इंदौर में लगेगा चौके-छक्कों का मेला! अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, एंट्री बिल्कुल फ्री

Sandeep Kumar | Nov 05, 2026, 18:18 IST
Share
भिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, एंट्री बिल्कुल फ्री
भिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, एंट्री बिल्कुल फ्री

क्रिकेट के दीवानों के लिए इंदौर से बड़ी खुशखबरी है। इंदौर शहर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर चौके-छक्कों की गूंज सुनाई देने वाली है। 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी-20 क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। मैदान पर कई बड़ी टीमों के बीच मुकाबले होंगे, तो अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी अपने बल्ले का दम दिखाएंगे।

अभिषेक शर्मा दिल्ली की टीम से खेलेंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी बिहार की ओर से मैदान में उतरेंगे। सबसे खास बात यह है कि क्रिकेट प्रेमियों को इस रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि सभी मैचों में दर्शकों की एंट्री बिल्कुल फ्री रहेगी।

इंदौर में खेले जाएंगे 21 मैच

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुल 21 मुकाबले इंदौर में होंगे। इनमें ज्यादातर मैच होलकर स्टेडियम में खेले जाएंगे। यहां सभी मुकाबले दिन-रात के होंगे। वहीं, डेली कॉलेज मैदान पर केवल दिन में मैच खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में दिल्ली, बिहार, सौराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, रेलवे, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर की टीमें हिस्सा लेंगी। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर असनानी के अनुसार, होलकर स्टेडियम में मैचों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

इंदौर में होने वाले 21 मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

  • सौराष्ट्र बनाम बिहार
  • रेलवे बनाम तमिलनाडु (एलीट ग्रुप-बी)
  • जम्मू-कश्मीर बनाम दिल्ली
  • रेलवे बनाम बिहार
  • जम्मू-कश्मीर बनाम तमिलनाडु
  • सौराष्ट्र बनाम हरियाणा
  • दिल्ली बनाम पंजाब
  • दिल्ली बनाम बिहार
  • पंजाब बनाम रेलवे
  • तमिलनाडु बनाम हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर बनाम सौराष्ट्र
  • पंजाब बनाम तमिलनाडु
  • जम्मू-कश्मीर बनाम बिहार
  • दिल्ली बनाम सौराष्ट्र
  • रेलवे बनाम हरियाणा
  • रेलवे बनाम सौराष्ट्र
  • दिल्ली बनाम हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर बनाम पंजाब
  • तमिलनाडु बनाम बिहार
  • दिल्ली बनाम तमिलनाडु
  • पंजाब बनाम सौराष्ट्र
IPS अनुराग सुजानिया का पुलिस सेवा से इस्तीफा: दोस्त की IT कंपनी में बनेंगे पार्टनर, जानें पूरी वजह | IPS Anurag Sujania Resigns from Police Service: Will Become Partner in Friend's IT Company, Know the Full Reason
IPS अनुराग सुजानिया अब दोस्त की IT कंपनी में बनेंगे पार्टनर! एक साल पहले बना लिया था प्लान, इस्तीफे की वजह आई सामने
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
MP IPS Anurag Sujania Resignation: IPS अनुराग सुजानिया अब पुलिस की नौकरी छोड़कर IT सेक्टर में नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली-NCR में अपने दोस्त की आईटी कंपनी में पार्टनर बनेंगे। बताया जा रहा है कि सुजानिया ने करीब एक साल पहले ही ये प्लान बना लिया था, लेकिन कुछ कारणों से मामला टलता रहा।

होलकर स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहता है दबदबा

इंदौर का होलकर स्टेडियम बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है। यहां की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। इस मैदान पर अब तक पांच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें पहली पारी का Average Score 204 रन और दूसरी पारी का 174 रन रहा है। इस मैदान पर सबसे बड़ा Team Total भारत के नाम है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट पर 260 रन बनाए थे। इसी मुकाबले में रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतक लगाया था, जो उस समय अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक था। रोहित ने 118 रनों की पारी में 10 छक्के और 12 चौके लगाए थे।

टीम इंडिया की शानदार जीत: इंदौर में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त | Team India's Spectacular Victory: India takes a 2-1 lead in the series by defeating West Indies by 14 runs in Indore
इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, रांची का हिसाब चुकता, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
11 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 मैच में 14 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 222 बनाए थे। भारत की ओर अभिषेक शर्मा ने 69 रन की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने बनाए थे 69 रन

होलकर स्टेडियम में पिछला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 69 रन बनाए थे। उनकी पारी में 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। भारत ने यह मुकाबला 14 रन से जीता था। अब क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा। उनके साथ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। खास बात यह है कि दर्शक बिना टिकट खरीदे स्टेडियम में जाकर इन मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।
Tags:
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
  • होलकर स्टेडियम इंदौर
  • इंदौर में क्रिकेट मैच
  • अभिषेक शर्मा
  • Syed Mushtaq Ali Trophy 2026
  • Holkar Stadium Indore
  • Abhishek Sharma
  • Vaibhav Suryavanshi
  • वैभव सूर्यवंशी
Raipur Jungle Safari Closed: पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, दो दिन बंद रहेगा रायपुर जंगल सफारी और जू, वन विभाग ने जारी किया आदेश

By Umeshwari Baghel

Raipur Jungle Safari Closed: पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, दो दिन बंद रहेगा रायपुर जंगल सफारी और जू, वन विभाग ने जारी किया आदेश
एमपी में नियमितीकरण क्यों बना सरकार के गले की फांस? कचरे के बाद क्या पानी की समस्या झेलेगी जनता?

By Atul Dwivedi

एमपी में नियमितीकरण क्यों बना सरकार के गले की फांस? कचरे के बाद क्या पानी की समस्या झेलेगी जनता?
MP से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज

By Amresh Kushwaha

MP से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज
मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का मौका, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के लिए प्रवेश शुरू

By VINAY VERMA

मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का मौका, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के लिए प्रवेश शुरू
3200 करोड़ का शराब घोटाला: शिकायत के बाद भी कैसे बचते रहे आशीष श्रीवास्तव? जांच की मंजूरी क्यों नहीं मिली?

By VINAY VERMA

3200 करोड़ का शराब घोटाला: शिकायत के बाद भी कैसे बचते रहे आशीष श्रीवास्तव? जांच की मंजूरी क्यों नहीं मिली?
दिल्ली रैली में नहीं जाने वाले 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड, भीड़ ले जाने का टारगेट दिया था लेकिन खुद ही नहीं गए

By Mukesh Sharma

दिल्ली रैली में नहीं जाने वाले 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड, भीड़ ले जाने का टारगेट दिया था लेकिन खुद ही नहीं गए
उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते एडीएम कार्यालय का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

By Sandeep Kumar

उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते एडीएम कार्यालय का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार