इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Nov 12, 2026, 13:28 IST
Share
स्वच्छता अवार्ड लेकर इंदौर लौटे महापौर का समर्थकों ने जश्न मनाया, वहीं नंबर 1 का ताज न दिखने और दूषित पानी के मुद्दे पर शहर में सवाल भी उठे।
स्वच्छता अवार्ड लेकर इंदौर लौटे महापौर का समर्थकों ने जश्न मनाया, वहीं नंबर 1 का ताज न दिखने और दूषित पानी के मुद्दे पर शहर में सवाल भी उठे।

सफाई में नंबर वन रहने वाले इंदौर का यह तमगा आखिर कहां चला गया? यह सवाल अब पूरा शहर पूछ रहा है। वहीं जिम्मेदारों के पास इसका कोई ठोस जवाब ही नहीं है। इसके बजाय देपालपुर की दूसरी रैंक, वन सिटी वन अवॉर्ड और सबसे ज्यादा अंक मिलने जैसी बातें गिनाई जा रही हैं।

अवॉर्ड लेकर लौटे नेता और अधिकारी खुश हैं, लेकिन कई जगह गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

अवार्ड लेकर इंदौर पहुंचे महापौर

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वच्छता अवार्ड (साफ शहर जोड़ी में दूसरा स्थान) लेकर गुरुवार, 12 नवंबर की सुबह इंदौर पहुंचे। यहां एमआईसी सदस्यों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर जश्न मनाया। राजवाड़ा पर सफाई मित्रों ने भी जश्न मनाया। साथ ही मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े।

उधर इस जश्न के बीच में भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत वाले घरों के पीड़ित एयरपोर्ट पर काली तख्तियां लेकर पहुंचे। उन्होंने सवाल पूछा किजश्न किस बात का,हमें अभी तक न्याय नहीं मिला है। वहीं शहर पूछ रहा है कि हमारा नंबर वन ताज का क्या हुआ।

इंदौर में स्वच्छता अवार्ड पर विवाद
इंदौर में स्वच्छता अवार्ड पर विवाद

साल 2017 से जारी नंबर 1 का सफर क्या थम गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल स्वच्छता अवार्ड की नींव रखी। इंदौर को पहले साल 2016 में 25वीं रैंक मिली। इसके बाद साल 2017 में वह पहले नंबर पर आया। इसके बाद यह दौर सतत चलता रहा और नंबर वन का ताज बना रहा। साल 2017 से 22 तक लगातार छह बार नंबर वन रहा। फिर 2023 में सूरत के साथ संयुक्त तौर पर नंबर वन रहा।

इसके बाद केंद्र सरकार ने सुपर स्वच्छ लीग शुरू की और साल 2024 में यहां भी नंबर वन आया, लेकिन इस बार इंदौर अलग से कहीं भी अवार्ड में नहीं दिखा।

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर

इंदौर इस बार स्वच्छ शहर लीग में भी नहीं दिखा

सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि अभी तक यही माना जा रहा था कि हमें स्वच्छ शहर लीग में अवार्ड दिया जाएगा। इसमें नंबर वन पर नवी मुंबई, फिर सूरत को दूसरा और विजयवाड़ा को तीसरा पुरस्कार मिला। इंदौर कहीं नहीं था।

यहां भी दूसरा नंबर

वहीं केंद्र ने इस बार बड़े शहर को एक साथी छोटे शहर को सफाई में आगे करने का जिम्मा दिया। इसके साथ स्वच्छ शहर जोड़ी का अवार्ड शुरू हुआ। यहां भी अहमदाबाद-साणंद की जोड़ी को पहला और फिर इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को दूसरा स्थान मिला।

महापौर क्या बोल रहे हैं?

वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर फिर बना सिरमौर, सर्वाधिक प्रेरणादायी शहर के रूप में इंदौर सबसे ज्यादा अंक के साथ नंबर वन है। वन सिटी वन अवार्ड के तहत इंदौर को स्वच्छ शहर जोड़ी में 25 हजार की जनसंख्या कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। सभी कैटेगरी में मिलाकर देश भर में दूसरा स्थान मिला है। इसलिए अलग से अवार्ड नहीं दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि इंदौर के सफाई मित्रों का, जनता का, देपालपुर की जनता और सफाईमित्रों का सभी का धन्यवाद करता हूं। केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर ने भी सबसे प्रेरणादायी शहर इंदौर को कहा है।

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर

सफाई की बादशाहत क्यों छिन गई, कहां गया ताज

वहीं कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने निगम को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह निगम एमआईसी सबसे नकारा साबित हुई है। अब तो नंबर वन का ताज भी चला गया। इंदौर नगर निगम केवल भ्रष्टाचार में नंबर वन रह गया है।

इसी तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इंदौर निगम को घेरा। उन्होंने कहा कि केवल भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, कागजी नवाचार, विवादों, विज्ञापन के जरिए विकास दिखाने और जनता से टैक्स वसूली में आगे हैं।

इंदौर ने बीजेपी को सभी विधायक, सांसद, महापौर, निगम दिए लेकिन शहर पूछ रहा है कि यह सब होने के बाद भी सफाई की बादशाहत क्यों छिन गई।

मंत्री, एसीएस क्या बोल रहे हैं

वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एमपी को सफाई में नौ अवार्ड मिले हैं जो देश भर में सबसे ज्यादा हैं। यह सब पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के कारण हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सफाई में प्रदेश आगे रहा है। देपालपुर की पहले रैंक 1710 थी। अब इंदौर निगम और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की टीम के कारण यह जोड़ी में नंबर टू और अपनी कैटेगरी में नंबर वन पर पहुंच गया है।

एक शहर एक अवार्ड नीति के कारण किसी शहर को दो अवार्ड नहीं दिए गए। वहीं एसीएस संजय दुबे ने कहा कि शहरों के क्रम में इस बार भी इंदौर के ही अंक सबसे ज्यादा हैं। एक-दो दिन में यह स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। वहीं निगमायुक्त क्षितिज सिंघल का भी कहना है कि इंदौर सफाई में नंबर वन है।

इंदौर को अलग से सफाई अवार्ड क्यों नहीं मिला? महापौर ने बताई वजह, कहा- 'इंदौर नंबर वन' | Why did Indore not get a separate cleanliness award? Mayor explains the reason, says 'Indore is Number One'
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
11 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
<b>INDORE. </b>स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड 2025-26 में इस बार इंदौर को अलग से कोई अवार्ड नहीं मिला है। साल 2017 से लगातार पहला पुरस्कार ले रहे इंदौर को बीते साल स्वच्छता लीग में पहला स्थान मिला था। तब भी अलग से पुरस्कृत किया गया था, लेकिन इस बार अलग से अवार्ड नहीं दिया गया। इसे लेकर महापौर ने अपनी बात रखी है।

इंदौर सबसे प्रेरणादायी शहर- केंद्रीय मंत्री

वहीं अवार्ड समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर ने कहा कि इंदौर देश का सबसे प्रेरणादायक शहर है। उसे स्वच्छता की पाठशाला मानते हुए मोस्ट इंस्पायरिंग सिटी में रखा गया है।

क्या हॉल ऑफ फेम में रखा है इंदौर को

वहीं कुछ जानकारों ने बताया कि बीते साल ही जब स्वच्छ लीग में इंदौर सिरमौर बना, इसके बाद भी इंदौर को कहा गया था कि अब अवार्ड नहीं देंगे। आपको हॉल ऑफ फेम में रखा जाएगा, जो अन्य शहरों को प्रेरणा देगा। दूसरी ओर इसकी अभी तक औपचारिक जानकारी कहीं भी डिस्प्ले नहीं हुई है।

वहीं सभी शहरों के नंबर भी अभी तक सामने नहीं आए हैं। इसी पर महापौर और एसीएस दुबे कह रहे हैं कि सभी शहरों के अंक में भी इंदौर के सबसे ज्यादा हैं। जब यह अंक सामने आएंगे तभी और स्थिति साफ होगी। अभी तक किसी भी डिस्प्ले, अवार्ड में इंदौर का नाम नहीं आया है। केवल स्वच्छ शहर जोड़ी में ही नंबर दो के अवार्ड की घोषणा मंच से हुई और अवार्ड दिया गया।

भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में क्यों पिछड़ा? 5 बड़ी वजहें आईं सामने, इंदौर का प्रदर्शन भी चौंकाने वाला | Why did Bhopal lag in Swachh Survekshan 2025-26? 5 major reasons revealed, Indore's performance also surprising
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
12 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के ताजा नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। राज्य को कुल 8 अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को ये सम्मान सौंपे हैं।

Tags:
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • स्वच्छता अवार्ड
  • सुपर स्वच्छ लीग
  • चिंटू चौकसे
  • इंदौर नगर निगम
  • जीतू पटवारी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • एसीएस संजय दुबे
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन