इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
INDORE. स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड 2025-26 में इस बार इंदौर को अलग से कोई अवार्ड नहीं मिला है। साल 2017 से लगातार पहला पुरस्कार ले रहे इंदौर को बीते साल स्वच्छता लीग में पहला स्थान मिला था। तब भी अलग से पुरस्कृत किया गया था, लेकिन इस बार अलग से अवार्ड नहीं दिया गया। इसे लेकर महापौर ने अपनी बात रखी है।
इस नीति के कारण इंदौर को अलग से अवार्ड नहीं
दूसरी वजह थी कि एक शहर को एक ही बार मंच पर बुलाकर अवार्ड दिया जाएगा। जोड़ीदार शहर के रूप में इंदौर को देपालपुर के साथ बुलाकर सम्मानित किया गया। इसलिए भी अलग से नहीं बुलाया गया है।
यह बोले महापौर
इंदौर फिर बना देश के लिए प्रेरणा!स्वच्छता में इंस्पायरिंग सिटी के रूप में इंदौर को देशभर में सम्मान मिला। साथ ही वन सिटी, वन अवॉर्ड के अंतर्गत इंदौर की स्वच्छता जोड़ी में देपालपुर ने 25,000 तक की जनसंख्या वाली श्रेणी में देश में प्रथम और स्वच्छता जोड़ी की श्रेणी में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।यह उपलब्धि इंदौर के सफाई मित्रों, इंदौर की जनता, जनभागीदारी मॉडल, देपालपुर के नागरिकों एवं सफाई मित्रों और मीडिया के साथियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।इंदौर की स्वच्छता यात्रा अब सिर्फ इंदौर की पहचान नहीं, बल्कि देश को प्रेरित करने वाली मिसाल बन चुकी है।सभी इंदौरवासियों और देपालपुरवासियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) November 11, 2026
MP के पुरस्कृत शहरों के पदाधिकारियों ने की सीएम से मुलाकात
मध्यप्रदेश के इन शहरों को अवार्ड
10 लाख से अधिक आबादी में सबसे साफ शहर में- जबलपुर को दूसरा स्थान
3 से पांच लाख की आबादी में- उज्जैन पहले पायदान पर
50 हजार से तीन लाख की आबादी में- देवास को पहला स्थान, सागर को तीसरा स्थान मिला
20 हजार से कम आबादी वाले साफ शहर में- मध्यप्रदेश से बुधनी तीसरे पायदान पर
वहीं स्वच्छ रिवर फ्रंट सिटी में- रीवा पहले स्थान पर
इंदौर ने देपालपुर को कैसे बनाया स्वच्छ
कचरा उठाने के लिए आठ वाहन, 14 हजार डस्टबिन बांटे
यहां 40 लाख रुपए की लागत से मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर और 10 लाख रुपए की लागत से कंपोस्टिंग यूनिट स्थापित की गई। एमआरएफ सेंटर में सूखे कचरे की प्रोसेसिंग हो रही है और गीले कचरे से खाद बनाई जा रही है।
1250 टन कचरा हटाकर बनाया ग्रीन फॉरेस्ट
By Sandeep Kumar
By Anshika Singh Chauhan
By
By Arohi Raj
By Sandeep Kumar
By Sanjay Gupta
By Ashish Bhardwaj