स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश ने मारी बाजी, देश के 57 शहरों में प्रदेश के 9 शहरों का चयन, 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Kaushiki | Nov 09, 2026, 08:59 IST
Share
सफाई में चमके MP के 9 शहर, राष्ट्रपति देंगी स्वच्छता का राष्ट्रीय पुरस्कार<br>
सफाई में चमके MP के 9 शहर, राष्ट्रपति देंगी स्वच्छता का राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्य प्रदेश ने स्वच्छता के मामले में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के नौ शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चुना गया है। इन शहरों को 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

चयनित शहरों में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बुदनी, देपालपुर, देवास, रीवा और सागर शामिल हैं। इन शहरों ने सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बेहतर काम किया है।

सफाई में चमके MP के 9 शहर
सफाई में चमके MP के 9 शहर

देश के 4909 शहरों में से 57 का चयन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए देशभर के 4909 शहरों में सफाई और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का हिसाब किया गया। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 57 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है।

खास बात यह है कि इनमें सबसे ज्यादा नौ शहर मध्य प्रदेश के हैं। इस उपलब्धि से प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वच्छता के क्षेत्र में शहरों द्वारा किए गए काम और लोगों की भागीदारी को इस चयन में महत्वपूर्ण माना गया है।

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: मंत्री के आश्वासन के बाद काम पर लौटे, वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग जारी | Bhopal Sanitation Workers' Strike Ends: Employees Return to Work After Minister's Assurance, Demand for Salary Hike and Regularization Continues
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
07 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
भोेपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी तीन दिन पुरानी हड़ताल खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद भोपाल के कुछ इलाकों में सफाई का काम भी शुरू हो गया है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को मिली सफलता

इस बार Swachh Super League में मध्य प्रदेश की सात जोड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से केवल इंदौर और देपालपुर की जोड़ी राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुनी गई है। देपालपुर की सफलता खास मानी जा रही है, क्योंकि दो साल पहले यह शहर मध्य प्रदेश के 380 शहरों में स्वच्छता के मामले में 378वें स्थान पर था। इससे पहले हुए सर्वेक्षण में देपालपुर को देश के 2030 शहरों में 1710वीं रैंक मिली थी।

अब देपालपुर ने अपनी सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार करके राष्ट्रीय सम्मान हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। इस बदलाव में इंदौर नगर निगम के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है।

देपालपुर में 50 टन पुराना कचरा हटाया गया

देपालपुर को स्वच्छ बनाने के लिए बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। यहां करीब 50 टन पुराने जमा कचरे यानी Legacy Waste को हटाया गया। इस अभियान में इंदौर नगर निगम के दो हजार सफाईकर्मियों और कचरा बीनने वाले लोगों ने मिलकर काम किया।

इसके अलावा लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए 14 हजार डस्टबिन बांटे गए। घरों से निकलने वाले कचरे को सही तरीके से रखने और उसके निपटान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।

60 दिनों में 75% लोगों ने छोड़ी प्लास्टिक थैलियां

देपालपुर में सफाई के साथ लोगों की आदतों को बदलने पर भी ध्यान दिया गया। इसके लिए लगातार 60 दिनों तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान का असर यह हुआ कि 75 प्रतिशत लोगों ने प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल बंद कर दिया।

साथ ही एक बार इस्तेमाल होने वाली डिस्पोजेबल वस्तुओं का यूज भी कम हुआ। स्वच्छता अभियान में आम लोगों की भागीदारी ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद की। हालांकि, स्वच्छ सुपर लीग में भोपाल और उसकी जोड़ीदार नगर परिषद बैरसिया अंतिम चयन सूची में जगह नहीं बना सके।

छत्तीसगढ़ का स्वच्छता में डंका: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति से मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान | Chhattisgarh's Cleanliness Danka: Raipur, Bilaspur, and Bilha to Receive National Award from President
स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
08 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>स्वच्छता के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। इन तीनों शहरों को 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मान मिलेगा।

देवास में घर-घर कचरा संग्रहण से सुधरी सफाई

स्वच्छ सर्वेक्षण में देवास नगर निगम के काम को भी सराहा गया है। यहां नियमित सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण और गीले-सूखे कचरे को अलग करने पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर निगम ने कचरा उठाने वाले वाहनों के लिए तय रास्ते बनाए।

इसके साथ ही सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए बेहतर सिस्टम तैयार किया गया। शहर के आवासीय इलाकों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कचरे के सही निपटान और वैज्ञानिक तरीकों से उसके प्रबंधन पर भी काम किया गया। देवास की महापौर गीता अग्रवाल 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शहर की ओर से राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण करेंगी।

11 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे
11 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे
स्वच्छ भारत मिशन
स्वच्छ भारत मिशन

11 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का राष्ट्रीय सम्मान समारोह 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चयनित शहरों को सम्मानित करेंगी। मध्य प्रदेश के नौ शहरों का चयन प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

खासकर इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने दिखाया है कि सफाई व्यवस्था में सुधार, बेहतर कचरा प्रबंधन और जनता की भागीदारी से शहरों की स्थिति बदली जा सकती है। यह सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शहरों को प्रोत्साहित करने के साथ अन्य नगर निकायों के लिए भी उदाहरण बनेगा।

स्वच्छता रैंकिंग में किन बातों को मिलते हैं अंक

स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों की सफाई और कचरा प्रबंधन का इवैल्यूएशन किया जाता है। इसमें सार्वजनिक स्थानों की सफाई, शौचालयों की व्यवस्था और नागरिकों की राय शामिल होती है। हालांकि, स्वच्छता रैंकिंग पूरे शहर की हवा साफ होने की गारंटी नहीं देती। बेहतर रैंकिंग मिलने के बावजूद कुछ इलाकों में धूल और धुएं की समस्या हो सकती है। इसलिए सफाई के साथ प्रदूषण नियंत्रण और कचरे का सही निपटान भी जरूरी है।

Swachh Survekshan 2025-26: इंदौर-भोपाल की प्रदूषित हवा के बीच 11 नवंबर को स्वच्छता का ताज, क्या रैंकिंग ही काफी है? | Swachh Survekshan 2025-26: Amidst polluted air in Indore-Bhopal, the crown of cleanliness on November 11, is ranking enough?
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
08 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के शहर एक बार फिर स्वच्छता पुरस्कारों की दौड़ में हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 नवंबर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे कार्यक्रम होगा।लेकिन पुरस्कार समारोह से पहले प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण चिंता बढ़ा रहा है। इंदौर और भोपाल के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज हुई है।

FAQs:

  1. कौन से शहर मध्य प्रदेश से स्वच्छता में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए हैं?
    मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बुदनी, देपालपुर, देवास, रीवा और सागर को स्वच्छता में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है।
  2. देपालपुर ने सफाई में सुधार कैसे किया है?
    देपालपुर ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया, जिसमें 50 टन पुराना कचरा हटाया गया और लोगों को कचरा प्रबंधन के तरीके सिखाए गए। इसके अलावा, 60 दिनों के जागरूकता अभियान के चलते 75 प्रतिशत लोगों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद कर दिया।
  3. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहरों की रैंकिंग किस आधार पर की जाती है?
    स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों की सफाई और कचरा प्रबंधन का मूल्यांकन सार्वजनिक स्थानों की सफाई, शौचालयों की व्यवस्था और नागरिकों की राय के आधार पर किया जाता है।
Tags:
  • swachh survekshan 2025-26
  • स्वच्छ भारत अभियान
  • मध्य प्रदेश स्वच्छता अभियान
  • इंदौर
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  • madhya pradesh
  • President Draupadi Murmu
  • राष्ट्रीय सम्मान समारोह
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: टीला एनीकट के पास नदी में समाई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

By Umeshwari Baghel

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: टीला एनीकट के पास नदी में समाई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad