डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई

Sandeep Kumar | Nov 11, 2026, 23:47 IST
Share
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद जेवर-नकदी लेकर गायब!
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद जेवर-नकदी लेकर गायब!

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शादी के चार महीने बाद एक दुल्हन के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। परिवार का आरोप है कि छत्तीसगढ़ से आई बहू घर में रखे 50 हजार रुपए और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गई। बेटे की शादी के लिए परिवार ने डेढ़ लाख रुपए दिए थे। अब परेशान ससुर ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

डेढ़ लाख रुपए देकर कराई थी बेटे की शादी

दरअसल, मामला टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के दरगुवां गांव का है। यहां रहने वाले चंदू लोधी ने अपने बेटे बलराम लोधी की शादी छत्तीसगढ़ की सोनिया भोरिया से कराई थी। चंदू के मुताबिक, इस शादी के लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपए दिए थे। 24 जून 2026 को बगाजमाता मंदिर में दोनों की शादी की रस्में पूरी हुई थीं।

पति गया था मंदिर, घर में सास के साथ सो रही थी बहू

घटना वाले दिन बलराम लोधी घर पर मौजूद नहीं था। वह रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन करने गया हुआ था। घर के एक कमरे में सोनिया और उसकी सास पार्वती सो रही थीं। सोनिया तखत पर लेटी थी, जबकि पार्वती उसके पास नीचे सो रही थीं। वहीं, चंदू लोधी घर के बाहर बनी छपरी में सो रहे थे।

सुबह चाय के लिए जगाने गई सास तो बहू गायब

अगली सुबह पार्वती अपनी बहू सोनिया को चाय के लिए जगाने पहुंचीं। लेकिन तखत पर बहू नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने घर में उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कमरे में रखे रुपए और जेवर भी गायब मिले। परिवार के मुताबिक, घर से 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के कई गहने गायब थे। इनमें एक जोड़ी पायल, करधौना, चूड़ियां, मंगलसूत्र और झुमकी शामिल हैं।

ससुर ने थाने पहुंचकर की शिकायत

लुटेरी दुल्हन (बहू) के लापता होने और सामान गायब मिलने के बाद परिवार बड़ागांव पुलिस थाने पहुंचा। चंदू लोधी ने पुलिस को आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बहू पर नकदी और जेवर लेकर चले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

बड़ागांव धसान थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि चंदू लोधी की ओर से आवेदन मिला है। इसमें बहू के लापता होने और नकदी-जेवर ले जाने की शिकायत की गई है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
  • लुटेरी दुल्हन
  • लुटेरी दुल्हन गायब
  • Tikamgarh bride missing
  • मध्यप्रदेश
  • दुल्हन धोखाधड़ी
  • Looteri dulhan
  • Marriage fraud Madhya Pradesh
  • टीकमगढ़ न्यूज
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

By Amresh Kushwaha

सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला

By Sandeep Kumar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

By Amresh Kushwaha

MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार

By Raghvendra Singh Rathore

सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा

By Amresh Kushwaha

कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा
मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!
1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक

By Sandeep Kumar

1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक