NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी

Harish Divekar | Nov 03, 2026, 07:00 IST
Share
बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी
बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी

आरएसएस का हेडऑफिस बेशक नागपुर है, लेकिन कामयाबी की प्रयोगशाला मध्यप्रदेश ही रहा है। जहां पहले संघ ने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग पर फोकस किया और अब उसे परखने के लिए एमपी में ही जुटा है। एक एक्सपेरिमेंट के कनक्लूजन पर चर्चा हो रही है तो दूसरा एक्सपेरिमेंट शुरू करने की तैयारी है।

नए प्रयोग में अब संघ अपने नेटवर्क को और डेंस और मजबूत करने जा रहा है। फोकस में वो जेन जी वोटर्स हैं जो फिलहाल प्रोटेस्ट की राह पर ज्यादा नजर आ रहे हैं। ऐसे कई जेन जी वोटर्स हो सकता है राहुल गांधी की दिल्ली रैली का हिस्सा भी रहे हों। उन वोटर्स के बीच पैठ गहरी करने के लिए संघ की कवायद तेज है।

दो रैलियों ने बीजेपी समेत संघ की नींद उड़ाई

दो रैलियों ने बीजेपी समेत संघ की भी नींद उड़ा दी है। पहली रैली जंतर मंतर पर हुई रैली थी, जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने की नौबत आ गई। उसके बाद बीजेपी और संघ दोनों को जेन जी की ताकत का अंदाजा हुआ। अब इंडिया गंठबंधन की रैलियां और मार्च टेंशन का कारण बन गए हैं।

सरकार अपने लेवल पर इनसे निपटने की प्लानिंग कर सकती है या कर ही रही होगी। लेकिन संघ ने इन हालातों को देखते हुए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जेन जी वो वोटर्स हैं जो आने वाले इलेक्शन में सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे। उनकी नाराजगी की बानगी सरकार, सिस्टम और संघ तीनों देख चुके हैं।

उनकी ताकत को समझते ही संघ तेजी से सक्रिय हो चुका है। खुद संघ प्रमुख जेन जी वोटर्स से सीधे संपर्क कर रहे हैं. चर्चा कर रहे हैं। ताकि संघ की विचारधारा को जेन जी के मुताबिक ढाल सकें और जेन जी को भी संघ की विचारधारा का हिस्सा बना सकें।

एमपी बीजेपी में अंदरूनी घमासान: कुर्सी, शिलापट्ट और बैठकों पर भिड़ रहे नेता, सीएम को लिखी शिकायत | MP BJP Internal Strife: Leaders Clash Over Chairs, Plaques, and Meetings, Complaint Written to CM
News Strike: एमपी बीजेपी BJP में अंदरूनी घमासान! कुर्सी, शिलापट्ट और बैठकों पर क्यों भिड़ रहे नेता?
31 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
मध्यप्रदेश में बीजेपी ही सत्ता में हैं और बीजेपी ही आपस में लड़ भी रही है। विंध्य विकास प्राधिकरण इसका ताजा उदाहरण है। शायद सत्ता का नशा इसी को कहते हैं कि हर शख्स खुद को आला नेता समझने लगता है और किसी दूसरे शख्स से भिड़ जाता है। बीजेपी नेताओं का भी हाल कुछ ऐसा ही है जो कभी एक प्रशासनिक पद के लिए लड़ रहे हैं।

मोहन भागवत की आचार्य श्री समय सागर से मुलाकात

खासतौर से मध्यप्रदेश में संघ की सक्रियता किस तेजी से बढ़ी है। इसका अंदाजा संघ प्रमुख के प्रदेश दौरे से लगाया जा सकता है। अक्टूबर के महीने में संघ प्रमुख मोहन भागवत बार बार मध्यप्रदेश आए। अक्टूबर में वो इंदौर आए, फिर जबलपुर और बालाघाट में भी रहे और महीना खत्म होते होते वो अचानक भोपाल आए।

आरएसएस दफ्तर जाकर पदाधिकारियों से बैठक की और फिर जैन आचार्य श्री समय सागर महाराज से भी मिले। सितंबर में भी वो 13 और 14 तारीख को मप्र में ही थे। अब फिर से मध्यप्रदेश में है। इंदौर में उनकी तीन दिवसीय बैठक है। ये कोई आम बैठक या पदाधिकारियों से सामान्य चर्चा नहीं है, बल्कि संघ की बड़ी भारी बैठक है। हालांकि संघ हर साल एक बड़ी सालाना बैठक करता है। इसे भी वही सालाना बैठक बताया जा रहा है।

बैठक बड़ी इसलिए है क्योंकि इसमें चार सौ से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। तीन अहम बिंदुओं पर संघ के सारे प्रतिनिधि मंथन कर रहे हैं। जिसमें सबसे अहम मुद्दा युवा पीढ़ी से संघ को जोड़ने की कोशिश का ही है. इसी पर रणनीति तैयार की जाएगी।

मोहन भागवत के दो बयान: विपक्ष पर निशाना या बीजेपी के लिए चेतावनी? सियासत में तूफान! | Mohan Bhagwat's Two Statements: Targeting Opposition or Warning for BJP? Storm in Politics!
News Strike: मोहन भागवत के दो बयान और सियासत में तूफान! निशाने पर विपक्ष या बीजेपी?
22 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान जिस अंदाज में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, क्या वाकई उनके मायने वही हैं, या कहा कुछ और है और दिखाया कुछ और जा रहा है? अक्सर चंद सेकंड की कुछ रील्स की हकीकत होती कुछ और है और समझी कुछ और जाती है, जैसे राहुल गांधी का आलू और सोने वाला बयान।

40 प्रांतों में संघ चालक और प्रचारक सहायक का मंथन

इस रणनीति को तैयार करने के लिए 11 क्षेत्रों के संघ चालक, कार्यवाहक, प्रचारक, सहायक शामिल हैं। साथ ही 40 प्रांतों के संघ चालक और प्रचारक सहायक मंथन कर रहे हैं। 32 और संगठनों के राष्ट्रीय संघनट मंत्री, सह संगठन मंत्री भी इस माथापच्ची में जुटे हुए हैं। युवाओं से सीधा जुड़ने के लिए संघ की ताकत और नेटवर्क बढाना अब लाजमी सा हो गया है। इसलिए इतने सारे दिमाग मिलकर संघ की शाखा बढ़ाने पर भी चर्चा कर रहे हैं। शाखा बढ़ाने के साथ साथ कैसे बैठकों का दौर बढ़ाया जाए, इस पर बात होगी।

MP में बिजली संकट: गांवों में अंधेरा, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, किसानों का गुस्सा फूटा | MP Power Crisis: Darkness in Villages, Questions on Jaivilas Palace Meters, Farmers' Anger Boils Over
News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल
17 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
News Strike : बिपासा, ये किसी हीरोइन का नाम नहीं वो मुद्दे हैं जिस पर दिग्विजय सिंह की सरकार हारी थी। अब MP फिर उसी बिपासा का शिकार बनता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन हो रहा है। ये तकलीफ उस और बढ़ जाती है जब पता चलता है कि सिंधिया के जयविलास पैलेस को ये सुविधा बेहद रियायती दर पर मिल रही है।

देशभर में संघ के 90 संभाग बनाने का विचार

इसके बाद कतार में है हिंदू सम्मेलन अपने शताब्दी वर्ष में संघ पूरे देश में 65 हजार से ज्यादा हिंदू सम्मेलन कर चुका है। उनका क्या इंपेक्ट हुआ। कितने कैंपस में ये सम्मेलन हो सके, ये भी चर्चा का हिस्सा है। एक अहम प्रस्ताव जो सामने आया है वो ये है कि अब देशभर में संघ के 90 संभाग बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। पहले दिन की बैठक यानी कि आज इस पर जमकर मंथन होने की खबर भी सामने आई है। आरएसएस अब तक के अपने सबसे ज्यादा सशक्त और बेहतरीन दौर में कहा जा सकता है। जिसकी शुरूआत जरूर नागपुर से हुई है. लेकिन पिछले कुछ सालों से संघ की प्रयोगशाला मध्यप्रदेश ही कहा जा सकता है. जहां संघ के खुद के विस्तार की बात करने के लिए जुटा है। अब से कुछ ही महीनों पहले संघ रीस्ट्रक्चरिंग पर चर्चा कर चुका है।

MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का फैसला: BJP की बढ़ी टेंशन, सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच! | MP OBC Reservation High Court Decision: BJP's Tension Increases, New Twist in Supreme Court!
News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच
16 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
News Strike: ओबीसी मामले पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी और प्रदेश सरकार का क्या स्टैंड है? सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। लेकिन उससे पहले ही दूसरे पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच फंसा दिया है। क्या सरकार के लिए इस पेंच की गिरह खोलना आसान होगा? जिस तरह सियासत गरमाई है, उससे नहीं लगता कि मामला आसानी से ठंडा हो जाएगा।

ये मंथन भी मप्र में ही हुआ था

यानी संघ अपने स्तर पर पहले ही काफी तैयारियां कर चुका है। जेन जी आंदोलन से पहले से संघ खुद को ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए एक्टिव हो चुका है। इसी साल मार्च में संघ ने अपने पुराने ढांचे को बदल कर कायाकल्प का फैसला लिया था। तब मप्र में बड़े बदलाव किए गए थे। पहले मप्र को संघ ने तीन प्रांतों में बांटा था। जो मालवा, महाकौशल और मध्य भारत थे। नई व्यवस्था के तहत मध्यभारत को सात अलग अलग संभागों में बांटा गया। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर और रीवा को शामिल किया गया। हर संभाग की अपनी कार्यकारिणी बनाई गई। जिनकी निगरानी के लिए संभाग प्रचारक तैनात किए गए। कार्यसमिति में प्रदेश प्रचार, प्रदेश कार्यवाह, और दो तीन सहयोगी सदस्य भी बनाए गए जिनके नीचे संभाग, विभाग और जिला स्तरीय कमेटियां एक्टिव कर दी गईं।

बीजेपी के बीच मतभेद या मनमुटाव

अक्सर संघ और बीजेपी के बीच मतभेद या मनमुटाव की खबरें आती हैं। लेकिन संघ का लगातार अपने ढांचे को लगातार रिवाइव करना और नेटवर्क को ज्यादा मजबूत करना ये साफ जाहिर करता है कि मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं। लेकिन संघ, बीजेपी के लिए पूरी तरह एक्टिव है। नई कवायद भी ये जाहिर करती है कि अब जेन जी को साधने के लिए अगर सरकार इंस्टाग्राम पर आ रही है तो संघ जमीन पर नए अंदाज और नए स्ट्रक्चर के साथ उतरने की तैयारी कर चुका है। बल्कि यूं कहें कि उसका एग्जीक्यूशन भी हो चुका है। तमाम हिंदू सम्मेलन उस प्लानिंग का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन असल मास्टर स्ट्रोक संघ प्रमुख का सीधे जेन जी से रूबरू होना साबित हो सकता है।

राहुल गांधी की रैली में लाखों लोगों की भीड़

बेशक राहुल गांधी की रैली में लाखों लोगों की भीड़ जुटी है। भीड़ में शामिल हर व्यक्ति विचाराधारा से प्रेरित नहीं माना जा सकता। न ही उसके वोट में तब्दील होने की गारंटी ली जा सकती है। हो सकता है वो एक दिन का गुबार भर साबित हो। शायद इसलिए संघ पूरी तैयारी के साथ और तगड़े नेटवर्क से साथ जमीन पर उतरने की रणनीति तैयार कर रहा है, ताकि भीड़ का तोड़ निकाल सके और जेन जी का रिझा सके।
Tags:
  • आचार्य श्री समय सागर महाराज
  • आरएसएस
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • जेन जी वोटर
  • NEWS STRIKE
  • न्यूज स्टाइक
  • RSS Gen Z
  • इंडिया गंठबंधन
  • मोहन भागवत
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल

By Ramanand Tiwari

इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी

By Sanjay Gupta

इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल

By Atul Dwivedi

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?

By The Sootr

कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?