स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
Aman Vaishnav | Nov 12, 2026, 07:38 IST
स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश को मिले 8 अवॉर्ड। कचरा निस्तारण और लापरवाही के चलते भोपाल इस बार रेस से बाहर हो गया।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के ताजा नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। राज्य को कुल 8 अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को ये सम्मान सौंपे हैं।
हालांकि इस पूरी घोषणा में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम विजेताओं की किसी भी सूची में शामिल नहीं हो सका। पिछले सर्वेक्षण में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में भोपाल पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा था। वहीं इस बार शहर का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा।
केंद्रीय जांच टीम और सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के पिछड़ने के पीछे मुख्य रूप से पांच बड़ी लापरवाहियां सामने आई हैं।
आदमपुर छावनी का कचरा : यहां करीब 6.5 लाख टन कचरा जमा है। कचरे के वैज्ञानिक निपटारे की जगह वहां बार-बार आग लगने की घटनाएं हुईं। इससे शहर की रेटिंग पर बहुत बुरा असर पड़ा।
बैरसिया की लचर सफाई: भोपाल को बैरसिया नगर का मेंटर बनाया गया था ताकि वहां सफाई सुधारी जा सके। वहीं सर्वे टीम को बैरसिया में सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं मिला। इसका खामियाजा भोपाल को भुगतना पड़ा।
अचानक हुए सर्वे में खुली पोल: केंद्रीय टीम ने तीन बार शहर का औचक दौरा किया। दो बार तो नगर निगम पहले से अलर्ट था, लेकिन तीसरी बार अचानक हुई जांच में सड़कों पर भारी गंदगी पाई गई।
जनभागीदारी की भारी कमी: शहर के आम नागरिकों का अभियान से जुड़ाव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लोगों की भागीदारी कम रहने की वजह से रैंकिंग के अहम अंक कट गए।
क्लीनिनेस टारगेट यूनिट (CTU) का लक्ष्य अधूरा: शहर में तय किए गए सफाई लक्ष्य पूरे नहीं हो सके। साथ ही तय 884 अंक हासिल करने में नगर निगम नाकाम रहा।
लगातार 8 साल तक देश का सिरमौर रहा इंदौर इस बार सुपर लीग की मुख्य स्पर्धा में शामिल नहीं किया गया था। इंदौर को मेंटर सिटी बनाकर देपालपुर के साथ स्वच्छ शहर जोड़ी वर्ग में रखा गया था। यहां यह जोड़ी देश में दूसरे स्थान पर रही। इस वर्ग में गुजरात की अहमदाबाद-साणंद जोड़ी को पहला स्थान मिला।
मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है।
किन वजहों से अवॉर्ड की रेस से बाहर हुआ भोपाल?
बैरसिया की लचर सफाई: भोपाल को बैरसिया नगर का मेंटर बनाया गया था ताकि वहां सफाई सुधारी जा सके। वहीं सर्वे टीम को बैरसिया में सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं मिला। इसका खामियाजा भोपाल को भुगतना पड़ा।
अचानक हुए सर्वे में खुली पोल: केंद्रीय टीम ने तीन बार शहर का औचक दौरा किया। दो बार तो नगर निगम पहले से अलर्ट था, लेकिन तीसरी बार अचानक हुई जांच में सड़कों पर भारी गंदगी पाई गई।
जनभागीदारी की भारी कमी: शहर के आम नागरिकों का अभियान से जुड़ाव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लोगों की भागीदारी कम रहने की वजह से रैंकिंग के अहम अंक कट गए।
क्लीनिनेस टारगेट यूनिट (CTU) का लक्ष्य अधूरा: शहर में तय किए गए सफाई लक्ष्य पूरे नहीं हो सके। साथ ही तय 884 अंक हासिल करने में नगर निगम नाकाम रहा।
इंदौर सुपर लीग में क्यों नहीं दिखा ?
मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है।
- 10 लाख से अधिक आबादी: विशाखापट्टनम पहले स्थान पर रहा, जबकि मध्य प्रदेश के जबलपुर ने दूसरा और लखनऊ ने तीसरा स्थान पाया।
- 3 से 10 लाख आबादी: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन पूरे देश में पहले पायदान पर रही। जबकि चंडीगढ़ दूसरे और गुंटूर तीसरे नंबर पर रहे।
- 50 हजार से 1 लाख आबादी: देवास ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया। वहीं नई दिल्ली दूसरे और सागर तीसरे स्थान पर रहे।
- 20 हजार से कम आबादी: महाराष्ट्र का किल्हा पहले, पांचगनी दूसरे और मध्य प्रदेश का बुधनी तीसरे स्थान पर रहा।
- अन्य विशेष पुरस्कार: रीवा को देश के सबसे स्वच्छ रिवरफ्रंट टाउन का पुरस्कार मिला। वहीं राज्य स्तरीय पुरस्कारों में ग्वालियर को मध्य प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
By Harish Divekar
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
By Aman Vaishnav
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
By Sandeep Kumar
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
By Amresh Kushwaha
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
By Sandeep Kumar
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
By Amresh Kushwaha
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
By Raghvendra Singh Rathore