पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
Jageshwar Prasad | Updated:
एक हफ्ते से छापेमारी कर रही पुलिस, इधर चुनावी मैदान में हुंकार भर रहे नरेश मीणा
बारां जिले में नाहरगढ़ वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह बड़ोदिया गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
नरेश मीणा बीती रात बाइक से बड़ोदिया गांव पहुंचा। समर्थकों को उसके आने की खबर मिलते ही लोग उसके आसपास जुट गए। इसके बाद उसने ग्रामीणों को संबोधित किया और आगामी चुनाव में हाथी चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की। सभा के कुछ देर बाद वह वहां से चला गया।
यह घटना 1 नवंबर की है। नाहरगढ़ के वन चौकी प्रभारी और एक वनरक्षक सहित वन कर्मचारियों ने अवैध ट्यूबवेल में इस्तेमाल हो रहा एक जनरेटर जब्त किया था। इसे वन विभाग के रेंज कार्यालय में लाया गया।
आरोप है कि नरेश मीणा सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचा। समर्थकों ने परिसर में आग लगाने की धमकी दी, वन कर्मचारियों से मारपीट की और उनकी वर्दी के बिल्ले और नेमप्लेट तक फाड़ दिए। जनरेटर भी ले गए।
वन विभाग के कर्मचारियों का काम अवैध कब्जे और अवैध बोरवेल जैसे मामलों पर नजर रखना है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान उनसे मारपीट और धमकी की घटना गंभीर मानी जाती है। कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके काम के अधिकार पर यह सवाल भी उठाती है।
गौरतलब है कि 1 नवंबर को नाहरगढ़ स्थित वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट की गंभीर घटना घटी थी, जिसके बाद से नरेश मीणा लगातार फरार चल रहा है।
बारां जिले के आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस और स्पेशल टीमें पिछले एक हफ्ते से उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर अब तक एक दर्जन से ज्यादा बार छापेमारी कर चुकी है, लेकिन हर बार पुलिस के हाथ खाली रहे हैं।
इससे पहले भी उसके चुनाव प्रचार से जुड़ी कुछ गतिविधियां सामने आई थीं, जिनमें वह मोबाइल फोन के जरिए अलग-अलग जगहों की सभाओं को संबोधित कर रहा था। लेकिन अब सीधे गांव में पहुंचकर लाइव सभा करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन अपनी टीमों को लगाकर लगातार सर्च अभियान चलाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक फरार आरोपी का खुलेआम चुनावी सभा करना पुलिस खुफिया तंत्र (Intelligence) की बड़ी विफलता को दर्शाता है। इस संबंध में जब मीडियाकर्मियों ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नाहरगढ़ की घटना क्या थी?
आरोप है कि नरेश मीणा सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचा। समर्थकों ने परिसर में आग लगाने की धमकी दी, वन कर्मचारियों से मारपीट की और उनकी वर्दी के बिल्ले और नेमप्लेट तक फाड़ दिए। जनरेटर भी ले गए।
वन विभाग के कर्मचारियों का काम अवैध कब्जे और अवैध बोरवेल जैसे मामलों पर नजर रखना है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान उनसे मारपीट और धमकी की घटना गंभीर मानी जाती है। कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके काम के अधिकार पर यह सवाल भी उठाती है।
एक सप्ताह से पुलिस कर रही है तलाश, लेकिन हाथ खाली
दर्जन भर ठिकानों पर दबिश
मोबाइल और सोशल मीडिया से प्रचार
पुलिस की सुरक्षा और सुस्ती पर उठ रहे सवाल
FAQs
नाहरगढ़ वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना क्या थी?
यह घटना 1 नवंबर को हुई थी, जब नरेश मीणा समर्थकों के साथ नाहरगढ़ वन विभाग कार्यालय पहुंचे और वहां अवैध ट्यूबवेल से जुड़ा जनरेटर जब्त करने वाले वन कर्मचारियों पर हमला किया।- नरेश मीणा के चुनावी सभा का वीडियो क्यों वायरल हुआ?
नरेश मीणा का एक वीडियो बड़ोदिया गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सामने आया है, जहां उन्होंने आगामी चुनाव में हाथी चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। - पुलिस नरेश मीणा की गिरफ्तारी में क्यों असफल रही है?
पुलिस पिछले एक हफ्ते से नरेश मीणा की तलाश में है, लेकिन अब तक एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल उठने लगे हैं।
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को दिखाया आईना, कहा- जनता के काम में लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई होगी
By Aman Vaishnav
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
By Raghvendra Singh Rathore
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel