काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

Umeshwari Baghel | Nov 12, 2026, 14:29 IST
Share
<br>बस्तर में हड़ताली पटवारियों पर सख्ती, 99 की सेवा में ब्रेक, 17 निलंबित।
बस्तर में हड़ताली पटवारियों पर सख्ती, 99 की सेवा में ब्रेक, 17 निलंबित।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लंबे समय से चल रही पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सरकारी काम छोड़कर आंदोलन में शामिल पटवारियों के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस यानी सेवा में व्यवधान घोषित किया है।

इसके अलावा ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले 17 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। राज्य शासन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद जिले के राजस्व अमले में हलचल तेज हो गई है।

13 अक्टूबर से जारी है पटवारियों की हड़ताल

बस्तर जिले में पटवारी अपनी मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदेश स्तर पर आंदोलन के आह्वान के बाद जिले के बड़ी संख्या में पटवारियों ने कामकाज बंद कर दिया था। हड़ताल लंबी खिंचने के कारण राजस्व विभाग के नियमित कामों पर भी असर पड़ रहा है।

अपर कलेक्टर डीआर डाहिरे के मुताबिक, जिले की 10 तहसीलों में कुल 180 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें 30 प्रशिक्षु पटवारी भी शामिल हैं। वर्तमान में 136 पटवारी हड़ताल में शामिल हैं, जबकि केवल 44 पटवारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई: रिश्वतखोरी में पटवारी सबसे आगे, पुलिस दूसरे स्थान पर, 15 विभागों के अधिकारी धराए | Indore Lokayukta Action: Patwaris Lead in Bribery, Police Second, Officials from 15 Departments Caught
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
12 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर लोकायुक्त की रिश्वत और भ्रष्टाचार से जुड़ी कार्रवाई में हर साल की तरह इस बार भी राजस्व विभाग सबसे आगे है। इसमें पटवारी सबसे ज्यादा रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। वहीं घूसखोरी के मामलों में पुलिस विभाग दूसरे नंबर पर है। पुलिस में थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों पर भी केस दर्ज हुए हैं।

नोटिस के बाद भी नहीं लौटे काम पर

जिला प्रशासन ने हड़ताल में शामिल सभी 136 पटवारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर काम पर लौटने का मौका दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की। 99 कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को सेवा में व्यवधान की श्रेणी में रखा गया और 17 पटवारियों को निलंबित किया गया।

जगदलपुर और बस्तर तहसील में सबसे ज्यादा असर

हड़ताल का सबसे अधिक असर जगदलपुर तहसील में दिख रहा है। यहां कुल 26 पटवारियों में से 25 आंदोलन में शामिल हैं। प्रशासन ने इनमें 23 की सेवा में ब्रेक दर्ज किया है, जबकि दो को निलंबित किया गया है। फिलहाल तहसील में केवल एक पटवारी काम कर रहा है।

पटवारी आंदोलन के बाद सेवा से हटाए गए, अब हुए बहाल: इंदौर कलेक्टर ने मानी माफी, शुरू हुआ काम | Patwaris removed from service after agitation, now reinstated: Indore Collector accepts apology, work resumes
सेवा से हटाए पटवारी बोले संघ के कारण किया था आंदोलन, माफी चाहते हैं, इंदौर कलेक्टर ने किया बहाल
30 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के काम में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने सात पटवारियों को फिर बहाल कर दिया है। इन पटवारियों को 15 दिन पहले सेवा से हटा दिया गया था। बहाली के लिए पटवारियों ने माफी मांगी थी। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में इंदौर काफी पीछे चल रहा है।

बस्तर तहसील की स्थिति भी गंभीर है। यहां पदस्थ सभी 16 पटवारी हड़ताल में शामिल हैं। प्रशासन ने सभी की हड़ताल अवधि ब्रेक इन सर्विस घोषित की है और दो कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की है।

भानपुरी, बकावंड और लोहंडीगुड़ा में भी कार्रवाई

भानपुरी तहसील में 21 पटवारियों में से 14 की हड़ताल अवधि ब्रेक इन सर्विस घोषित की गई है और दो को निलंबित किया गया है। बकावंड में 14 हड़ताली पटवारियों में से 13 पर सेवा में व्यवधान की कार्रवाई हुई है, जबकि एक कर्मचारी निलंबित हुआ है।

लोहंडीगुड़ा में आंदोलनरत सभी 11 पटवारियों की हड़ताल अवधि ब्रेक इन सर्विस घोषित की गई है। इनमें से दो को निलंबित भी किया गया है। करपावंड में 10 पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस और एक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती 2026: 200 पदों पर सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर, प्रशासनिक मंजूरी जारी | Chhattisgarh Patwari Recruitment 2026: Big Opportunity for Government Jobs on 200 Posts, Administrative Approval Issued
CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी
28 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिल गई है। राजस्व विभाग ने इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती 2026 के तहत 26 जिलों में नियुक्तियां होंगी। हालांकि आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। राजस्व विभाग ने 6 सितंबर 2026 को भर्ती संबंधी आदेश जारी किया था।

नानगुर से दरभा तक प्रशासन की सख्ती

नानगुर तहसील में सात पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस और दो पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। वहीं तोकापाल और बास्तानार में दो-दो कर्मचारियों की सेवा में ब्रेक दर्ज किया गया है, और दोनों तहसीलों में दो-दो पटवारी निलंबित किए गए हैं। दरभा में एक पटवारी पर ब्रेक इन सर्विस और एक पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।

राजस्व व्यवस्था के सामने चुनौती

लगातार जारी हड़ताल के कारण जिले की राजस्व व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। खासकर उन तहसीलों में स्थिति चुनौतीपूर्ण है, जहां अधिकांश पटवारी काम से अनुपस्थित हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि हड़ताली कर्मचारी काम पर लौटते हैं या आंदोलन आगे भी जारी रहता है।

बलौदाबाजार में पटवारी हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल | Tehsildars Support Patwari Strike in Balodabazar, Strike to Continue Until Demands Are Met
बलौदाबाजार में पटवारी हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, संघ बोला मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
26 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में आज सोमवार को पटवारियों के धरने को नया समर्थन मिला। राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के तहसीलदारों ने पटवारियों की मांगों को जायज ठहराया। राजस्व पटवारी संघ 13 अक्टूबर से प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। संघ पीवी एप का विरोध कर रहा है। साथ ही वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग भी रखी गई है।

FAQs

सवाल 1: बस्तर में पटवारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है?

जवाब: जिला प्रशासन ने हड़ताल में शामिल 99 पटवारियों की अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया है और ड्यूटी पर नहीं लौटे 17 पटवारियों को निलंबित किया है। यह कार्रवाई कारण बताओ नोटिस के बाद की गई।

सवाल 2: पटवारियों की हड़ताल कब से जारी है और कितने पटवारी काम पर हैं?

जवाब: बस्तर जिले में पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिले की 10 तहसीलों में 180 पटवारी पदस्थ हैं, जिनमें से 136 हड़ताल में शामिल हैं और 44 काम कर रहे हैं।

सवाल 3: ब्रेक इन सर्विस का क्या मतलब है?

जवाब: ब्रेक इन सर्विस का अर्थ है कि हड़ताल की अवधि सेवा में व्यवधान मानी जाएगी। इस अवधि को सेवा की निरंतरता में नहीं गिना जाएगा।
Tags:
  • बस्तर पटवारी हड़ताल
  • पटवारी ब्रेक इन सर्विस
  • पटवारी निलंबित बस्तर
  • जगदलपुर तहसील पटवारी
  • अनिश्चितकालीन हड़ताल पटवारी
  • कारण बताओ नोटिस
  • Bastar patwari strike
  • Jagdalpur patwari suspension
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट