MP नीट पीजी काउंसलिंग: हाईकोर्ट ने नहीं हटाई रोक, चिकित्सा विभाग की मांग खारिज, 17 नवंबर तक इंतजार

Neel Tiwari | Nov 05, 2026, 20:06 IST
Share
मध्यप्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग के 30 प्रतिशत इन-सर्विस कोटे पर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश बरकरार है।
मध्यप्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग के 30 प्रतिशत इन-सर्विस कोटे पर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश बरकरार है।

मध्यप्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर चल रहे विवाद में चिकित्सा शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने 30 प्रतिशत इन-सर्विस कोटे को लेकर पहले दिए गए आदेश में बदलाव करने से इनकार कर दिया है। इससे ओपन कैटेगरी के अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिली है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।

गुरुवार, 5 नवंबर को जबलपुर हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने दोनों पक्षों को सुना। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर 2 नवंबर के अंतरिम आदेश को रद्द करने या उसमें बदलाव करने की मांग की गई थी।

लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने विभाग की मांग नहीं मानी। यानी 30 प्रतिशत इन-सर्विस कोटे को लेकर 2 नवंबर को दिया गया अंतरिम आदेश फिलहाल लागू रहेगा। अब सभी की नजरें 17 नवंबर की सुनवाई पर टिकी हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मांगी थी स्टे हटाने की अनुमति

दरअसल, चिकित्सा शिक्षा निदेशक भोपाल की ओर से हाईकोर्ट में 2 नवंबर के अंतरिम आदेश को निरस्त करने के लिए आवेदन पेश किया गया था। विभाग का कहना था कि इन-सर्विस डॉक्टरों को मिलने वाले प्रोत्साहन अंक (Incentive Marks) और उनकी मेरिट निर्धारित करने की प्रक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नियमों के अनुरूप है। यह एक नीतिगत निर्णय है। विभाग ने दलील दी कि प्रोत्साहन अंकों को ओपन मेरिट में जोड़ने और इन-सर्विस उम्मीदवारों की मेरिट तय करने की प्रक्रिया में कोई अवैधता नहीं है। ऑनलाइन काउंसलिंग भी निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से हो रही है।

एमपी प्री PG काउंसलिंग: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए 30% सीटों की सीमा तय | MP Pre PG Counseling: High Court's Big Decision, 30% Seat Limit Set for In-Service Doctors
एमपी प्री PG काउंसलिंग में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए 30% सीटों की सीमा तय
02 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश में प्री PG मेडिकल (MD/MS) काउंसलिंग का पहला चरण जारी है। इसी बीच जबलपुर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया है। यह आदेश चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने दिया। पीठ ने ओपन कैटेगरी के अभ्यर्थियों की याचिका WP 44909/2026 पर सुनवाई की। इसमें सेवारत डॉक्टरों के लिए सीट आवंटन की सीमा निर्धारित की गई है।

कई उम्मीदवार ले चुके हैं एडमिशन, समय-सारणी प्रभावित होने की दलील

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि पहले चरण में 29 अक्टूबर को सीटों का आवंटन हो चुका था। कई उम्मीदवार आवंटित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश भी ले चुके हैं। पूरी काउंसलिंग ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित होती है। इसकी समय-सारणी भी निर्धारित है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया रुकने से छात्रों के एडमिशन और आगे की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। विभाग ने इन्हीं परिस्थितियों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से अंतरिम रोक हटाने की मांग की थी।

ओपन और इन-सर्विस मेरिट को लेकर है विवाद

इस पूरे मामले की शुरुआत ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों की याचिका WP 44909/2026 से हुई थी। डॉ. सर्वजीत सिंह और अन्य याचिकाकर्ताओं ने मध्य प्रदेश की NEET PG मेरिट सूची और काउंसलिंग निर्देशों को चुनौती दी थी। उनका मुख्य आरोप था कि इन-सर्विस डॉक्टरों को मिलने वाले प्रोत्साहन अंक उनकी आपसी वरीयता तय करने तक सीमित रहने चाहिए। लेकिन इन अंकों को सामान्य ओपन मेरिट सूची में भी जोड़ दिया गया। इससे ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों की मेरिट प्रभावित हो रही है। याचिकाकर्ताओं की मांग थी कि दोनों श्रेणियों की मेरिट सूची अलग-अलग रखी जाए।

वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य सांघी ने स्टे हटाने का किया विरोध

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य सांघी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की मांग का विरोध किया। उन्होंने अदालत के सामने ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों के हित और इन-सर्विस कोटे की निर्धारित सीमा का मुद्दा रखा। उनका पक्ष था कि निर्धारित 30 प्रतिशत सीमा से अधिक सीटें इन-सर्विस उम्मीदवारों को नहीं दी जानी चाहिए। दोनों श्रेणियों की मेरिट को आपस में मिलाने से ओपन कैटेगरी के अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित होते हैं। विस्तृत सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पहले के अंतरिम आदेश में कोई बदलाव नहीं किया।

30 प्रतिशत सीटों की सीमा पर क्या है हाईकोर्ट का आदेश?

हाईकोर्ट ने 2 नवंबर को आदेश दिया था कि मध्यप्रदेश के सरकारी, स्वायत्त और निजी मेडिकल कॉलेजों में हर स्पेशलिटी की अधिकतम 30 प्रतिशत सीटें ही इन-सर्विस डॉक्टरों को दी जाएं। यानी नौकरी कर रहे डॉक्टरों को तय सीमा से ज्यादा सीटें नहीं मिल सकेंगी। कोर्ट ने यह भी कहा था कि ओपन कैटेगरी और इन-सर्विस डॉक्टरों की मेरिट लिस्ट अलग-अलग बनाई जाए। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कोर्ट से इस आदेश को हटाने की मांग की थी, लेकिन 5 नवंबर को हुई सुनवाई में कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में कोर्ट का पुराना आदेश फिलहाल लागू रहेगा।

एमपी में PSU डॉक्टर्स को 30% इन-सर्विस कोटा से बाहर रखना गलत: हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब | MP: PSU Doctors denied 30% In-Service Quota, High Court seeks government's response
एमपी में PSU डॉक्टर्स को क्यों नहीं मिलेगा 30% कोटा? हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
04 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में NEET-PG 2026 काउंसलिंग से जुड़ा मामला सामने आया है। याचिका में मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम, 2018 के एक प्रावधान को चुनौती दी गई है। यह प्रावधान इन-सर्विस अभ्यर्थियों की परिभाषा से जुड़ा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि प्रदेश के ग्रामीण, जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं।

अब 17 नवंबर को होगी अगली सुनवाई, काउंसलिंग पर नजर

चिकित्सा शिक्षा विभाग की मांग पर राहत नहीं मिलने के बाद नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG Counselling) का मामला एक बार फिर हाईकोर्ट के अगले आदेश पर टिक गया है। फिलहाल 2 नवंबर का अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा। इससे पहले विभाग हाईकोर्ट के आदेश के बाद 3 नवंबर को प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा चुका है। अब 17 नवंबर को होने वाली सुनवाई में मामले के गुण-दोष और विभाग के जवाब पर आगे विचार होगा। तब तक ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों को मिली अंतरिम राहत जारी रहेगी।
Tags:
  • नीट पीजी काउंसलिंग
  • NEET PG
  • NEET PG Counselling
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • चिकित्सा शिक्षा निदेशक भोपाल
  • मेडिकल कॉलेज में प्रवेश
अमित जोगी का बड़ा बयान: मां-पत्नी को किया गया अपमानित, गुजरात में हूं फिर भी घर पर चस्पा किया नोटिस

By Umeshwari Baghel

अमित जोगी का बड़ा बयान: मां-पत्नी को किया गया अपमानित, गुजरात में हूं फिर भी घर पर चस्पा किया नोटिस
DAVV में 75 दिनों के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए निर्देश

By Sanjay Gupta

DAVV में 75 दिनों के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए निर्देश
सीएम किसान हेल्पलाइन: 2 दिन में जवाब देने का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं आया फोन!

By Atul Dwivedi

सीएम किसान हेल्पलाइन: 2 दिन में जवाब देने का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं आया फोन!
TNCP के ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार को हाईकोर्ट से राहत, जाति प्रमाण पत्र विवाद में भाई की अपील से जुड़ा मामला

By Neel Tiwari

TNCP के ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार को हाईकोर्ट से राहत, जाति प्रमाण पत्र विवाद में भाई की अपील से जुड़ा मामला
MPमें नियमितीकरण की लड़ाई, कभी जेल भरो आंदोलन, कभी लाठीचार्ज, फिर भी क्यों नहीं निकला समाधान?

By Atul Dwivedi

MPमें नियमितीकरण की लड़ाई, कभी जेल भरो आंदोलन, कभी लाठीचार्ज, फिर भी क्यों नहीं निकला समाधान?
शराब-मैनपावर घोटाले में हाईकोर्ट से रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को राहत, लेकिन जेल से एक ही आएंगे बाहर

By VINAY VERMA

शराब-मैनपावर घोटाले में हाईकोर्ट से रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को राहत, लेकिन जेल से एक ही आएंगे बाहर
इंदौर में लगेगा चौके-छक्कों का मेला! अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, एंट्री बिल्कुल फ्री

By Sandeep Kumar

इंदौर में लगेगा चौके-छक्कों का मेला! अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, एंट्री बिल्कुल फ्री