NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

Harish Divekar | Nov 12, 2026, 07:00 IST
Share
न्यूज स्ट्राइक: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम?
न्यूज स्ट्राइक: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम?

बीजेपी नेता तो नेता अब उनके चमचे भी खुद को बाहुबली नेता समझने लगे हैं। कोई पुलिस को धमका रहा है तो कोई खुलेआम ड्रग्स के कारोबार से जुड़ रहा है। बीजेपी नेताओं की मनमर्जी, मनमानी के किस्से सुनाते सुनाते अब मैं थक चुका हूं। लेकिन ये किस्से या घटनाएं हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं।

अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर शायद आप भी ये सवाल पूछ बैठें कि क्या यूपी की तरह एमपी में भी बाहुबली नेताओं का बोलबाला हो रहा है। ये नेता सत्ता के नशे में इस कदर डूब चुके हैं कि पुलिस को धमकाने से बाज नहीं आ रहे या ऐसा गोलमाल कर रहे हैं जो नाकाबिले बर्दाश्त है। लेकिन बीजेपी के हैं तो डर कैसा यानी ठसक कुछ यूं है कि सैंया भय कोतवाल तो डर काहे का। मैं आपको दो किस्से सुनाउंगा उन्हें सुनकर आप भी शायद यही कहेंगे।

सत्ता की हनक या कानून का खौफ खत्म?

ये दो बिलकुल ताजा घटनाएं हैं। दोनों ही चौंकाने वाली हैं और ये सोचने पर मजबूर करने वाली हैं कि क्या बीजेपी के छुटभैया नेता भी खुद को रहनुमा ही समझने लगे हैं। अगर ऐसा हो तो उन पर काबू पाने के लिए बीजेपी क्या जतन कर रही है। बीजेपी वो पार्टी है जो अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है। पर क्या ये अनुशान का चाबुक सिर्फ उन नेताओं पर चलता है जो सत्ता में किसी कुर्सी पर बैठे हैं। यानी डायरेक्टली पावर का हिस्सा हैं। उन्हें बीजेपी का अनुशासन इस लेवल पर मानना है कि बोलने से पहले भी दो बार सोचना पड़ता है कि कहीं पार्टी लाइन क्रॉस तो नहीं हो रही। पर उन्हीं सत्ताधारी नेताओं के समर्थक, चमचे औऱ छुटभैया नेता क्या कुछ भी करने की कर सकते हैं। उन्हें क्या ये छूट मिली है कि सिर्फ किसी नेता का चमचा बनकर वो आम जनता को हड़का सकें।

एमपी छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला: युवा नेतृत्व के सूखे पर लगेगी रोक? | High Court's decision on MP student union elections: Will it stop the drought of youth leadership?
NEWS STRIKE: एमपी में छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, क्या खत्म होगा युवा नेतृत्व का सूखा?
07 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
शिवराज सिंह चौहान, अभिजीत दीपके, नेहा बोरा, जीतू पटवारी… राजनीति में प्रखर और मुखर पहचान बनाने वाले नेता एक बार फिर मध्यप्रदेश की राजनीति में चमक सकेंगे। अदालत के एक फैसले के बाद यूथ आईकॉन के रूप में पहचान बनाने वाले नेता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब तक खुद बीजेपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने नए छात्र नेता बनने की प्रक्रिया पर कुछ पाबंदी लगाई थीं।

बीजेपी नेता का समर्थक धमका रहा

आम जनता तो छोड़िए जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बीजेपी नेता का समर्थक पुलिस की वर्दी पहने हुए शख्स को धमका रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल है। जिसे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस के वर्दी पहने हुए शख्स को धमकाते हुए कहता है कि मेरी बात सुनना। ये बैच और बिल्ला उतारने में पांच मिनट लगेंगे। सारी गर्मी उतर जाएगी।

जीतू पटवारी ट्वीट कर जताई अपत्ति

जीतू पटवारी के ट्वीट के मुताबिक खुलेआम धमकी देने वाला ये शख्स बीजेपी के पार्षद राकेश जैन का समर्थक है, जिसका नाम है सूरज शर्मा ये वीडियो इंदौर का है। एक बार फिर जरा उस शख्स पर गौर कीजिए जो वर्दीधारी पुलिसकर्मी को खुलेआम धमकी दे रहा है। वो शख्स किसी मंत्री, सांसद या बीजेपी के किसी पदाधिकारी का समर्थक नहीं है। बल्कि एक पार्षद का समर्थक हैं। थोड़ी आम भाषा में भी दोहरा देता हूं वो इंदौर के एक पार्षद का चमचा है। इस चमचे की ये मजाल है कि वो सरेआम वर्दी पहने हुए शख्स को धमकी देता है और अब तक ऐसी कोई खबर नहीं आई है कि उस पर कोई कार्रवाई हुई हो या बीजेपी ने उससे सवाल ही पूछा है।

बीजेपी सरकार को जवाब जरूर देना चाहिए

आप कानून के कम जानकार भी हों तो ये जरूर जानते होंगे कि पुलिस को धमकाना या किसी काम करने से रोकना एक अपराध है जिसे सरकारी काम में बाधा औऱ वर्दी के अपमान के रूप में भी देखा जाता है। क्या बीजेपी पार्षद का ये समर्थक उसी गुनाह को अंजाम नहीं दे रहा है। क्या उसे खुद पर इतना कॉन्फिडेंस है कि वो किसी को वर्दी उतारने की धमकी देगा। वायरल होगा तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। बीजेपी सरकार को इस सवाल का जवाब जरूर देना चाहिए। साथ ही संगठन को बिना देर किए ऐसे छुटभैया नेता और उनके चमचों की दादागिरी पर रोक लगाने के तरीके ढूंढ ही लेना चाहिए। वरना क्या पता एक बड़ी सत्ता के नीचे छोटे-छोटे बाहुबली पनपने लगें जिनकी मनमनी की ऐसी घटनाएं बीजेपी पर बदनुमा दाग बनती चली जाएं। जीतू पटवारी ने भी अपने ट्वीट में ये आरोप लगाया है कि इंदौर के प्रभारी मंत्री, प्रदेश के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की तीन स्तरीय सुरक्षा की वजह से बीजेपी नेताओं के समर्थकों में गर्मी आ रही है। ऐसे दागों से बचना है तो सीएम और बीजेपी अध्यक्ष दोनों को सख्त कार्रवाई कर एक स्ट्रॉन्ग मैसेज देना होगा ताकि नीचे तक ये बात लाउड एंड क्लियर हो कि सत्ता का सुख भोगते भोगते आम आदमी और सरकारी कर्मचारियों को दोयम न समझा जाए।

बीजेपी की टेंशन: संघ का जेन-जी वोटर्स को साधने का प्लान, एमपी में चल रहा बड़ा मंथन | BJP's Tension: Sangh's Plan to Woo Gen-Z Voters, Big Brainstorming Underway in MP
NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी
03 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
आरएसएस का हेडऑफिस बेशक नागपुर है, लेकिन कामयाबी की प्रयोगशाला मध्यप्रदेश ही रहा है। जहां पहले संघ ने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग पर फोकस किया और अब उसे परखने के लिए एमपी में ही जुटा है। एक एक्सपेरिमेंट के कनक्लूजन पर चर्चा हो रही है तो दूसरा एक्सपेरिमेंट शुरू करने की तैयारी है।

बीजेपी नेताओं की मनमानी का एक किस्सा और

बीजेपी नेताओं की मनमानी का एक और देख लीजिए। ये घटना हरदा जिले के सिराली की है। यहां पुलिस ने एक लोकल रास्ते पर चेकिंग अभियान शुरू किया। सड़क का नाम है बीड़ रोलगांव मार्ग जहां से एक नहर भी गुजरती है। बस पुलिस वहीं पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से एक बाइक गुजरी और तेज रफ्तार बाइक को रोकने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की और तलाशी ली। इस तलाशी में शख्स के पास से 7 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ है। इसकी कीमत मार्केट में करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। ये शख्स था नारायण बैंके सिर्फ नाम सुनकर ये अंदाजा नहीं होता कि शख्स की पहचान क्या है। असल चौंकाने वाली जानकारी तो मैं आपको अब बताने जा रहा हूं। सात ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ धराया ये शख्स सिराली नगर परिषद में बीजेपी पार्षद रेखा बांके का पति है।

जमीनी नेताओं के रसूख पर उठे सवाल

दोनों ही घटनाओं में एक बात कॉमन है। वो ये कि दोनों ही घटनाओं का ताल्लुक बीजेपी के पार्षद लेवल के नेताओं से है। पार्षद क्या होते हैं ये आप अच्छे से जानते ही होंगे। आपने भी कई बार नगर निगम के चुनावों में वोट दिया होगा। जिससे आपका वार्ड का पार्षद चुना जाता है। मैं नेताओं के कद में किसी तरह का भेदभाव नहीं कर रहा फिर भी थोड़ी सी हायरआर्की समझना जरूरी है। चुनाव की लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत जब नेताओं का चुनाव होता है तो जूनियर मोस्ट या युवा नेताओं की अधिकांशतः पहचान पार्षद से ही बनती है। ये जमीन से जुड़े नेता होते हैं। जिनके काम, पहचान और बर्ताव की वजह से उन्हें विधायक या सांसद का टिकट मिलता है। इसमें बाहुबल तो काम आता ही है लेकिन आम मतदाताओं के बीच पैठ जरूरी होती है। ताकि काम और पहचान का दायरा बढ़ता जाए और बड़े से बड़े चुनाव का टिकट मिलता चला जाए। मोटे तौर पर समझाने के लिए कहूं तो सबसे छोटी इकाई के रूप में हम पार्षद का चुनाव देख सकते हैं।

एमपी बीजेपी में अंदरूनी घमासान: कुर्सी, शिलापट्ट और बैठकों पर भिड़ रहे नेता, सीएम को लिखी शिकायत | MP BJP Internal Strife: Leaders Clash Over Chairs, Plaques, and Meetings, Complaint Written to CM
News Strike: एमपी बीजेपी BJP में अंदरूनी घमासान! कुर्सी, शिलापट्ट और बैठकों पर क्यों भिड़ रहे नेता?
31 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
मध्यप्रदेश में बीजेपी ही सत्ता में हैं और बीजेपी ही आपस में लड़ भी रही है। विंध्य विकास प्राधिकरण इसका ताजा उदाहरण है। शायद सत्ता का नशा इसी को कहते हैं कि हर शख्स खुद को आला नेता समझने लगता है और किसी दूसरे शख्स से भिड़ जाता है। बीजेपी नेताओं का भी हाल कुछ ऐसा ही है जो कभी एक प्रशासनिक पद के लिए लड़ रहे हैं।

सीनियर्स नेताओं की चुप्पी हैरान करने वाली

अब इन पार्षदों की हिमाकत या तेवर देख लीजिए। जिनके समर्थक या परिवार के सदस्य इतनी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वो पार्षद खुद क्या रसूख रखते होंगे। लगातार दो दशक से सत्ता में रहते हुए बीजेपी के छोटे-छोटे नेता भी खुद को क्या सरकार ही समझने लगे हैं। जो खुलेआम दादागिरी कर रहे हैं या ड्रग्स जैसा घिनौना कारोबार फैलाने में मदद कर रहे हैं। क्या ये खबरें सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच रही हैं। अगर हां तो उनकी चुप्पी हैरान करने वाली है और अगर उन तक ये खबर नहीं पहुंची है तो हमारे वीडियो को इतना वायरल कीजिए कि वो इसे देखने पर मजबूर हो जाएं और फिर सोचें कि इन बेलगाम नेताओं पर लगाम कसने के लिए क्या कदम उठाने हैं।
Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • हेमंत खंडेलवाल
  • जीतू पटवारी
  • NEWS STRIKE
  • न्यूज स्ट्राइक
  • एमपी न्यूज
  • बीजेपी नेताओं
  • बीजेपी के पार्षद राकेश जैन
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल

By Aman Vaishnav

Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई

By Sandeep Kumar

डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

By Amresh Kushwaha

सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला

By Sandeep Kumar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

By Amresh Kushwaha

MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार

By Raghvendra Singh Rathore

सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा

By Amresh Kushwaha

कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा