रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

Sanjay Gupta | Nov 12, 2026, 12:26 IST
Share
इंदौर लोकायुक्त ने 2026 के 11 महीनों में रिश्वत के 30 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई करते हुए 15 विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा है।
इंदौर लोकायुक्त ने 2026 के 11 महीनों में रिश्वत के 30 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई करते हुए 15 विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

इंदौर लोकायुक्त की रिश्वत और भ्रष्टाचार से जुड़ी कार्रवाई में हर साल की तरह इस बार भी राजस्व विभाग सबसे आगे है। इसमें पटवारी सबसे ज्यादा रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। वहीं घूसखोरी के मामलों में पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर है। पुलिस में थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों पर भी केस दर्ज हुए हैं।

लोकायुक्त इंदौर ने साल 2026 के शुरुआती 11 महीनों में रिश्वत के 30 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई की है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी भ्रष्टाचार के मामलों में पीछे नहीं हैं। रिश्वत की रकम 2 हजार रुपए से लेकर डेढ़ से दो लाख रुपए तक रही है।

इन 15 विभागों के अधिकारी धरे गए

इन 11 माह में लोकायुक्त ने कुल 15 विभागों के अधिकारियों पर केस किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा नौ पटवारी, फिर 8 पुलिसकर्मी हैं। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के पांच अधिकारी है। साथ ही पीडब्ल्यूडी के चार, स्कूल शिक्षा विभाग के चार और महिला व बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग के भी अधिकारी है।

इनके अलावा ऊर्जा, नगरीय प्रशासन इन सभी में तीन-तीन अधिकारी-कर्मचारी धरे गए हैं। वहीं अन्य विभागों के एक-दो अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

indore lokayukta traps corrupt officers
इंदौर लोकायुक्त ने चार महीने में 20 भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत लेते धरा, पीडब्ल्यूडी में भी पांच पकड़ाए
22 Apr 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में एक के बाद एक भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं। इंदौर लोकायुक्त ने जनवरी से अभी अप्रैल तक 20 को रिश्वत लेते पकड़ा है। बड़ी बात यह है कि इनमें चार महिलाएं भी हैं। पीडब्ल्यूडी में तीन इंजीनियर एक साथ पकड़ाए हैं।

यह पटवारी और पुलिस वाले धरे गए

राजस्व विभाग की बात करें तो लोकायुक्त ने पटवारी सुनील बेनल, भारती राजपूत, प्रवीण पाटीदार और कला भट्ट पर केस किया है। इनमें संजय अमलियार, कुलदीप यादव, खुम सिंह धावरे और सुनील पटेल भी शामिल हैं। वहीं तहसीलदार अंतर सिंह कनेश भी धरे गए हैं।

पुलिस विभाग में इन पर हुआ केस

वहीं पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक संदीप अखाड़िया, महावीर सिंह चंदेल, आरक्षक पवन प्रजापति और कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र गुरू के नाम हैं। साथ ही निरीक्षक सुजीत श्रीवास्तव, विकास सेंधव, सहायक उपनिरीक्षक रमेश भदौरिया व प्रधान आरक्षक देवेंद्र कुमार भी शामिल हैं।

उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा: 20 हजार की रिश्वत लेते एडीएम कार्यालय का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार | Ujjain Collectorate Raid by Lokayukta: Clerk from ADM Office Arrested Red-Handed Taking a Bribe of 20 Thousand
उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते एडीएम कार्यालय का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार
05 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
उज्जैन कलेक्ट्रेट में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। कर्मचारी पर उज्ज्वला योजना के तहत फर्जी गैस कनेक्शन की शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले पैसे मांगने का आरोप है।

इन विभागों में यह अधिकारी-कर्मचारी धराए

पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग: इसमें सहायक लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, उपयंत्री सावित्री मुवेल, सरपंच पति चिंताराम भोमारे, उपयंत्री मनोज सावले, सचिव कृष्णदेव पटेल।

लोक निर्माण विभाग: सहायक यंत्री बालकुमार जैन, उपयंत्री धीरेंद्र नेमा, कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम व एसडीओ टीके जैन

स्कूल शिक्षा विभाग: विकासखंड स्रोत समन्वयक महेंद्र सिंह राठौर, संकुल प्राचार्य प्रभात परमार्थी, जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे व संकुल प्राचार्य राजकुमार चलानी

महिला व बाल विकास विभाग: परियोजना अधिकारी अंजिला मोह, पर्यवेक्षक संतोष कोचले व परियोजना अधिकारी धनलाल दांगी

स्वास्थ्य विभाग: चिकित्सा अधिकारी अमित शाक्य व दिव्यसाईं उइके, संविदा चिकित्सा अधिकारी मनोहर गोदारा

ऊर्जा विभाग: कनिष्ठ यंत्री कुंदन भंवर व नेमेश भोंडकरक, लाइन परिचालक सौरभ जैन

नगरीय प्रशासन विभाग: सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन, वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड़, वार्ड प्रभारी सहायक हरभजन सिंह सलूजा

जनजातीय कार्य विभाग: सहायक श्रेणी प्रदीप मंडलोई व पवन सिंह बिलवाल

सहकारिता: सहायक समिति प्रबंधक रमेशचंद्र पंड्या व कंप्यूटर ऑपरेटर अमन जोशी

जल संसाधन विभाग: अमीन राज दिनकर

उच्च शिक्षा: सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी

खाद्य नागरिक आपूर्ति: राहुल शर्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी

नर्मदा विकास प्राधिकरण: उपयंत्री अशोक गौतम

'प्यार से दें तो रख लेता हूं' कहने वाले इंजीनियर सस्पेंड, लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद बयान पड़ा भारी | 'If given with love, I accept it' Engineer suspended after controversial statement to Lokayukta
'प्यार से दें तो रख लेता हूं' कहने वाले इंजीनियर सस्पेंड, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी, लोकायुक्त ने की कार्रवाई
31 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले कुछ समय पहले में एक अफसर को बयान देना महंगा पड़ा था। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार ने रिश्वत पर बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से कहा था कि रिश्वत मांगना गलत है। लेकिन कोई खुशी से या प्यार से पैसे दे, तो रख लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई फिक्स कमीशन नहीं है।

FAQ

1. साल 2026 के शुरुआती 11 महीनों में इंदौर लोकायुक्त ने कितने मामलों में कार्रवाई की है?

साल 2026 के शुरुआती 11 महीनों में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के 30 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 15 विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है।
Tags:
  • लोकायुक्त इंदौर
  • पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • महिला व बाल विकास विभाग
  • पटवारी सुनील बेनल
  • उपनिरीक्षक संदीप अखाड़िया
  • लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान
  • अधिकारी अंजिला मोह
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट

By Jageshwar Prasad

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत

By Kaushiki

MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत