अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

Aman Vaishnav | Nov 12, 2026, 11:07 IST
Share
यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन<br>
यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन

मुंबई की महिला के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने बड़ा एक्शन लिया है। अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। महिला की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद से ही उन पर कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने साफ कहा कि आरोपों की गंभीरता और मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि स्वामी इंद्रदेव महाराज उज्जैन के भूखी माता मंदिर रोड पर आश्रम और गोशाला का निर्माण करवा रहे थे।

पद मिलने के बाद अखाड़े के कार्यक्रमों से बनाई दूरी

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी के मुताबिक इंद्रदेव महाराज को निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी, लेकिन इसके बाद वे अखाड़े के किसी धार्मिक, सामाजिक या अन्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

करीब एक सप्ताह पहले उज्जैन पहुंचे रविंद्र पुरी ने इंद्रदेव महाराज के खिलाफ केस दर्ज होने पर कार्रवाई के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अखाड़े के पंच बैठक कर इस मामले में फैसला लेंगे। अब अखाड़े ने उन्हें पद से हटा दिया है।

उज्जैन: महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर महिला का गंभीर आरोप, वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाए और वृंदावन आश्रम में किया दुष्कर्म | Ujjain: Serious Allegation by Woman Against Mahamandaleshwar Indradev, Asked to Strip on Video Call and Raped at Vrindavan Ashram
वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा, जबरदस्ती संबंध बनाए... उज्जैन में आश्रम बना रहे महामंडलेश्वर पर महिला के आरोप
09 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
उज्जैन के भूखी माता मंदिर रोड पर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव बड़ा आश्रम और गौशाला बनवा रहे हैं। इसी बीच उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला दर्ज किया है। यह शिकायत मुंबई की एक महिला ने दर्ज कराई है। महिला का आरोप है महाराज ने फोन और वीडियो कॉल पर उन्हें अश्लील हरकतों के जरिए परेशान किया।

फेसबुक पर सत्संग देखकर महिला ने किया था संपर्क

मुंबई की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही थी। घर में सुख-शांति और समस्याओं का समाधान पाने के लिए वह धार्मिक प्रवचन सुनती थी।

जनवरी 2023 में उसने फेसबुक पर संत इंद्रदेव पेज के सत्संग वीडियो देखने शुरू किए थे। टीवी पर प्रसारित सत्संग से उसे इंद्रदेव महाराज का मोबाइल नंबर मिला था।

10 अप्रैल 2023 को महिला ने उस नंबर पर संपर्क किया। उसे मुंबई के सांताक्रुज पूर्व में सात दिवसीय सत्संग की जानकारी दी गई। इसके बाद 12 अप्रैल को वह अपनी छोटी बेटी के साथ कार्यक्रम में पहुंची। अगले दिन 13 अप्रैल को उसने इंद्रदेव महाराज से दीक्षा ली और घर लौट गई।

मदद का भरोसा देकर संपर्क बढ़ाने का आरोप

महिला के मुताबिक 8 दिसंबर 2023 को वह दोबारा सत्संग में पहुंची। वहां उसने इंद्रदेव महाराज को अपनी निजी परेशानियां बताईं। आरोप है कि इंद्रदेव ने समस्याएं दूर करने का भरोसा दिया और लगातार संपर्क में रहने व सेवा करने को कहा।

महिला का आरोप है कि इसके बाद इंद्रदेव उसे बार-बार फोन और Video Call करने लगे। इस दौरान अश्लील बातें करने और वीडियो कॉल पर अपने कपड़े उतारने का भी आरोप है।

वृंदावन आश्रम में जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वृंदावन स्थित आश्रम में इंद्रदेव महाराज ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं घटना से जुड़ी Audio Recording डिलीट करने के लिए धमकाने का भी आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। इसके बाद महिला लगातार अखाड़ा परिषद से इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से हटाने की मांग कर रही थी। अब निरंजनी अखाड़े ने उन्हें इस पद से निष्कासित कर दिया है।

महामंडलेश्वर इंद्रदेव सहित देश के शर्मनाक बाबाओं की करतूतें: शिष्याओं को बनाया शिकार, यौन शोषण के गंभीर आरोप | Shameful Deeds of Mahamandaleshwar Indradev and Other Baba's in the Country: Disciples Made Victims, Serious Allegations of Sexual Exploitation
महामंडलेश्वर इंद्रदेव ही नहीं, देश के इन बाबाओं की करतूतें हैं शर्मनाक, शिष्याओं को ही बनाया शिकार
09 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>Mahamandaleshwar Indradev Controversy:</strong>देश में साधु-संतों को लोग बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ देखते हैं। लेकिन कई बार धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं के यौन शोषण के गंभीर मामले भी सामने आए हैं। ताजा मामला निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज से जुड़ा है। मुंबई की एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।

FAQ

1. स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से क्यों हटाया गया?

मुंबई की एक महिला ने स्वामी इंद्रदेव महाराज के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निरंजनी अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया।

2. इंद्रदेव महाराज के खिलाफ किसने शिकायत दर्ज कराई है?

मुंबई की एक महिला ने इंद्रदेव महाराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो कॉल और धमकाने के आरोप लगाए हैं।
Tags:
  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
  • इंद्रदेव महाराज
  • इंद्रदेव महाराज पर एक्शन
  • संत इंद्रदेव पेज
  • यौन उत्पीड़न का मामला
  • इंद्रदेव महाराज को पद से हटाया
  • इंद्रदेव महाराज के खिलाफ केस दर्ज
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट

By Jageshwar Prasad

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत

By Kaushiki

MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई

By Umeshwari Baghel

अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

By Aman Vaishnav

एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित