TNCP के ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार को हाईकोर्ट से राहत, जाति प्रमाण पत्र विवाद में भाई की अपील से जुड़ा मामला

Neel Tiwari | Nov 05, 2026, 18:59 IST
Share
TNCP जॉइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार को हाईकोर्ट से राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक
TNCP जॉइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार को हाईकोर्ट से राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

TNCP के ज्वाइंट डायरेक्टर और भोपाल के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार को जाति प्रमाण पत्र विवाद में हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। गुरुवार, 5 नवंबर को चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिविजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। लिखार की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि अलग-अलग याचिकाओं के जरिए उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को जवाब पेश करने के लिए नोटिस जारी किए। साथ ही आदेश दिया कि फिलहाल नीरज लिखार के खिलाफ कोई कठोर या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

1956 में अमरावती से भोपाल आया था परिवार

सुनवाई के दौरान लिखार की ओर से उनके पारिवारिक इतिहास और जातिगत पृष्ठभूमि को लेकर भी दलीलें दी गईं। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि नीरज लिखार के पिता वर्ष 1956 के आसपास महाराष्ट्र के अमरावती से भोपाल आए थे और यहीं बस गए थे। नीरज आनंद लिखार का जन्म भी मध्यप्रदेश में हुआ है। उनकी ओर से यह तर्क भी दिया गया कि हलबा जाति महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश, दोनों राज्यों में अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल है। इसलिए उनके जाति प्रमाण पत्र पर उठाए जा रहे सवालों की जांच में इन तथ्यों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

neeraj anand likhar caste certificate dispute high court challenge bhopal
भोपाल के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार के जाति प्रमाण पत्र की जांच, आदेश को लिखार ने दी चुनौती
20 Mar 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के एक अहम आदेश ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग (TNCP) के ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोर्ट ने उनके जाति प्रमाण पत्र की दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं। इसे अब उन्होंने खुद हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है।

भाई का मामला भी हाईकोर्ट में लंबित

लिखार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनके भाई अजय लिखार के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा मामला भी हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले में रिट अपील क्रमांक WA 509/2021 दायर की गई है और उनके भाई को अंतरिम राहत भी मिली हुई है। अधिवक्ता ने इसी आधार पर दलील दी कि परिवार के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े विवादों को अलग-अलग देखने के बजाय दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ की जानी चाहिए।

जाति प्रमाण पत्र जांच: नीरज लिखार की याचिका पर डिविजन बेंच में सुनवाई, अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद | Caste Certificate Investigation: Hearing on Neeraj Likhar's petition in Division Bench, next hearing after a week
TNCP ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंचे, बोले-अलग-अलग याचिकाओं से किया जा रहा टारगेट
07 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
TNCP के ज्वाइंट डायरेक्टर और भोपाल के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार फिर हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने कास्ट सर्टिफिकेट की जांच के आदेश को चुनौती दी है। बता दें डिविजन बेंच ने अपील पर सुनवाई करने का फैसला लिया है। अब मामले की सुनवाई के लिए एक हफ्ते बाद की तारीख तय की गई है।

कोर्ट ने दोनों मामलों को जोड़ने का दिया आदेश

डिविजन बेंच के सामने यह दलील भी रखी गई कि याचिकाकर्ता आदित्य ठाकुर इस विवाद से सीधे प्रभावित व्यक्ति नहीं हैं और उन्होंने बिना पर्याप्त आधार के कानूनी कार्यवाही शुरू की है। कोर्ट ने इस पहलू के साथ इस तथ्य पर भी गौर किया कि नीरज लिखार के भाई की अपील में भी हलबा जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा विवाद शामिल है। दोनों मामलों में समान मुद्दे होने के कारण कोर्ट ने इन्हें आपस में जोड़ने का आदेश दिया।

फिलहाल कठोर कार्रवाई पर रोक

कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को जवाब पेश करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। साथ ही निर्देश दिया है कि इस बीच नीरज लिखार के खिलाफ कोई कठोर या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए। इस आदेश से उन्हें फिलहाल राहत मिली है। हालांकि, जाति प्रमाण पत्र की वैधता पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अब दोनों मामलों को जोड़कर आगे की सुनवाई की जाएगी।

एमपी में नियमितीकरण का बवाल: सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर बेहाल, संविदा कर्मचारी भी पानी सप्लाई रोकने की चेतावनी पर अड़े | MP Regularization Controversy: Cities in Distress Due to Safai Karamchari Strike, Contract Employees Also Threaten to Stop Water Supply
एमपी में नियमितीकरण क्यों बना सरकार के गले की फांस? कचरे के बाद क्या पानी की समस्या झेलेगी जनता?
05 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
दीपावली से पहले घरों की सफाई हो रही है, बाजार सज रहे हैं और त्योहार की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के कई शहरों की सड़कों पर तस्वीर इसके ठीक उलट है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने लगे हैं। इसकी वजह सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल है। अकेले राजधानी भोपाल में करीब 11 हजार सफाईकर्मियों के हड़ताल पर होने की बात सामने आई है।

भाई का प्रमाण पत्र रद्द होने से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, नीरज लिखार के सगे भाई अजय लिखार का जाति प्रमाण पत्र हाई लेवल कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने जांच के बाद रद्द कर दिया था। इस फैसले को हाईकोर्ट ने 8 अप्रैल 2021 को बरकरार रखा था। इसी आधार पर याचिकाकर्ता आदित्य ठाकुर ने नीरज लिखार के जाति प्रमाण पत्र की भी जांच कराने की मांग की थी। उनका तर्क था कि दोनों भाई एक ही परिवार, वंश और मूल स्थान से आते हैं। ऐसे में एक भाई का प्रमाण पत्र गलत पाए जाने के बाद दूसरे भाई के जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन भी जरूरी है।

जस्टिस विशाल मिश्रा ने दिए थे 90 दिन में जांच के आदेश

इस मामले में जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने 29 जून 2026 को दोबारा सुनवाई के बाद नीरज लिखार के जाति प्रमाण पत्र की जांच हाई लेवल कास्ट स्क्रूटनी कमेटी से कराने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कुमारी माधुरी पाटिल मामले में तय प्रक्रिया के अनुसार 90 दिनों के भीतर सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए थे।

इससे पहले लिखार को सुनवाई का अवसर नहीं मिलने के कारण डिविजन बेंच ने 20 मार्च को पूर्व आदेश रद्द कर दिया था और मामले को दोबारा सुनवाई के लिए सिंगल बेंच के पास भेज दिया था। अब सिंगल बेंच के आदेश को फिर चुनौती दिए जाने के बाद मामला दोबारा डिविजन बेंच के सामने पहुंचा है।

एमपी सरकारी खजाने में 66 तरह की गड़बड़ियां: स्कूटी योजना से विवाह सहायता तक में नियमों की अनदेखी | MP Government Treasury Faces 66 Irregularities: Rules Ignored from Scooty Scheme to Marriage Assistance
एमपी में सरकारी खजाने में बड़ा खेल! 66 तरह की गड़बड़ियां उजागर, स्कूटी से लेकर विवाह योजना तक में नियमों की अनदेखी
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
सरकारी खजाने से जनता और कर्मचारियों को मिलने वाले पैसों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। साल 2025-26 में जिला ट्रेजरी के जरिए सरकारी योजनाओं के भुगतान में कई नियमों को नजरअंदाज किया गया। स्टेट फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सेल (SFIC) की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच टीम को कुल 66 तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

राहत मिली, लेकिन जाति प्रमाण पत्र पर फैसला बाकी

हाईकोर्ट के ताजा आदेश से नीरज आनंद लिखार को फिलहाल कठोर कार्रवाई से राहत मिली है। हालांकि, कोर्ट ने न तो उनके जाति प्रमाण पत्र को वैध घोषित किया है और न ही जांच की मांग खारिज की है। दोनों मामलों को जोड़ने के आदेश के बाद अब नीरज लिखार और उनके भाई के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े विवादों की सुनवाई एक साथ हो सकेगी। ऐसे में अगली सुनवाई और हाईकोर्ट का रुख महत्वपूर्ण होगा।
Tags:
  • नीरज आनंद लिखार
  • जाति प्रमाण पत्र विवाद
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • टीएंडसीपी ज्वाइंट डायरेक्टर
  • Neeraj Anand Likhar
  • अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
  • Bhopal TNCP joint director
  • मध्यप्रदेश अफसर जाति विवाद
  • जाति जांच कमेटी
  • जस्टिस विशाल मिश्रा
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं
अलवर में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले दिखाना होगा PUC, 2027 से डीजल ऑटो पर रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अलवर में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले दिखाना होगा PUC, 2027 से डीजल ऑटो पर रोक
सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI की रिमांड खत्म होते ही हिरासत में ले सकती है ED

By Arun Tiwari

सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI की रिमांड खत्म होते ही हिरासत में ले सकती है ED
करीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल की बेगमों की 400 साल पुरानी विरासत से जुड़ा होने का दावा, कांग्रेस नेता ने भेजा नोटिस

By Kaushiki

करीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल की बेगमों की 400 साल पुरानी विरासत से जुड़ा होने का दावा, कांग्रेस नेता ने भेजा नोटिस
मंत्री पुत्र आकाश बोले- बाणगंगा में बिक रहा नशा, मंत्री TI को बोल चुके नशा कारोबारियों को उल्टा लटका देना

By Sanjay Gupta

मंत्री पुत्र आकाश बोले- बाणगंगा में बिक रहा नशा, मंत्री TI को बोल चुके नशा कारोबारियों को उल्टा लटका देना
दीपावली पर पांच दिन में 546 करोड़ की शराब गटक गए लोग, पिछले साल से 38 करोड़ ज्यादा बिक्री ने आबकारी महकमे के रिकॉर्ड तोड़े

By VINAY VERMA

दीपावली पर पांच दिन में 546 करोड़ की शराब गटक गए लोग, पिछले साल से 38 करोड़ ज्यादा बिक्री ने आबकारी महकमे के रिकॉर्ड तोड़े