DAVV में 75 दिनों के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए निर्देश

Sanjay Gupta | Nov 05, 2026, 19:28 IST
Share
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 75 दिनों के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए हैं।
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 75 दिनों के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए हैं।

INDORE. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 75 दिनों के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को जज पवन कुमार द्विवेदी की एकलपीठ ने सुनाया है।

लंबे समय से चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई थी।

NSUI कार्यकर्ता ने लगाई थी याचिका

DAVV में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने को लेकर NSUI कार्यकर्ता अरुणेश मिश्रा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अनुपम राजन और अन्य के खिलाफ Contempt Petition (अवमानना याचिका) दायर की थी। इस मामले का क्रमांक 7815/2026 है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने कोर्ट में पक्ष रखा।

याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट पहले ही प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दे चुका है। इसके बावजूद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं कराए गए।

सितंबर में होने थे छात्रसंघ चुनाव

दरअसल, मध्यप्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। इसे लेकर पहले हाईकोर्ट की जबलपुर प्रधानपीठ में रिट याचिका क्रमांक 34295/2024 दाखिल की गई थी। इसमें प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव कराने की मांग की गई थी।

इस मामले में 3 अगस्त 2026 को मुख्य न्यायाधिपति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने Academic Calendar 2026-27 कोर्ट में पेश किया था। इसमें सितंबर 2026 में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने का उल्लेख था। इसी आधार पर कोर्ट ने प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव कराने के निर्देश जारी किए थे।

मध्य प्रदेश में 9 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, सितंबर में क्यों नहीं हुए चुनाव? | Student Union Elections Closed in Madhya Pradesh for 9 Years: High Court Asks Government, Why Elections Not Held in September?
MP छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का नोटिस: 9 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, हाईकोर्ट ने पूछा- सितंबर में क्यों नहीं कराए चुनाव?
24 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्य प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 2017 के बाद छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। सरकार ने सितंबर 2026 में चुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया था। इसके बावजूद चुनाव नहीं कराए गए। अब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

पहले के आदेश का पालन नहीं होने पर उठाए सवाल

याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया कि जब हाईकोर्ट प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चुनाव कराने का आदेश दे चुका है, तो DAVV में अब तक चुनाव क्यों नहीं कराए गए?

याचिका में इसे कोर्ट के पहले दिए गए आदेश का पालन नहीं करने का मामला बताया गया। इसके बाद हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में इस मुद्दे पर सुनवाई हुई।

हाईकोर्ट ने दिया 75 दिनों का समय

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी ने पहले दिए गए आदेश और मौजूदा मामले पर विचार किया। कोर्ट ने पाया कि पहले का आदेश पूरे मध्यप्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए था, जबकि वर्तमान याचिका विशेष रूप से DAVV में चुनाव नहीं होने को लेकर लगाई गई थी।

इसके बाद कोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 75 दिनों के भीतर Student Union Election यानी छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।

MP छात्रसंघ चुनाव की तैयारी
MP छात्रसंघ चुनाव डायरेक्ट या इनडायरेक्ट? सस्पेंस के बीच तैयारियों में कूदे छात्र संगठन
03 Sept 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में 2017 के बाद 2026 में छात्रसंघ चुनाव की वापसी होने जा रही है। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद सितंबर 2026 के अकादमिक कैलेंडर में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, चुनाव प्रत्यक्ष होंगे या अप्रत्यक्ष यह सस्पेंस अब भी बरकरार है।

छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का मिलेगा मौका

छात्रसंघ चुनाव के जरिए विद्यार्थी अपने प्रतिनिधि चुनते हैं। ये प्रतिनिधि विश्वविद्यालय की पढ़ाई, व्यवस्थाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को सामने रखने में भूमिका निभाते हैं। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब DAVV प्रशासन को तय समय-सीमा में छात्रसंघ चुनाव कराने होंगे। इससे लंबे समय से चुनाव का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिल सकेगा।
Tags:
  • डीएवीवी में छात्रसंघ चुनाव
  • davv
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
  • छात्रसंघ चुनाव
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • NSUI
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
सीएम किसान हेल्पलाइन: 2 दिन में जवाब देने का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं आया फोन!

By Atul Dwivedi

सीएम किसान हेल्पलाइन: 2 दिन में जवाब देने का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं आया फोन!
TNCP के ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार को हाईकोर्ट से राहत, जाति प्रमाण पत्र विवाद में भाई की अपील से जुड़ा मामला

By Neel Tiwari

TNCP के ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज आनंद लिखार को हाईकोर्ट से राहत, जाति प्रमाण पत्र विवाद में भाई की अपील से जुड़ा मामला
MPमें नियमितीकरण की लड़ाई, कभी जेल भरो आंदोलन, कभी लाठीचार्ज, फिर भी क्यों नहीं निकला समाधान?

By Atul Dwivedi

MPमें नियमितीकरण की लड़ाई, कभी जेल भरो आंदोलन, कभी लाठीचार्ज, फिर भी क्यों नहीं निकला समाधान?
शराब-मैनपावर घोटाले में हाईकोर्ट से रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को राहत, लेकिन जेल से एक ही आएंगे बाहर

By VINAY VERMA

शराब-मैनपावर घोटाले में हाईकोर्ट से रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को राहत, लेकिन जेल से एक ही आएंगे बाहर
इंदौर में लगेगा चौके-छक्कों का मेला! अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, एंट्री बिल्कुल फ्री

By Sandeep Kumar

इंदौर में लगेगा चौके-छक्कों का मेला! अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, एंट्री बिल्कुल फ्री
Raipur Jungle Safari Closed: पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, दो दिन बंद रहेगा रायपुर जंगल सफारी और जू, वन विभाग ने जारी किया आदेश

By Umeshwari Baghel

Raipur Jungle Safari Closed: पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, दो दिन बंद रहेगा रायपुर जंगल सफारी और जू, वन विभाग ने जारी किया आदेश
एमपी में नियमितीकरण क्यों बना सरकार के गले की फांस? कचरे के बाद क्या पानी की समस्या झेलेगी जनता?

By Atul Dwivedi

एमपी में नियमितीकरण क्यों बना सरकार के गले की फांस? कचरे के बाद क्या पानी की समस्या झेलेगी जनता?