NEWS STRIKE: एमपी में छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, क्या खत्म होगा युवा नेतृत्व का सूखा?

Harish Divekar | Nov 07, 2026, 07:00 IST
Share
शिवराज से जीतू पटवारी तक, छात्र राजनीति से निकले कई दिग्गज नेता
शिवराज से जीतू पटवारी तक, छात्र राजनीति से निकले कई दिग्गज नेता

शिवराज सिंह चौहान, अभिजीत दीपके, नेहा बोरा, जीतू पटवारी… राजनीति में प्रखर और मुखर पहचान बनाने वाले नेता एक बार फिर मध्यप्रदेश की राजनीति में चमक सकेंगे। अदालत के एक फैसले के बाद यूथ आईकॉन के रूप में पहचान बनाने वाले नेता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब तक खुद बीजेपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने नए छात्र नेता बनने की प्रक्रिया पर कुछ पाबंदी लगाई थीं।

उसके धीरे-धीरे खत्म होने की उम्मीद अब नजर आने लगी है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने के लेकर हाईकोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है। जो इस उम्मीद का कारण बना है।

क्या बीजेपी-कांग्रेस में खत्म हो रही युवा नेताओं की नई पीढ़ी?

राजनीति के जो चंद नाम है वो यकीनन चौंकाने वाले हो सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान और जीतू पटवारी जैसे अनुभवी नेताओं के साथ अभिजीत दीपके और नेहा बोरा का नाम क्यों लिया जा रहा है। इस लिस्ट को किसी पार्टी या किसी एजेंडा से जोड़ कर मत देखिए। मैंने जो नाम लिए उसमें दो मैच्योर और जाने माने राजनेता हैं। जबकि दो ऐसे नेता हैं जो नए-नए यूथ आईकॉन बने हैं।

जेन जी के लिए मिसाल भी बन रहे हैं। सवाल ये है कि जब कांग्रेस बीजेपी के पास शिवराज और जीतू जैसे नेता हैं, लेकिन अभिजीत दीपके, सौरभ दास या नेहा बोरा जैसा नेता क्यों नहीं हैं। क्या इसकी वजह छात्रसंघ चुनाव हैं? जिसका रास्ता अब तक पॉलिटिकल दलों ने ही रोका हुआ था। लेकिन अदालत के फैसले से अब इन चुनावों को लेकर नई उम्मीद बंधती दिख रही है।

आप इन युवा नेताओं को पसंद करें या न करें। ये सच है कि ये यूथ आईकॉन बन चुके हैं। ये अपनी पॉलिटिकल अप्रोच में या अपने मुद्दों को लेकर कितना सही हैं या गलत हैं। ये अलग चर्चा का विषय है। देश के बड़े राजनीतिक दलों के पास ऐसे नेताओं की कमी क्यों हैं। क्या इसलिए क्योंकि छात्र राजनीति पर इन्हीं नेताओं ने पाबंदियां लगाईं।

बाबा बागेश्वर के विवादित बयान: राम-कृष्ण तुलना से लेकर दुर्गा पूजा तक, लोकप्रियता या सियासत? | Baba Bageshwar's Controversial Statements: From Ram-Krishna Comparison to Durga Puja, Popularity or Politics?
NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?
05 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
विवादित बयान देकर बाबा बागेश्वर यानी कि धीरेंद्र शास्त्री केन्या चले गए हैं। विदेशी जंगलों में भटकते हुए भी भगवान श्रीराम को याद कर रहे हैं। क्या वनों को देखकर उन्हें भगवान कृष्ण की याद आई होगी। वही श्री कृष्ण जिन पर कुछ दिन पहले उन्होंने ऐसा बयान दिया कि फिर विवादों में घिर गए। फिर यू टर्न मारा और अपने ही बयान पर सफाई भी दे डाली।

शिवराज से जीतू पटवारी तक...

बीजेपी-कांग्रेस इन दोनों दलों के कितने ही आला नेता ऐसे हैं जिन्होंने कॉलेज के समय से ही पॉलिटिक्स शुरू कर दी थी। मध्यप्रदेश की राजनीति की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, मौजूदा सीएम मोहन यादव, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, अर्चना चिटनिस जैसे कई नाम हैं। जो छात्र राजनीति से ही राजनीति में आ गए। सीधी भाषा में बोलूं तो नेतागिरी के गुण इन नेताओं में पढ़ते पढ़ते ही आ गए।

राजनीति का ककहरा कॉलेज से शुरू हो जाता है तो सियासत की राह काफी आसान हो जाती ही। भला देश का भी होता है क्योंकि मुद्दों को समझने वाले और उन पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना पक्ष रखने वाले नेता राजनीति को मिलते हैं। इसके बाद मतदाताओं को सही नेता सिलेक्ट करना आसान हो जाता है। पिछले कई सालों अच्छे छात्र नेताओं की कमी सी हो गई है। क्या इसकी वजह छात्र संघ चुनावों का न होना है।

बीजेपी की टेंशन: संघ का जेन-जी वोटर्स को साधने का प्लान, एमपी में चल रहा बड़ा मंथन | BJP's Tension: Sangh's Plan to Woo Gen-Z Voters, Big Brainstorming Underway in MP
NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी
03 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
आरएसएस का हेडऑफिस बेशक नागपुर है, लेकिन कामयाबी की प्रयोगशाला मध्यप्रदेश ही रहा है। जहां पहले संघ ने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग पर फोकस किया और अब उसे परखने के लिए एमपी में ही जुटा है। एक एक्सपेरिमेंट के कनक्लूजन पर चर्चा हो रही है तो दूसरा एक्सपेरिमेंट शुरू करने की तैयारी है।

एक हत्याकांड और छात्र राजनीति पर सवाल

मप्र में छात्रसंघ चुनावों के दौरान हिंसा से जुड़े कई किस्से सामने आए जिसके बाद पहले इक्का दुक्का कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बंद हुए और धीरे धीरे हर कॉलेज में चुनाव होना बंद होगे। साल 2017 से मप्र के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ये चुनाव नहीं हुए हैं। साल 2006 में उज्जैन के माधव कॉलेज में प्रोफेसर एचएस सभरवाल की हत्या हो गई। तब से इन चुनावों पर काफी गंभीर सवाल हुए और कैंपस में राजनीति और उससे जुड़ी हिंसा की जमकर आलोचना शुरू हुई। छात्र संघ चुनावों में धांधली की खबरें भी आती रही।

एमपी बीजेपी में अंदरूनी घमासान: कुर्सी, शिलापट्ट और बैठकों पर भिड़ रहे नेता, सीएम को लिखी शिकायत | MP BJP Internal Strife: Leaders Clash Over Chairs, Plaques, and Meetings, Complaint Written to CM
News Strike: एमपी बीजेपी BJP में अंदरूनी घमासान! कुर्सी, शिलापट्ट और बैठकों पर क्यों भिड़ रहे नेता?
31 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
मध्यप्रदेश में बीजेपी ही सत्ता में हैं और बीजेपी ही आपस में लड़ भी रही है। विंध्य विकास प्राधिकरण इसका ताजा उदाहरण है। शायद सत्ता का नशा इसी को कहते हैं कि हर शख्स खुद को आला नेता समझने लगता है और किसी दूसरे शख्स से भिड़ जाता है। बीजेपी नेताओं का भी हाल कुछ ऐसा ही है जो कभी एक प्रशासनिक पद के लिए लड़ रहे हैं।

कैसे बदल गई छात्रसंघ की सियासत?

बीजेपी ने हालांकि छात्रसंघ चुनाव का स्वरूप काफी बदला भी पहले छात्रसंघ चुनाव भी आम चुनावों जैसे ही हुआ करते थे। छात्र नेता भरपूर प्रचार करते थे। मुद्दे बताते थे घोषणा पत्र भी बताते थे और वोटिंग से चुने जाते थे। इसके बाद में कॉलेज स्तर पर समितियां बनाई जाने लगीं। इन समितियों के सदस्यों का चुनाव होता था। उसके बाद समिति के सदस्य और सीआर मिलकर अलग अलग पदाधिकारी चुनते थे। साल 2017 के बाद चुनावों पर पूरी तरह पाबंदी लग गई। इसकी एक वजह कोरोना भी रहा।

क्या 75 दिनों में लौटेगी छात्र राजनीति?

अब पूरे नौ साल बाद छात्र संघ चुनाव होने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। इंदौर हाईकोर्ट ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 75 दिनों के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस फैसले के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन को चुनाव की प्रक्रिया और तैयारियां समय पर करवानी होंगी। एनएसयूआई के कार्यकर्ता अरूणेश मिश्रा ने इस संबंध में एक अवमानना याचिका दायर की थी।

याचिका में कहा गया था कि जबलपुर हाईकोर्ट सभी यूनिवर्सिटी को छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश दे चुका है। उसके बावजूद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। इसे मिश्रा ने अदालत की अवमानना बताया था। आपको बता दूं कि जबलपुर हाईकोर्ट ने तीन अगस्त 2026 को छात्र संघ चुनाव कराने के लिए कहा था। इसी पर इंदौर बंच ने सुनावाई की और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और सक्षम प्राधिकारी को 5 नवंबर के बाद से 75 दिनों के भीतर चुनाव कराने के लिए कहा है।

मोहन भागवत के दो बयान: विपक्ष पर निशाना या बीजेपी के लिए चेतावनी? सियासत में तूफान! | Mohan Bhagwat's Two Statements: Targeting Opposition or Warning for BJP? Storm in Politics!
News Strike: मोहन भागवत के दो बयान और सियासत में तूफान! निशाने पर विपक्ष या बीजेपी?
22 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान जिस अंदाज में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, क्या वाकई उनके मायने वही हैं, या कहा कुछ और है और दिखाया कुछ और जा रहा है? अक्सर चंद सेकंड की कुछ रील्स की हकीकत होती कुछ और है और समझी कुछ और जाती है, जैसे राहुल गांधी का आलू और सोने वाला बयान।

नौ साल में निकल गई छात्रों की कई पीढ़ियां

अब आप जरा सोचिए नौ सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, जबकि ग्रेजुएशन तीन साल में पूरा हो जाता है पीजी किया तो दो साल और जोड़ लीजिए। इन नौ सालों में छात्रों की कितनी खेप पढ़ कर निकल चुकी होगी। अगर उनमें बेहतर राजनीति गुंजाइश रही होगी। तब भी उसका न दोहन हुआ न आंकलन ही हो सका होगा। मैं आपको पहले भी उन नेताओं के नाम गिना चुका हूं जो छात्र राजनीति से राजनीति में आए और अब पगे हुए और मंझे हुए नेता हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, ममता बनर्जी, प्रफुल्ल कुमार महंत, नीतीश कुमार, सीपी जोशी, विजय गोयल, सुशील मोदी, वीपी सिंह, जाकिर हुसैन, आजम खान, डी राजा, सर्बानंद सोनोवाल, अलका लांबा जैसे ढेरों नाम हैं जो छात्र राजनीति से राजनीति में आए और अब देश के जाने माने नेता हैं। इसके साथ ही राजनीति की अच्छी समझ भी रखते हैं।

जेन जी को चाहिए नए नेता

अब जब आप छात्र नेता या जेन जी नेताओं की बात करते हैं तो ऐसे मुखर नेताओं के नाम पर आपको अभीजित दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका के नाम याद आते हैं। फिलहाल इनकी पॉलिटिकल अप्रोच, मुद्दे या राइट विंग लेफ्ट विंग की मैं बात नहीं कर रहा हूं। हम बात कर रहे हैं सिर्फ इनकी भाषण की स्किल्स और संघर्ष करने के माद्दे की।

जो जेन जी को अट्रेक्ट कर रहा है और एकजुट भी, लेकिन ऐसे नेता बीजेपी, कांग्रेस या दूसरे राजनीतिक दलों में नजर नहीं आते हैं। फिर क्यों अब तक छात्र संघ चुनाव कराने का इनिशिएटिव किसी पार्टी ने नहीं लिया। क्या सिर्फ हिंसा ही इसका एक मात्र वाजिब कारण है?

अगर हां तो फिर आम चुनावों का क्या किया जाए हिंसा से डरे तो शायद ही कोई और चुनाव हो सकेगा। इसलिए छात्र संघ चुनावों की अहमियत समझना जरूरी है। उसे सही तरीके से कराने और जारी रखने की कोशिश करना उससे भी ज्यादा जरूरी है।
Tags:
  • NEWS STRIKE
  • सीएम मोहन यादव
  • अभीजित दीपके कैलाश विजयवर्गीय
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • जीतू पटवारी
  • शिवराज सिंह चौहान
  • राजनाथ सिंह
  • छात्रसंघ चुनाव
  • न्यूज स्ट्राइक
ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

By Sandeep Kumar

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी

By Mukesh Sharma

ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए