वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा, जबरदस्ती संबंध बनाए... उज्जैन में आश्रम बना रहे महामंडलेश्वर पर महिला के आरोप

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Nov 09, 2026, 09:32 IST
Share
सत्संग और दीक्षा से शुरू होकर अश्लील वीडियो कॉल और वृंदावन में जबरदस्ती तक पहुंची महामंडलेश्वर इंद्रदेव की पूरी कहानी।
सत्संग और दीक्षा से शुरू होकर अश्लील वीडियो कॉल और वृंदावन में जबरदस्ती तक पहुंची महामंडलेश्वर इंद्रदेव की पूरी कहानी।

उज्जैन के भूखी माता मंदिर रोड पर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव बड़ा आश्रम और गौशाला बनवा रहे हैं। इसी बीच उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला दर्ज किया है। यह शिकायत मुंबई की एक महिला ने दर्ज कराई है। महिला का आरोप है महाराज ने फोन और वीडियो कॉल पर उन्हें अश्लील हरकतों के जरिए परेशान किया।

पीड़िता के मुताबिक वृंदावन के एक आश्रम में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए गए।

फेसबुक वीडियो से शुरू हुआ मामला

दरअसल इस पूरे मामले की शुरुआत जनवरी 2023 में हुई थी। मुंबई की रहने वाली यह महिला अपने घर में सुख-शांति चाहती थी। साथ ही पारिवारिक दिक्कतों के समाधान के लिए धार्मिक प्रवचनों को तलाश रही थी। इसी दौरान उसने अपनी फेसबुक आईडी से संत इंद्रदेव नाम के पेज पर डॉ. इंद्रदेव महाराज के वीडियो देखना शुरू किया।

इसके बाद महिला को टीवी पर आ रहे सत्संग प्रसारण से महाराज का मोबाइल नंबर मिला। 10 अप्रैल 2023 को उसने उस नंबर पर संपर्क किया। फोन पर उसे जानकारी दी गई कि मुंबई के सांताक्रुज पूर्व में महाराज का सात दिनों का सत्संग कार्यक्रम चल रहा है।

सूचना मिलने के बाद 12 अप्रैल 2023 को महिला अपनी छोटी बेटी के साथ सत्संग सुनने सांताक्रुज पहुंच गई। अगले ही दिन 13 अप्रैल को उसने इंद्रदेव महाराज से दीक्षा ली और कार्यक्रम पूरा होने के बाद अपने घर लौट आई।

कृष्ण पर टिप्पणी से घिरे धीरेंद्र शास्त्री: पप्पू यादव FIR कराने पहुंचे, अखिलेश-तेजस्वी भी नाराज | Dhirendra Shastri Faces Backlash Over Remarks on Krishna: Pappu Yadav Reaches Police Station for FIR, Akhilesh-Tejashwi Also Upset
धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण की तुलना वाले बयान पर बवाल तेज: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में की FIR की मांग
03 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए उनके बयान पर विवाद लगातार बढ़ रहा है। बता दें बिहार के सांसद पप्पू यादव दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री नेभगवान राम और कृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणियां की थीं।

सेवा और लगातार बातचीत का निर्देश

जानकारी के अनुसार दीक्षा लेने के कुछ महीनों बाद 8 दिसंबर 2023 को महिला एक बार फिर महाराज के सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुई। इस मुलाकात के दौरान उसने महाराज को अपनी निजी और पारिवारिक परेशानियां बताईं।

महिला के मुताबिक महाराज ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसकी सारी परेशानियां दूर कर देंगे और उसकी मदद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने महिला से कहा कि वह उनसे लगातार बातचीत करती रहे और उनकी सेवा में लगी रहे। यहीं से दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

पहला बड़ा मोड़: वीडियो कॉल पर की अश्लील हरकत

महिला का आरोप है कि बातचीत सामान्य रहने के कुछ समय बाद जून 2024 की एक दोपहर उसे उसी नंबर से वीडियो कॉल आया। जैसे ही उसने कॉल रिसीव की, स्क्रीन पर इंद्रदेव महाराज नग्न अवस्था में थे।

महिला का कहना है कि महाराज ने उसे यह गुरुजी की आज्ञा है कहते हुए कपड़े उतारने को कहा। इस दौरान लगभग 15 से 20 मिनट तक उन्होंने फोन पर अश्लील बातें कीं।

ऐसी ही दूसरी घटना 29 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2:29 बजे दोहराई गई। महाराज ने उसी नंबर से दोबारा वीडियो कॉल किया। आरोप है कि महाराज ने खुद कपड़े उतारे हुए थे और महिला पर भी कपड़े उतारने के लिए दबाव डाला। इस हरकत के बावजूद फोन पर उनकी बातचीत जारी रही।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भूपेश बघेल का तीखा हमला: 'केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच हो' | Bhupesh Baghel's sharp attack on Dhirendra Shastri's statement: 'There is a chemical locha, rabies test should be done'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के भूपेश बघेल, बोले- केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच होनी चाहिए
02 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<i>रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर शुरू हुआ विवाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति तक पहुंच गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने शास्त्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी आलोचना की है।</i>

वृंदावन की घटना: आश्रम के कमरे में बुलाकर जबरदस्ती की

इन अश्लील वीडियो कॉल्स के बीच 4 नवंबर 2025 को महिला अपनी छोटी बेटी के साथ वृंदावन पहुंची। वहां उसने संत कॉलोनी में बने सेवाधाम आश्रम में छह दिनों के लिए कमरा लिया था।

महिला के अनुसार उसी रात करीब 10:30 बजे इंद्रदेव ने उसे फोन करके अपने कमरे में आने को कहा। जब वह कमरे में पहुंची, तो महाराज ने अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

घटना के करीब 15 से 20 मिनट बाद महिला किसी तरह अपने कमरे में वापस लौटी। इसके तुरंत बाद महाराज (Indradev Maharaj controversy) ने उसे फिर फोन किया। उन्होंने पूछा कि वह अपने कमरे में सुरक्षित पहुंच गई है या नहीं।

सच सामने आना: विदेशी महिला की बात और ऑडियो रिकॉर्डिंग

वृंदावन आश्रम में रुकने के दौरान इस महिला की मुलाकात न्यूजीलैंड से आई एक महिला श्रद्धालु से हुई थी। कुछ महीनों बाद 7 अप्रैल 2026 को व्हाट्सऐप कॉल पर दोनों के बीच बातचीत हुई।

बातचीत के दौरान न्यूजीलैंड की महिला ने खुलासा किया कि महाराज का व्यवहार महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है। महिला ने कहा कि वे नाड़ी जांचने के बहाने महिलाओं को रात में अपने कमरे में बुलाते हैं।

यह सुनते ही पीड़िता ने भी अपने साथ बीती पूरी घटना उस विदेशी महिला को बता दी। विदेशी महिला के कहने पर उसने इंद्रदेव के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर उसे भेज दीं।

जब डर के बाद पुलिस तक पहुंची पीड़िता

जैसे ही महाराज को भनक लगी कि उनकी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग किसी और के पास पहुंच चुकी है, उन्होंने महिला को फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग बाहर भेजने से समाज में उनकी भारी बदनामी होगी। उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर सोशल मीडिया पर उनकी थू-थू हुई, तो वे खुदकुशी कर लेंगे।

बदनामी और अनहोनी के डर से महिला बहुत समय तक चुप्पी साधे रही। इसके बाद 17 जून 2026 को इंद्रदेव (इंद्रदेव महाराज पर आरोप) ने उसे दोबारा कॉल किया। उन्होंने कहा कि उनकी हर जगह बदनामी हो रही है। वे अब उसे छोड़ेंगे नहीं।

इस धमकी से तंग आकर महिला ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सीधे मुंबई पुलिस के पास पहुंच गई। वहां जाकर महिला ने महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न, अश्लीलता और धमकाने की लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

वर्तमान स्थिति: अखाड़ा परिषद की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

मुंबई पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद इंद्रदेव महाराज विवाद और सख्त हो गया है। उज्जैन के भूखी माता मंदिर रोड पर बड़े आश्रम और गौशाला का निर्माण करा रहे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर अखाड़े ने कड़ा रुख अपनाया है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा है कि एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिल गई है। अखाड़े के सभी पंच जल्द ही एक बैठक करेंगे। साथ ही औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर इंद्रदेव को निरंजनी अखाड़े से बाहर निकालने की कार्रवाई करेंगे।

राजा भैया का धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन: 'मां का दूध पिया हो तो रोककर दिखाएं कथा' | Raja Bhaiya's support for Dhirendra Shastri: 'If you've drunk mother's milk, stop the Katha'
अखिलेश ने किया बागेश्वर धाम की कथा का विरोध तो भड़के राजा भैया के समर्थक, बोले- मां का दूध पिया है तो रोककर दिखाओ
06 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में घमासान छिड़ गया है। अखिलेश यादव ने कुंडा में होने वाली कथा का विरोध किया तो राजा भैया के समर्थक भड़क उठे। समर्थकों ने खुली चुनौती देते हुए कहा, किसी ने मां का दूध पिया हो तो कथा रोककर दिखाए। अब इस बयान से सियासी पारा चढ़ गया है।

Tags:
  • इंद्रदेव महाराज
  • मुंबई पुलिस
  • रविंद्र पुरी महाराज
  • इंद्रदेव महाराज विवाद
  • Indradev Maharaj controversy
  • इंद्रदेव महाराज पर आरोप
  • महामंडलेश्वर इंद्रदेव
  • उज्जैन
स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश ने मारी बाजी, देश के 57 शहरों में प्रदेश के 9 शहरों का चयन, 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

By Kaushiki

स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश ने मारी बाजी, देश के 57 शहरों में प्रदेश के 9 शहरों का चयन, 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: टीला एनीकट के पास नदी में समाई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

By Umeshwari Baghel

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: टीला एनीकट के पास नदी में समाई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा