सीएम किसान हेल्पलाइन: 2 दिन में जवाब देने का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं आया फोन!
Atul Dwivedi | Updated:
CM किसान हेल्पलाइन पर 2 दिन का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं आया फोन
मान लीजिए, आप किसान हैं। आपके पास खेत है, खेती करने की तैयारी भी है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इस मौसम में कौन-सी फसल लगाएं। सरकार ने आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। आप फोन लगाते हैं। दूसरी तरफ से फोन भी उठा लिया जाता है। आपकी पूरी जानकारी ली जाती है।
लेकिन जब आप खेती से जुड़ा सवाल पूछते हैं, तो जवाब मिलता है अभी जानकारी नहीं है, एक्सपर्ट से पूछकर बताएंगे।
आप इंतजार करते हैं। एक दिन, दो दिन, तीन दिन... और देखते ही देखते सात दिन गुजर जाते हैं। न एक्सपर्ट का फोन आता है और न ही कोई मैसेज। मध्यप्रदेश की सीएम किसान हेल्पलाइन के रियलिटी चेक में द सूत्र के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी देने के लिए 30 अप्रैल 2026 को सीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155253 शुरू किया था।
इसका मकसद था कि किसानों को खाद, बीज, फसल, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़े सवालों के लिए भटकना न पड़े। उन्हें एक फोन पर सही मार्गदर्शन मिल सके। लेकिन हेल्पलाइन शुरू होने के करीब छह महीने बाद जब द सूत्र ने इसकी हकीकत जानने के लिए फोन किया, तो पता चला कि कॉल सेंटर पर सवाल तो दर्ज हो रहे हैं, लेकिन जवाब मिलने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।
द सूत्र ने सीएम किसान हेल्पलाइन की पड़ताल के लिए 29 अक्टूबर 2026 को टोल-फ्री नंबर 155253 पर फोन लगाया। फोन लगते ही कॉल सेंटर पर मौजूद ऑपरेटर ने कॉल रिसीव की और रिपोर्टर से सामान्य जानकारी मांगी। रिपोर्टर ने खुद को भोपाल जिले की बैरसिया तहसील का किसान बताया। इसके बाद खेती से जुड़ा एक सामान्य सवाल पूछा। रिपोर्टर ने कहा, "मुझे इस बार गेहूं की फसल नहीं लगानी है। गेहूं की जगह कोई दूसरी फसल लगाना चाहता हूं। बताइए, इस मौसम में कौन-सी फसल लगाना ठीक रहेगा?"
ऑपरेटर ने अपने पास उपलब्ध जानकारी खंगालनी शुरू की। कुछ देर तक जवाब तलाशने के बाद उसने कहा कि फिलहाल उसके पास यह जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऑपरेटर ने बताया कि सवाल कृषि विशेषज्ञों को भेजा जाएगा और वहां से जानकारी मिलने के बाद जवाब दिया जाएगा।
द सूत्र के रिपोर्टर ने बातचीत आगे बढ़ाते हुए दूसरा सवाल पूछा। अगर इस मौसम में फूलों की खेती करना चाहें, तो क्या यह सही रहेगा? लेकिन ऑपरेटर के पास इस सवाल का भी तत्काल जवाब नहीं था। उसने फिर कहा कि विशेषज्ञों से जानकारी मिलने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकेगा। रिपोर्टर ने यह भी जानना चाहा कि विशेषज्ञों से जवाब कब तक मिलेगा। शुरुआत में कोई निश्चित समय नहीं बताया गया। बाद में दो दिन के भीतर फोन या मैसेज के जरिए जानकारी देने की बात कही गई। यानी हेल्पलाइन पर सवाल दर्ज हो गया था, लेकिन जवाब के लिए विशेषज्ञों का इंतजार करना था।
द सूत्र ने 29 अक्टूबर को हेल्पलाइन पर फोन किया था। ऑपरेटर की ओर से दो दिन में जानकारी देने की बात कही गई थी। लेकिन 30 अक्टूबर बीत गया। 31 अक्टूबर भी निकल गया। इसके बाद नवंबर शुरू हो गया। 5 नवंबर तक, यानी सात दिन बीत जाने के बाद भी हेल्पलाइन से कोई जवाब नहीं मिला। न किसी कृषि विशेषज्ञ का फोन आया और न ही किसी तरह का मैसेज। इस पूरे मामले का एक और दिलचस्प पहलू है। 30 अप्रैल 2026 को जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम किसान हेल्पलाइन की शुरुआत की थी, तब उन्होंने खुद फोन करके इसका परीक्षण किया था। मुख्यमंत्री ने ऑपरेटर से पूछा था कि वे गर्मी के मौसम में तीसरी फसल लेना चाहते हैं, तो कौन-सी फसल लगाना ठीक रहेगा? उस समय भी ऑपरेटर मुख्यमंत्री के सवाल का तत्काल जवाब नहीं दे पाया था।
सीएम किसान हेल्पलाइन रियलिटी चेक
इसका मकसद था कि किसानों को खाद, बीज, फसल, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़े सवालों के लिए भटकना न पड़े। उन्हें एक फोन पर सही मार्गदर्शन मिल सके। लेकिन हेल्पलाइन शुरू होने के करीब छह महीने बाद जब द सूत्र ने इसकी हकीकत जानने के लिए फोन किया, तो पता चला कि कॉल सेंटर पर सवाल तो दर्ज हो रहे हैं, लेकिन जवाब मिलने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।
पहले जानिए, क्या बातचीत हुई?
ऑपरेटर ने अपने पास उपलब्ध जानकारी खंगालनी शुरू की। कुछ देर तक जवाब तलाशने के बाद उसने कहा कि फिलहाल उसके पास यह जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऑपरेटर ने बताया कि सवाल कृषि विशेषज्ञों को भेजा जाएगा और वहां से जानकारी मिलने के बाद जवाब दिया जाएगा।
फूलों की खेती पर भी सवाल पूछा
दो दिन का वादा, सात दिन बाद भी जवाब नहीं!
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
By Jageshwar Prasad
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को दिखाया आईना, कहा- जनता के काम में लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई होगी
By Aman Vaishnav
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
By Raghvendra Singh Rathore
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta