एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को दिखाया आईना, कहा- जनता के काम में लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई होगी

Aman Vaishnav | Updated:
Share
MP में लाखों पेंडिंग फाइलों पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का कड़ा एक्शन, अफसरों को एक महीने में सभी अटके मामले निपटाने की सख्त डेडलाइन दी।
MP में लाखों पेंडिंग फाइलों पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का कड़ा एक्शन, अफसरों को एक महीने में सभी अटके मामले निपटाने की सख्त डेडलाइन दी।

मध्य प्रदेश में सरकारी अफसरों की लापरवाही और फाइलें लटकाने की आदत पर अब मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का डंडा चला है। महीनों से पेंडिंग मामलों पर कुंडली मारकर बैठे अफसरों को जब मुख्य सचिव ने उनके ही विभागों का डेटा दिखाया, तो उनके पास जवाब नहीं था। सारे मामले आम जनता से जुड़े थे।

बैठक में खुली कामकाज की पोल

दरअसल बुधवार, 11 नवंबर को मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में सीएस ने एक-एक कर विभागों के कामकाज की पोल खोल दी। अफसरों को आईना दिखाते हुए साफ कर दिया कि अब सरकारी कामों में हीलाहवाली नहीं चलेगी। मुख्य सचिव ने अफसरों की इस सुस्ती पर सख्त रुख अपनाते हुए एक महीने की डेडलाइन तय कर दी है।

बता दें कि सरकार एक ऐसा डैशबोर्ड तैयार कर रही है, जिस पर विभागवार लंबित मामलों का पूरा हिसाब होगा। किस विभाग में कितनी फाइलें अटकी हैं, कौन-सा काम कब से पेंडिंग है और निपटारे की रफ्तार क्या है, इसकी निगरानी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और मुख्य सचिव नियमित रूप से करेंगे।

बैठक में इन मामलों की समीक्षा हुई...

बैठक में पदोन्नति, खाली पदों पर भर्ती, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति और विभागीय जांच जैसे मामलों की समीक्षा हुई। सीएस की सख्ती का असर यह हुआ कि आज से मंत्रालय में अफसर पेंडिंग केस निपटाने में जुट गए हैं।

चलिए आपको बताते हैं कि मुख्य सचिव की समीक्षा में किन-किन विभागों की पोल खुली और अफसरों की लापरवाही के क्या आंकड़े सामने आए।

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई: रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, पुलिस दूसरे स्थान पर, 15 विभागों के अधिकारी धराए | Indore Lokayukta Action: Patwaris Lead in Bribery, Police Second, Officials from 15 Departments Caught
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
12 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर लोकायुक्त की रिश्वत और भ्रष्टाचार से जुड़ी कार्रवाई में हर साल की तरह इस बार भी राजस्व विभाग सबसे आगे है। इसमें पटवारी सबसे ज्यादा रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। वहीं घूसखोरी के मामलों में पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर है। पुलिस में थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों पर भी केस दर्ज हुए हैं।

जमीन के नामांतरण के 1.58 लाख मामले अटके

सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े राजस्व विभाग में सामने आए हैं। प्रदेश में नामांतरण के 1 लाख 58 हजार मामले पेंडिंग हैं। इनमें 7 हजार मामले ऐसे हैं, जो छह महीने से ज्यादा समय से अटके हैं। वहीं जमीन के सीमांकन के 11 हजार आवेदन भी छह महीने से अधिक समय से लंबित पड़े हैं।

इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। जमीन खरीदने या पारिवारिक संपत्ति अपने नाम कराने वाले लोग नामांतरण का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अपनी जमीन की सही सीमा तय कराने के लिए आवेदन देने वालों का सीमांकन नहीं हो पा रहा है। तय समय में काम पूरा करने की व्यवस्था होने के बावजूद हजारों आवेदन अटके हुए हैं।

83,853 नर्स और 4,727 डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन पेंडिंग

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों में भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित मिले हैं। प्रदेश में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन के 83 हजार 853 मामले पेंडिंग हैं। इसके अलावा 4 हजार 727 डॉक्टरों के पंजीयन भी अब तक नहीं हो पाए हैं।

ये मामले सीधे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं। नर्स और डॉक्टरों को अपने पंजीयन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जब रजिस्ट्रेशन जैसी जरूरी प्रक्रिया ही समय पर पूरी नहीं हो रही, तो आवेदकों को राहत कैसे मिलेगी?

विस्फोटक लाइसेंस के 25 हजार आवेदन अटके

माइनिंग से जुड़े विस्फोटक लाइसेंस के मामलों में भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित पाए गए हैं। प्रदेश में 25 हजार 407 विस्फोटक लाइसेंस के आवेदन पेंडिंग हैं। इनमें करीब 17 हजार आवेदन छह महीने से ज्यादा समय से अटके हुए हैं। इन मामलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी होती है। इसके बावजूद इतने आवेदन लंबित होने से प्रशासनिक कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं।

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियुक्ति विवाद: सीएम की मंजूरी के विपरीत फुल-टाइम आदेश पर घमासान | MP Pollution Control Board Appointment Controversy: Row Over Full-Time Order Against CM's Approval
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
12 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एमपी में पर्यावरण विभाग के कामकाज को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। विभाग के बाद अब मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Madhya Pradesh Pollution Control Board) के सदस्य सचिव की नियुक्ति पर नया विवाद शुरू हो गया है। इस पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

बिजली कनेक्शन के लिए तरस रहे आवेदक

ऊर्जा विभाग की स्थिति भी सामने आई है। प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन के लिए 39 हजार 335 आवेदन पेंडिंग हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मर से जुड़े 2 हजार 752 मामले भी लंबित हैं। कई मामलों में लोगों को अपने खर्च पर ट्रांसफार्मर लगवाना पड़ता है, लेकिन आवेदन के बाद भी काम अटके हुए हैं।

वहीं बिजली ठेकेदारों से जुड़े 1 हजार 155 मामले भी पेंडिंग हैं। इसके अलावा बिल्डिंग परमिशन के 1 हजार 205 आवेदन लंबित मिले हैं। यानी जमीन, मकान और बिजली जैसी आम आदमी की जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम भी समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं।

पोर्टल पर दर्ज मामलों से खुली पोल, बाहर के मामलों का हिसाब नहीं

खास बात यह है कि ये आंकड़े सिर्फ उन मामलों के हैं, जो सरकारी पोर्टल पर दर्ज हैं। ऐसे मामले भी हो सकते हैं, जो पोर्टल पर दर्ज ही नहीं हुए हों। ऐसे में लंबित आवेदनों की वास्तविक संख्या और ज्यादा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इन आंकड़ों ने सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तय समय सीमा के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित रहना बताता है कि आम लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी: आम आदमी की जेब पर भारी, बिजली बिलों का गणित बिगड़ा | Smart Meter Glitch: Burden on Common Man's Pocket, Electricity Bills' Math Disturbed
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
12 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
महीने की शुरुआत होते ही हर आम आदमी को अपने घर के खर्चों की चिंता सताने लगती है। इसमें बिजली का बिल सबसे ऊपर होता है। हर परिवार यही उम्मीद करता है कि उसने जितनी बिजली खर्च की है, उसका बिल भी उतना ही आए। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों स्मार्ट मीटर आम लोगों के लिए राहत की जगह बड़ा सिरदर्द बन गया है।

AI से खंगाले सरकारी पोर्टल, सामने आई अफसरों की हीलाहवाली

मुख्य सचिव के निर्देश पर MPIDC की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों के पोर्टल से डेटा निकाला गया। इसमें राजस्व, स्वास्थ्य, ऊर्जा, माइनिंग और बिल्डिंग परमिशन से जुड़े बड़ी संख्या में आवेदन लंबित मिले। कई मामलों में तय समय सीमा बीतने के बाद भी अफसरों ने काम पूरे नहीं किए। अब मुख्य सचिव ने इस पर सख्त रुख अपनाया है।

CS का सख्त आदेश, एक महीने में निपटाओ सभी पेंडिंग मामले

मामला सामने आने के बाद मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित मामलों का निराकरण एक महीने के भीतर किया जाए। उन्होंने काम में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

इसके लिए सरकारी सेवाओं की निगरानी करने वाला एक Dashboard तैयार किया जा रहा है। इसमें नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन जैसी सेवाओं के लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध होगी मुख्य सचिव ने अधिकारियों से इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि जिन आवेदनों को अफसर महीनों से नहीं निपटा पाए, क्या वे एक महीने की डेडलाइन में पूरे हो जाएंगे? सरकारी पोर्टल से सामने आए इन आंकड़ों के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि आदेश के बाद उन्हें वास्तव में राहत मिलती है या फिर सरकारी दफ्तरों के चक्कर पहले की तरह जारी रहते हैं।

एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने डीजीपी बनने से किया इनकार, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा | Senior IPS Officer of MP Refuses to Become DGP, First Time in the State
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
12 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश पुलिस महकमे के सबसे बड़े पद यानी डीजीपी की कुर्सी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आमतौर पर हर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का सपना होता है कि वह अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर राज्य की पुलिस का मुखिया बने। वहीं मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी जेल जी. अखेतो सेमा ने इस पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है।

Tags:
  • चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल
  • मध्य प्रदेश में सरकारी अफसरों की लापरवाही
  • राजस्व विभाग
  • CM Mohan Yadav
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर