले दुबई और डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचा। इसके बाद वह गुयाना गया। फरवरी 2025 में उसकी लोकेशन गुयाना में मिलने पर प्रोविजनल अरेस्ट रिक्वेस्ट भेजी गई, लेकिन वह वहां से निकलकर मैक्सिको के रास्ते अमेरिका पहुंच गया। बाद में उसके कैलिफोर्निया में होने की जानकारी मिली।
दिसंबर 2024 से जुलाई 2026 के बीच अमेरिकी एजेंसियों को नौ इंटरपोल कम्युनिकेशन भेजे गए। 19 अगस्त 2026 को अपडेटेड डोजियर और 29 अक्टूबर को उसके फिंगरप्रिंट भी साझा किए गए। इसके बाद अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे हिरासत में लिया।
जयपुर में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले चुका है
राजस्थान पुलिस के मुताबिक, वह अप्रैल 2023 में भारत से बाहर गया था। विदेश में रहते हुए भी उस पर भारत में गैंग की गतिविधियां संचालित करने और रंगदारी के मामलों में भूमिका निभाने के आरोप हैं।
जयपुर के कारोबारी को दी थी धमकी
पुलिस के अनुसार, बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के रंगदारी नेटवर्क में सक्रिय था। गैंग का तरीका कारोबारियों को फोन और मैसेज के जरिए डराकर पैसे मांगना था। मांग पूरी नहीं होने पर फायरिंग की धमकी दी जाती थी।
राजस्थान में 22 से ज्यादा मामले
उसकी गिरफ्तारी तक पहुंचने वाली कार्रवाई में DIG योगेश यादव की निगरानी में AGTF की ऑपरेशनल और इंटरपोल टीमों ने काम किया। पुलिस के अनुसार, ASP सिद्धांत शर्मा और DSP रविंद्र प्रताप सहित टीम के अन्य अधिकारियों ने उसकी लोकेशन और विदेशी गतिविधियों की जानकारी जुटाने में अहम भूमिका निभाई। अब जांच एजेंसियों की अगली कोशिश उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने और उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की है।
हवा-हवाई साबित हुई वक्फ बोर्ड की 5,000 करोड़ की CBI जांच: आरटीआई ने बेनकाब किए सारे दावे, खड़े हुए बड़े सवाल
By Umeshwari Baghel
गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक: 11,500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिलेगी मंजूरी, 1920 MW बिजली समेत 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
By Amresh Kushwaha
धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू
By VINAY VERMA
30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
By Ashish Bhardwaj
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
By Umeshwari Baghel
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
By Jageshwar Prasad