ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश

Ramanand Tiwari | Nov 06, 2026, 23:10 IST
Share
सड़क जांच मामले में चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का आदेश
सड़क जांच मामले में चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का आदेश

ग्वालियर शहर की खराब सड़कों की जांच का मामला अब लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों तक पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर वीके अरख को तत्काल अपना कार्यभार छोड़ने का आदेश दिया। कोर्ट ने जांच टीम के सदस्य को जारी विभागीय नोटिस भी रद्द कर दिया है।

अदालत ने अपने आदेश में सरकारी रिकॉर्ड की सुरक्षा और न्यायिक जांच से जुड़े अधिकारियों पर दबाव बनाने को लेकर गंभीर टिप्पणी की है।

चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का आदेश

हाईकोर्ट ने वीके अरख को याचिका लंबित रहने तक ग्वालियर जोन का कार्यभार छोड़ने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार को विभाग का काम चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। अदालत के अनुसार, अरख को पद पर बने रहने के संबंध में नोटिस दिया गया था। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। अवमानना मामले में उन्होंने जवाब पेश किया, लेकिन पद से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया।

MP में ADPO भर्ती के नियम बदले: हाईकोर्ट ने 10% प्रमोशन कोटा रद्द किया, अब PSC से होगी सीधी भर्ती | MP ADPO Recruitment Rules Changed: High Court Cancels 10% Promotion Quota, Direct Recruitment Now Through PSC
MP में ADPO बनने के नियम बदले, हाईकोर्ट ने 10% प्रमोशन कोटा किया रद्द, अब PSC से होगी भर्ती
03 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने अभियोजन विभाग में क्लर्कों को सीधे ADPO बनाने वाले 10 प्रतिशत प्रमोशन कोटे को खत्म कर दिया है। कोर्ट ने इस नियम को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि क्लास-3 के कर्मचारी को सीधे क्लास-2 के राजपत्रित अधिकारी पद पर प्रमोशन देना चोर दरवाजे से एंट्री कराने जैसा है।

जांच टीम के सदस्य को नोटिस देना पड़ा भारी

हाईकोर्ट की तकनीकी जांच टीम में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राकेश कुमार उपाध्याय भी शामिल थे। चीफ इंजीनियर ने 28 अक्टूबर को उन्हें विभागीय नोटिस जारी किया था। नोटिस में सरकारी रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं रखने को लेकर जवाब मांगा गया था। हाईकोर्ट ने इसे न्यायिक जांच से जुड़े अधिकारी पर दबाव बनाने की कोशिश माना। इसके बाद 5 नवंबर को अदालत ने यह Show Cause Notice पूरी तरह रद्द कर दिया।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 7 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी, जजों की संख्या बढ़कर 45 होगी | Approval for appointment of 7 new judges in Madhya Pradesh High Court, number of judges will increase to 45
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में
27 Oct 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सात नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को हुई बैठक में सात अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी है। इनमें जबलपुर के तीन, इंदौर के दो और ग्वालियर और नई दिल्ली के एक-एक अधिवक्ता (Advocate) शामिल हैं। फिलहाल हाईकोर्ट में 38 न्यायाधीश हैं। नई नियुक्तियों के बाद इनकी संख्या 45 हो जाएगी। हालांकि, नियुक्ति की आधिकारिक प्रक्रिया अभी पूरी होना बाकी है।

अदालत की जांच टीम में शामिल थे उपाध्याय

सड़क निर्माण की जांच के लिए हाईकोर्ट ने तीन वकीलों का आयोग बनाया था। इस आयोग ने सड़क के नमूने भी लिए थे। जांच में मदद के लिए एक तकनीकी टीम बनाई गई थी, जिसमें राकेश कुमार उपाध्याय को सदस्य बनाया गया था। अदालत ने कहा कि उपाध्याय जांच टीम का हिस्सा थे। इसलिए वे विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट पर आपत्तियां तैयार नहीं कर सकते थे। PWD के खिलाफ रिपोर्ट आने के बाद उनके लिए उसमें बदलाव करना भी संभव नहीं था।

चुनावी शपथ पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप: घनश्याम सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब | Allegation of hiding information in election affidavit: Sword hanging over Ghanshyam Singh's MLA post, High Court seeks reply
दतिया विधायक घनश्याम सिंह के चुनाव पर सवाल, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, FIR की जानकारी छिपाने का आरोप
16 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके चुनाव को ग्वालियर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी शपथ पत्र में पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई थी। शुक्रवार को जस्टिस अमित सेठ की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने विधायक घनश्याम सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सब इंजीनियर के घर मिला सरकारी रिकॉर्ड

सुनवाई के दौरान सामने आया कि सड़क निर्माण से जुड़े मूल सरकारी दस्तावेज सब इंजीनियर दीपक गुप्ता के घर रखे थे। सरकारी रिकॉर्ड घर में मिलने पर अदालत ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। मुख्य अभियंता अरख ने बताया कि जांच आयोग की रिपोर्ट पर आपत्तियां दीपक गुप्ता ने तैयार करवाई थीं। अरख ने इन आपत्तियों पर अपने हस्ताक्षर करना स्वीकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि हस्ताक्षर करने से पहले विधि अधिकारी से चर्चा की थी। अदालत ने माना कि जब रिकॉर्ड चीफ इंजीनियर के पास था, तो उपाध्याय को नोटिस देना उचित नहीं था।

सड़क निर्माण में नियमों की अनदेखी का मामला

पिछली सुनवाई में मुख्य अभियंता अरख ने माना था कि सड़क निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं हुआ था। अदालत ने इस काम पर करोड़ों रुपए खर्च होने और पूरा भुगतान किए जाने का भी उल्लेख किया। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।

चीफ और सब इंजीनियर के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई

30 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने वीके अरख और दीपक गुप्ता के खिलाफ अलग-अलग अवमानना कार्यवाही शुरू की थी। उस सुनवाई में दीपक गुप्ता के निलंबन और उपाध्याय को नोटिस जारी करने की जानकारी सामने आई थी।

MP पुलिस भर्ती 2013: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को मिली ओपन कैटेगरी में सीट | MP Police Recruitment 2013: Big decision by High Court, reserved category candidate gets seat in open category
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओपन कैटेगरी में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का भी हक, मेरिट बनेगी आधार
16 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर सिंगल बेंच ने आरक्षण और मेरिट पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि ओपन कैटेगरी सामान्य वर्ग का कोई आरक्षित कोटा नहीं है। यह मेरिट आधारित पूल है। जिसमें सभी वर्गों के पात्र अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। यह फैसला पुलिस भर्ती परीक्षा 2013 से जुड़ी याचिका पर आया है।

जांच टीम पर दबाव बनाने वालों को हाईकोर्ट की चेतावनी

5 नवंबर के Court Order में अदालत ने जांच टीम के सदस्यों को परेशान करने पर सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने कहा कि न्यायिक जांच से जुड़े अधिकारियों पर दबाव बनाना न्यायिक कामकाज में सीधा हस्तक्षेप है। अदालत ने ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। यह चेतावनी जांच टीम के किसी भी सदस्य को परेशान करने वाले प्राधिकरण पर लागू होगी।

26 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर 2026 को होगी। सुनवाई अवमानना प्रकरण क्रमांक 7843/2026 के साथ की जाएगी। यह आदेश कैलाश चंद अग्रवाल की याचिका क्रमांक 10680/2025 में पारित किया गया है। ग्वालियर हाईकोर्ट की जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने 5 नवंबर को यह आदेश दिया था।
Tags:
  • जस्टिस जीएस अहलूवालिया
  • ग्वालियर सड़क गुणवत्ता जांच
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • चीफ इंजीनियर
  • PWD
  • Gwalior road quality
  • MP High Court PWD
  • लोक निर्माण विभाग
  • ग्वालियर न्यूज
  • जस्टिस अनुराधा शुक्ला
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

By Sandeep Kumar

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी

By Mukesh Sharma

ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए
जयपुर में 45 टंकियां तैयार, 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछी, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर में 45 टंकियां तैयार, 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछी, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार