एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
Atul Dwivedi | Nov 11, 2026, 16:28 IST
एमपी में 12 मेडिकल कॉलेज का वादा, जमीन पर तैयारी जीरो?
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि 2027 में हर महीने एक नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। लेकिन सवाल है कि जनवरी में खुलने वाला पहला मेडिकल कॉलेज आखिर कहां है? क्या उसकी बिल्डिंग तैयार है? जरूरी अनुमतियां मिल चुकी हैं? या फिर फिलहाल यह घोषणा सिर्फ कागजों पर है? इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए द सूत्र ने सरकार और विभाग की तैयारियों की पड़ताल की।
मंच से हुआ बड़ा ऐलान, अब जमीन पर तैयारी का सवाल
2027 में मध्यप्रदेश को मिलेंगे 12 नए मेडिकल कॉलेज। यानी हर महीने एक मेडिकल कॉलेज। सुनने में यह घोषणा जितनी बड़ी है, इसे जमीन पर उतारना उतना ही चुनौतीपूर्ण है। अब इस ऐलान को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। नया साल शुरू होने में करीब डेढ़ महीना बाकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनवरी 2027 में पहला मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए द सूत्र ने पड़ताल शुरू की।
जनवरी में खुलना है पहला कॉलेज, लेकिन कहां?
अब सवाल उठता है कि जब जनवरी में पहला मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य है, तो उसकी तैयारियां किस स्तर तक पहुंची हैं? क्या भवन बनकर तैयार हो चुका है? क्या डॉक्टरों और फैकल्टी की नियुक्ति हो गई है? क्या जरूरी उपकरण खरीदे जा चुके हैं? क्या बाकी मंजूरियां मिल गई हैं? सबसे अहम सवाल, जनवरी में आखिर किस जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेगा? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए द सूत्र ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से संपर्क किया।
मंत्री को कई बार फोन लगाया, लेकिन नहीं मिला जवाब
द सूत्र ने सिर्फ मंत्री से ही संपर्क नहीं किया, बल्कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी जवाब जानने की कोशिश की। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी से भी संपर्क किया गया। उन्हें फोन किया गया, मैसेज भेजे गए, लेकिन न फोन पर बात हो सकी और न ही मैसेज का जवाब मिला। ऐसे में मुख्यमंत्री की घोषणा के एक महीने बाद भी विभाग की तैयारियों की आधिकारिक जानकारी द सूत्र को नहीं मिल सकी।
एक मेडिकल कॉलेज पर 300 करोड़ !
एक मेडिकल कॉलेज = लगभग 300 करोड़ रुपए
अब सवाल उठता है कि इतने बड़े निवेश के लिए पैसा कहां से आएगा? क्या राज्य सरकार अकेले पूरा खर्च उठाएगी? क्या केंद्र सरकार से मदद मिलेगी? या फिर निजी कंपनियों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे?
सरकारी मॉडल या PPP? यहीं फंसा है सबसे बड़ा सवाल
अलवर में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले दिखाना होगा PUC, 2027 से डीजल ऑटो पर रोक
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI की रिमांड खत्म होते ही हिरासत में ले सकती है ED
By Arun Tiwari
करीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल की बेगमों की 400 साल पुरानी विरासत से जुड़ा होने का दावा, कांग्रेस नेता ने भेजा नोटिस
By Kaushiki
मंत्री पुत्र आकाश बोले- बाणगंगा में बिक रहा नशा, मंत्री TI को बोल चुके नशा कारोबारियों को उल्टा लटका देना
By Sanjay Gupta
दीपावली पर पांच दिन में 546 करोड़ की शराब गटक गए लोग, पिछले साल से 38 करोड़ ज्यादा बिक्री ने आबकारी महकमे के रिकॉर्ड तोड़े
By VINAY VERMA
मध्य प्रदेश में 42 साल बाद सीमाएं बदलने की तैयारी में परिसीमन आयोग, तहसील और संभागों का भी होगा पुनर्गठन
By CHAKRESH
MP के पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह का 83 साल की उम्र में निधन, आज भोपाल में होगा अंतिम संस्कार
By Kaushiki