NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?

Harish Divekar | Nov 05, 2026, 07:00 IST
Share
भगवान राम और कृष्ण की तुलना पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, फिर दिया यू-टर्न
भगवान राम और कृष्ण की तुलना पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, फिर दिया यू-टर्न

विवादित बयान देकर बाबा बागेश्वर यानी कि धीरेंद्र शास्त्री केन्या चले गए हैं। विदेशी जंगलों में भटकते हुए भी भगवान श्रीराम को याद कर रहे हैं। क्या वनों को देखकर उन्हें भगवान कृष्ण की याद आई होगी। वही श्री कृष्ण जिन पर कुछ दिन पहले उन्होंने ऐसा बयान दिया कि फिर विवादों में घिर गए। फिर यू टर्न मारा और अपने ही बयान पर सफाई भी दे डाली।

सवाल ये है कि बाबा बागेश्वर ऐसा करते क्यों हैं। खुद पीएम मोदी उन्हें अपना छोटा भाई बोल चुके हैं। यानी लोकप्रियता की तो उनके पास कोई कमी नहीं है। फिर ऐसा बयान का धीरेंद्र शास्त्री ने गलती से दे दिया। क्या उसके गलत मायने निकले। इन सब पर चर्चा जारी है। फिलहाल धीरेंद्र शास्त्री पर बयानी हमले हो रहे हैं।

क्या थी धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी ?

जेन जी के बीच एक पंच लाइन बड़ी फेमस है वो कहते हैं यू हेट हिम और लव हिम बट यू कांट इग्नोर हिम। वैसे तो ये लाइन तब से फेमस है जब धीरेंद्र शास्त्री को ज्यादा लोग नहीं जानते थे। ऐसा लगता है कि लाइन बनी ही उनके लिए है। आप धीरेंद्र शास्त्री को उनके बयानों के लिए पूज सकते हैं या उन पर निशाना साध सकते हैं। उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते। उनका ताजा बयान इस बात की मिसाल है। उन्होंने कुछ ही दिन पहले भगवान राम और कृष्ण की तुलना की। बातों ही बातों में भगवान कृष्ण की मुद्रा पर कुछ ऐसा कह डाला जो यकीनन कृष्ण भक्तों को नागवार ही गुजरा होगा।

बीजेपी की टेंशन: संघ का जेन-जी वोटर्स को साधने का प्लान, एमपी में चल रहा बड़ा मंथन | BJP's Tension: Sangh's Plan to Woo Gen-Z Voters, Big Brainstorming Underway in MP
NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी
03 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
आरएसएस का हेडऑफिस बेशक नागपुर है, लेकिन कामयाबी की प्रयोगशाला मध्यप्रदेश ही रहा है। जहां पहले संघ ने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग पर फोकस किया और अब उसे परखने के लिए एमपी में ही जुटा है। एक एक्सपेरिमेंट के कनक्लूजन पर चर्चा हो रही है तो दूसरा एक्सपेरिमेंट शुरू करने की तैयारी है।

धीरेंद्र शास्त्री का कृष्णजी पर बयान

इस बयान को सुनकर कोई बच्चा भी ये अंदाजा लगा सकता है कि इस पर विवाद होगा ही। राम और कृष्ण दोनों विष्णुजी के रूप हैं तो फिर ये भेद कैसा। मेरे राम बेस्ट और तुम्हारे कृष्ण टेढ़े क्या कृष्ण भक्त या विष्णु भक्त ये बात हजम कर सकते हैं। आप में से अधिकांश का जवाब भी नहीं ही होगा तो क्या धीरेंद्र शास्त्री इतने भोले हैं कि वो अपने ही बयान पर क्या बवाल होगा ये समझ न सके हों। उन्हें अंदाजा तो जरूर होगा कि वो जो बयान दे रहे हैं उसके बाद बवाल होगा ही। इसलिए शायद माफी या यू टर्न की भी तैयारी उन्होंने कर के रखी थी। जैसे ही विवाद बढ़ा उन्होंने तुरंत बयान दिया कि राम और कृष्ण दोनों उनके लिए पूज्य हैं। उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया।

मोहन भागवत के दो बयान: विपक्ष पर निशाना या बीजेपी के लिए चेतावनी? सियासत में तूफान! | Mohan Bhagwat's Two Statements: Targeting Opposition or Warning for BJP? Storm in Politics!
News Strike: मोहन भागवत के दो बयान और सियासत में तूफान! निशाने पर विपक्ष या बीजेपी?
22 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान जिस अंदाज में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, क्या वाकई उनके मायने वही हैं, या कहा कुछ और है और दिखाया कुछ और जा रहा है? अक्सर चंद सेकंड की कुछ रील्स की हकीकत होती कुछ और है और समझी कुछ और जाती है, जैसे राहुल गांधी का आलू और सोने वाला बयान।

धीरेंद्र शास्त्री पर सियासी हमला

क्या धीरेंद्र शास्त्री ने ये बयान सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए दिया था या सियासत में एक नई हलचल पैदा करना था। क्योंकि जैसे ही उन्होंने ये बयान दिया कई नेताओं ने उन पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि धीरेंद्र शास्त्री कब से बाबा बन गए। कंप्यूटर बाबा ने उन्हें राजनीतिक बाबा बताया। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री के बहिष्कार की ही अपील कर डाली। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को केमिकल लोचा हो गया है। मथुरा का संत समाज भी बाबा से नाराज बताया जा रहा है। इस बयान की आंच से सबसे ज्यादा यूपी की सियासत तप रही है। अखिलेश यादव ने इस बयान पर तीखा हमला किया। पूरा यादव समाज भी इसके खिलाफ नाराजगी जता रहा है। अखिलेश यादव ने काशी में सभा को संबोधित किया। वोट चोरी के मुद्दे पर बयान दिया और फिर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि श्री कृष्ण के अपमान पर क्या धीरेंद्र शास्त्री के आश्रम पर बुलडोजर चलेगा। उनके पुराने सहयोगी और अब एनडीए का साथ दे रहे राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला कि उन्हें भगवानों से क्या मतलब।

मोहन भागवत के दो बयान: विपक्ष पर निशाना या बीजेपी के लिए चेतावनी? सियासत में तूफान! | Mohan Bhagwat's Two Statements: Targeting Opposition or Warning for BJP? Storm in Politics!
News Strike: मोहन भागवत के दो बयान और सियासत में तूफान! निशाने पर विपक्ष या बीजेपी?
22 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान जिस अंदाज में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, क्या वाकई उनके मायने वही हैं, या कहा कुछ और है और दिखाया कुछ और जा रहा है? अक्सर चंद सेकंड की कुछ रील्स की हकीकत होती कुछ और है और समझी कुछ और जाती है, जैसे राहुल गांधी का आलू और सोने वाला बयान।
आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान जिस अंदाज में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, क्या वाकई उनके मायने वही हैं, या कहा कुछ और है और दिखाया कुछ और जा रहा है? अक्सर चंद सेकंड की कुछ रील्स की हकीकत होती कुछ और है और समझी कुछ और जाती है, जैसे राहुल गांधी का आलू और सोने वाला बयान।

धीरेंद्र शास्त्री का यू टर्न

क्या धीरेंद्र शास्त्री का बयान यूपी की राजनीति में यही उथलपुथल मचाने के लिए था या उन्हें इस गलती का अहसास हुआ कि यादव उनसे और बीजेपी दोनों से खफा हो सकते हैं इसलिए जल्दी यू टर्न मार लेना चाहिए। खैर इस सारे घमासान के बीच धीरेंद्र शास्त्री केन्या चले गए हैं और वहां के जंगलों में कुदरती हवा का मजा ले रहे हैं। साथ में भगवान राम को भी याद कर रहे हैं। वैसे हम भगवान राम और कृष्ण की बात छोड़ भी दें तो धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयानों की कोई कमी नहीं है वो अक्सर अपनी कथा में या बातों में ऐसा कुछ कह जाते हैं जो सुर्खियां बन जाता है। हाल ही में वो दुर्गा पूजा के दौरान खासे विवादों में रहे।

पंश्चिम बंगाल में जाकर दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार छोड़ने की अपील की। नॉनवेज खाने वालों के धर्म पर भी सवाल उठा दिए। जिसके बाद उन्हें नाराजगी झेलना पड़ी। खासतौर से बंगाली समुदाय के लोगों ने उनके ज्ञान पर खुब गुस्सा दिखाया। सांई बाबा पर भी वो विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सांई बाबा फकीर हो सकते हैं लेकिन भगवान नहीं हो सकते। इतना ही नहीं उन्होंने इस बयान को जारी रखते हुए कहा कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता है। एमपी में उनके बयान तो आपको याद ही होगा। जिसने रातोंरात उन्हें बाबा बागेश्वर के रूप में ख्याति दी थी।

MP में बिजली संकट: गांवों में अंधेरा, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, किसानों का गुस्सा फूटा | MP Power Crisis: Darkness in Villages, Questions on Jaivilas Palace Meters, Farmers' Anger Boils Over
News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल
17 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
News Strike : बिपासा, ये किसी हीरोइन का नाम नहीं वो मुद्दे हैं जिस पर दिग्विजय सिंह की सरकार हारी थी। अब MP फिर उसी बिपासा का शिकार बनता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन हो रहा है। ये तकलीफ उस और बढ़ जाती है जब पता चलता है कि सिंधिया के जयविलास पैलेस को ये सुविधा बेहद रियायती दर पर मिल रही है।

प्रीतम लोधी को लेकर क्या बोले प्रीतम लोधी?

विधायक प्रीतम लोधी के एक अजीबोगरीब बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो प्रीतम लोधी को मसल कर रख देंगे। नागपुर में उन्होंने कहा कि शिवाजी ने हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने के लिए कहा। जिसमें से एक आरएसएस की सेवा के लिए समर्पित करने के लिए भी कहा संत तुकाराम के लिए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी रोज उन्हें डंडे मारती थी। इस बयान पर भी संबंधित समुदायों में नाराजगी देखी गई। कुछ साल पहले सहस्त्र बाहु को उन्होंने कुकर्मी बताया। इन सब बयानों में अधिकांश के बाद या तो धीरेंद्र शास्त्री ने यूटर्न लिया या अपने बयान पर सफाई दी। इस बार भी उन्होंने यही किया है। धीरेंद्र शास्त्री का बयान सिर्फ सुर्खियां बटोरने की एक कोशिश भर था या फिर इसका मकसद किसी धार्मिक बहस को छेड़ना था जो एमपी और यूपी की सियासत में हलचल मचा सके।
Tags:
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • बागेश्वर धाम
  • सांई बाबा
  • Dhirendra Shastri controversy
  • पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • Bageshwar Dham controversy
  • NEWS STRIKE
  • न्यूज स्ट्राइक
  • अखिलेश यादव
  • प्रीतम लोधी
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग