राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

Nov 11, 2026, 17:50 IST
Share
राजस्थान विधानसभा में कभी एक साथ नहीं बैठे 200 विधायक
राजस्थान विधानसभा में कभी एक साथ नहीं बैठे 200 विधायक

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन सदन की पूरी संख्या का सवाल एक बार फिर चर्चा में है। बहरोड़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के निधन के बाद विधानसभा में सदस्यों की प्रभावी संख्या घटकर 199 रह गई है। अब इस सीट पर उपचुनाव होगा।

यह पहला मौका नहीं है, जब विधानसभा की एक कुर्सी खाली हुई हो। नए विधानसभा भवन में कामकाज शुरू होने के बाद से विधायकों के निधन, सदस्यता समाप्त होने और सांसद चुने जाने जैसे कारणों से कई बार सीटें खाली हुईं और उपचुनाव कराने पड़े।

इसी सिलसिले ने विधानसभा को लेकर एक दिलचस्प चर्चा भी खड़ी कर दी है। कहा जाता है कि नए भवन में सभी 200 विधायक एक साथ सदन में नहीं बैठ पाए। खाली कुर्सियों के इस सिलसिले को कभी वास्तु दोष तो कभी भवन से जुड़ी मान्यताओं से जोड़कर देखा गया। यहां तक कि विधानसभा में शुद्धिकरण और वैदिक मंत्रोच्चार जैसे अनुष्ठान भी कराए गए।

2001 में नए भवन में शुरू हुआ कामकाज

राजस्थान विधानसभा के नए भवन का निर्माण 1994 में शुरू हुआ था। मार्च 2001 में भवन तैयार हुआ और फरवरी 2001 में 11वीं विधानसभा का सत्र पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित हुआ। नए भवन में कामकाज शुरू होने के कुछ ही समय बाद सदन की एक सीट खाली हो गई।

नवंबर 2001 में अजमेर उत्तर से विधायक किशन मोटवानी का निधन हो गया। इसके बाद जून 2002 में उनकी सीट पर उपचुनाव हुआ। दिसंबर 2002 में बानसूर के विधायक जगत सिंह दायमा का निधन हो गया। इसके बाद भी कई विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराने पड़े। इनमें सागवाड़ा, लूणी, डीग और डूंगरपुर जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

निधन के अलावा इन वजहों से भी खाली हुईं सीटें

विधानसभा की सीटें खाली होने की वजह केवल विधायकों का निधन नहीं रही। कई बार कानूनी और राजनीतिक कारणों से भी सदन की संख्या घटी। वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में धौलपुर के विधायक बीएल कुशवाह की सदस्यता समाप्त होने के बाद उपचुनाव हुआ। मांडलगढ़ की विधायक कीर्ति कुमारी के निधन से भी सीट खाली हुई।

फरवरी 2018 में नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह चौहान का निधन हुआ। इसके बाद मुंडावर के विधायक धर्मपाल चौधरी के निधन से भी उपचुनाव की स्थिति बनी। इन घटनाओं के चलते विधानसभा में पूरे 200 सदस्यों की संख्या बनाए रखना लगातार चुनौती बना रहा।

गहलोत सरकार में भी खाली होती रहीं कुर्सियां

अशोक गहलोत की पिछली सरकार के दौरान भी कई सीटों पर उपचुनाव हुए। इस अवधि में पंडित भंवरलाल शर्मा, किरण माहेश्वरी, मास्टर भंवरलाल मेघवाल और कैलाश त्रिवेदी का निधन हुआ। इनके निधन के बाद रामगढ़, सहाड़ा, सुजानगढ़, वल्लभनगर और राजसमंद सीटों पर उपचुनाव कराने पड़े।

नवंबर 2018 में रामगढ़ से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा था। उस समय भी विधानसभा में 199 सदस्यों का मुद्दा चर्चा में आया था। विधानसभा भवन को लेकर ‘शापित’ होने जैसी चर्चाएं भी इसी दौरान फिर सामने आई थीं।

पत्नी की हत्या के आरोप से पति बरी: 13 साल जेल में रहने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला | Husband Acquitted of Wife's Murder: Big Decision by Rajasthan High Court After 13 Years in Jail
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
11 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पत्नी की हत्या के आरोप में करीब 13 साल जेल में बिताने वाले एक व्यक्ति को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। भरतपुर के रहने वाले राजवीर को 2015 में निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोप था कि उसने अपनी पत्नी को रस्सी से फांसी पर लटकाकर मार डाला। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि महिला की मौत हत्या थी। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए राजवीर को रिहा कर दिया।

भजनलाल सरकार में भी जारी रहा सिलसिला

भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल में भी कई सीटें खाली हुईं। खींवसर, चौरासी, देवली-उनियारा, दौसा और झुंझुनूं के विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव हुए। वहीं सलूंबर और रामगढ़ में विधायकों के निधन के कारण चुनाव कराना पड़ा। अंता सीट पर विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त होने के बाद उपचुनाव हुआ।

अब 8 नवंबर 2026 को बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन से सदन की संख्या फिर 199 हो गई है। यादव चार बार विधायक और एक बार अलवर से सांसद रहे थे। उनके निधन के बाद बहरोड़ सीट खाली हुई है। जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत सामान्य तौर पर रिक्त सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना होता है।

लूणी नदी का पानी अब नहीं बहेगा बेकार: चेक डैम, एनीकट से रोकने और गांवों तक पहुंचाने की तैयारी | Luni River Water Will No Longer Go Waste: Preparations to Stop with Check Dams, Anicuts and Supply to Villages
लूणी नदी का पानी अब नहीं बहेगा बेकार! चेक डैम और एनीकट से रोकने की तैयारी, गांवों तक पहुंचाने की योजना
11 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
पश्चिमी राजस्थान में बारिश का पानी अक्सर कुछ ही समय में बहकर निकल जाता है। मानसून के दौरान लूणी नदी में पानी आता है, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं हो पाता। दूसरी ओर, इसी इलाके के कई गांवों में पीने और खेती के लिए पानी की किल्लत बनी रहती है। अब इस स्थिति को बदलने की तैयारी हो रही है।

वास्तु दोष की चर्चा, लेकिन वजहें राजनीतिक

विधानसभा की खाली कुर्सियों को लेकर समय-समय पर वास्तु दोष और भवन के शुद्धिकरण की बातें उठती रही हैं। सदन के इंटीरियर में बदलाव और धार्मिक अनुष्ठान भी चर्चा का हिस्सा बने। लेकिन 25 साल के घटनाक्रम पर नजर डालें तो सीटें खाली होने की वजहें साफ हैं। किसी विधायक का निधन हुआ, किसी की सदस्यता खत्म हुई और किसी ने सांसद बनने के बाद विधानसभा सीट छोड़ दी।

इसलिए 199 का आंकड़ा किसी रहस्य से ज्यादा राजनीतिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं का नतीजा है। बहरोड़ उपचुनाव के बाद सदन की संख्या फिर 200 हो सकती है, लेकिन राजस्थान विधानसभा में खाली कुर्सियों का यह सिलसिला एक बार फिर चर्चा में जरूर आ गया है।

राजस्थान परिसीमन विवाद: गहलोत के आरोपों पर पूनिया का पलटवार, सियासत गरमाई | Rajasthan Delimitation Dispute: Poonia Retorts to Gehlot's Allegations, Politics Heats Up
राजस्थान में परिसीमन पर गहलोत और पूनिया आमने-सामने
10 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद वार्ड परिसीमन का मुद्दा फिर गरमा गया है। अशोक गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस समर्थित वार्डों को मिलाकर उनकी संख्या घटाई गई, जबकि भाजपा समर्थित इलाकों में नए वार्ड बनाए गए। मंगलवार को भाजपा नेता सतीश पूनिया ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की चुनावी हार और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उसके रुख को लेकर सवाल उठाए।

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा 199
  • खाली कुर्सियों का सिलसिला
  • बहरोड़ उपचुनाव
  • विधायक निधन उपचुनाव
  • सदस्यता निरस्त विधायक
  • वासुदेव देवनानी विधानसभा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार उपचुनाव
  • Rajasthan assembly 199 members
  • Rajasthan assembly vacant seats
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं
अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक