स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला

Sandeep Kumar | Nov 11, 2026, 21:59 IST
Share
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिल्हा देश में नंबर-1
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिल्हा देश में नंबर-1

छत्तीसगढ़ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित किया गया है। बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं, बिलासपुर को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। रायपुर स्वच्छता के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिए पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए। प्रदेश की ओर से उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संबंधित नगर निगमों और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ का स्वच्छता में डंका: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति से मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान | Chhattisgarh's Cleanliness Danka: Raipur, Bilaspur, and Bilha to Receive National Award from President
स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
08 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>स्वच्छता के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। इन तीनों शहरों को 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मान मिलेगा।

बिल्हा देश में नंबर-1, बिलासपुर को दूसरा स्थान

बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, बिलासपुर को स्वच्छ नदी तटवर्ती शहर यानी Clean River Front Town की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा रायपुर नगर निगम को छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के लिए पहला पुरस्कार दिया गया है।

जयपुर बना राजस्थान का नंबर वन स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-3 में जगह नहीं | Jaipur becomes Rajasthan's number one cleanest city, received award from President, missed top-3 spot nationally
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
11 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, महापौर सुनील कोठारी और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा को सम्मानित किया। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का कोई शहर शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सका।

सीएम साय बोले- पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के काम की सराहना की। सीएम साय ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले पुरस्कार बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के शहरों में सफाई व्यवस्था बेहतर हो रही है। साथ ही लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि बिल्हा जैसे छोटे शहर का देश में पहला स्थान हासिल करना, बिलासपुर का दूसरे स्थान पर आना और रायपुर का प्रदेश में पहले स्थान पर रहना गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल स्वच्छता की Ranking सुधारना नहीं है। ऐसी व्यवस्था बनानी है, जिससे सफाई हर व्यक्ति की आदत और हर शहर की पहचान बने। इसके लिए सरकार लोगों की भागीदारी, बेहतर शहरी सुविधाओं और अच्छे प्रबंधन पर लगातार काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग, 20 डेटा लैब से होगी शुरुआत | Chhattisgarh to become AI Hub: 1.5 lakh government employees to get training, starting with 20 data labs
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
11 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
छत्तीसगढ़ सरकार ने AI के क्षेत्र में बड़ी तैयारी शुरू की है। सरकार प्रदेश को AI Hub के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए पांचों संभागों में AI सेंटर खोले जाएंगे। युवाओं और विद्यार्थियों को भी AI की ट्रेनिंग मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को भी नई तकनीक सिखाई जाएगी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया सामूहिक मेहनत का नतीजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसका श्रेय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और आम नागरिकों को दिया। अरुण साव ने कहा कि सभी के मिलकर काम करने से यह सफलता मिली है। बिल्हा जैसे छोटे नगर का देश में पहला स्थान हासिल करना बताता है कि कम संसाधनों में भी बेहतर सफाई व्यवस्था बनाई जा सकती है।

स्वच्छता को लेकर लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

स्वच्छ सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करना है। इसके जरिए नगरीय निकायों के कामकाज और नागरिकों की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के तीन निकायों को मिले पुरस्कार इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों से जुड़े हैं।

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई | Uniform at Minister's Feet! Soldier Touched Gajendra Yadav's Feet, Bhupesh Baghel Said - Action Against Both
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
11 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पुलिस जवान का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जवान उस समय पुलिस की वर्दी में था। यह घटना दीपावली के दौरान की है, जब मंत्री ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गिफ्ट बांट रहे थे। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है।

समारोह में ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

पुरस्कार समारोह में रायपुर की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी और बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष वंदना जेंड्रे शामिल हुईं। इसके अलावा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मिशन डायरेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Tags:
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26
  • छत्तीसगढ़ स्वच्छता पुरस्कार
  • बिल्हा नंबर 1
  • Swachh Survekshan 2025-26 Chhattisgarh
  • रायपुर नगर निगम
  • छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय
  • अरुण साव
  • Bilha cleanest town India
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

By Amresh Kushwaha

MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार

By Raghvendra Singh Rathore

सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा

By Amresh Kushwaha

कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा
मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!
1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक

By Sandeep Kumar

1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन

By Sanjay Gupta

इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब

By Sandeep Kumar

मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब