सेवा से हटाए पटवारी बोले संघ के कारण किया था आंदोलन, माफी चाहते हैं, इंदौर कलेक्टर ने किया बहाल

Sanjay Gupta | Oct 30, 2026, 15:58 IST
Share
इंदौर में सेवा से हटाए गए पटवारियों को मिली राहत, माफी मांगने के बाद कलेक्टर ने किया बहाल।
इंदौर में सेवा से हटाए गए पटवारियों को मिली राहत, माफी मांगने के बाद कलेक्टर ने किया बहाल।

इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के काम में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने सात पटवारियों को फिर बहाल कर दिया है। इन पटवारियों को 15 दिन पहले सेवा से हटा दिया गया था। बहाली के लिए पटवारियों ने माफी मांगी थी। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में इंदौर काफी पीछे चल रहा है।

हालांकि, पटवारियों का आंदोलन खत्म होने के बाद काम में तेजी आई है। अब हर दिन रजिस्ट्री की जा रही है। इससे पहले स्वामित्व योजना (Swamitva Scheme) में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई थी। इस पर कलेक्टर ने सांवेर तहसील के सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी थी। पटवारी संघ ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी। अब काम में तेजी आने के बाद पटवारियों को फिर बहाल कर दिया गया है।

पटवारी हड़ताल: स्वामित्व योजना अटकी, लोकायुक्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार के आंकड़े बने चर्चा का विषय | Patwari Strike: Ownership Scheme Stuck, Lokayukta Action and Corruption Figures Become Topic of Discussion
पटवारी हड़ताल से मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ीं: 50 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य अटका, इंदौर-उज्जैन में 32 पटवारी पर कार्रवाई
14 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री फिर अटक गई है। इसे लेकर पटवारी हड़ताल का गतिरोध फिर गहरा गया है। बता दें 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से बैठक के बाद हड़ताल खत्म होने का ऐलान हुआ था। लेकिन 12 अक्टूबर तक बहाली के आदेश नहीं आए। इसके बाद पटवारी संघ ने योजना के काम से फिर दूरी बना ली।

पटवारियों ने इस तरह मांगी माफी

सेवा से हटाए गए पटवारियों ने कलेक्टर को अपना प्रतिवेदन सौंपा था। इसमें कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से काम में देरी नहीं की थी। न ही काम में किसी तरह की ढिलाई बरती थी। वे पटवारी प्रांतीय संघ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन (Statewide agitation) में शामिल हुए थे। इसी कारण स्वामित्व योजना का काम नहीं कर पाए थे। इसके लिए उन्होंने माफी मांगी।

जबलपुर पटवारी हड़ताल: 4 पटवारियों के अपहरण का दावा, एक लापता, कलेक्टर बोले पुलिस के पास जाएं | Jabalpur Patwari Strike: Claim of abduction of 4 Patwaris, one missing, Collector says go to the police
जबलपुर में 4 पटवारियों के अपहरण का दावा, मझौली से पटवारी लापता! कलेक्टर बोले पुलिस के पास जाएं
10 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
JABALPUR. जबलपुर में पटवारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन पर दबाव बनाकर काम कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। गोरखपुर के बाद कुंडम में चार पटवारियों के कथित अपहरण और मझौली से एक पटवारी के लापता होने की सूचना सामने आई है। जबलपुर कलेक्टर ने घटना की जानकारी से ही इनकार कर दिया है।

लिखित में दिया आश्वासन, ईमानदारी से करेंगे काम

पटवारियों ने प्रशासन को लिखित में आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी काम पूरी ईमानदारी से करेंगे। सरकारी कामकाज में किसी तरह की अनुशासनहीनता भी नहीं करेंगे। पटवारियों के आवेदन पर सांवेर एसडीएम ने कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा था। इसमें पटवारियों की बहाली की अनुशंसा की गई थी।

कटनी: SDM पर पटवारियों को बंधक बनाने और मोबाइल जब्त करने का आरोप, थाने पहुंची पटवारी संघ | Katni: SDM accused of holding Patwaris hostage and confiscating mobiles, Patwari Union reaches police station
कटनी के बहोरीबंद SDM पर 4 पटवारियों को बंधक बनाने का आरोप, मोबाइल जब्त कर जबरन काम कराने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा संघ
09 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
कटनी के बहोरीबंद में स्वामित्व योजना के काम को लेकर प्रशासन और पटवारी संघ के बीच विवाद बढ़ गया है। संघ ने SDM श्लोक वायकर पर चार पटवारियों को जबरन रोकने और उनके मोबाइल फोन जब्त करने का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों पर काम करने का दबाव बनाया गया। पदाधिकारियों ने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है।

कलेक्टर ने जारी किया बहाली का आदेश

कलेक्टर ने एसडीएम के प्रतिवेदन पर विचार करने के बाद आदेश जारी किया। इसमें पटवारियों के आवेदन स्वीकार करने की बात कही गई। साथ ही नौ अक्टूबर को जारी सेवा समाप्ति का आदेश निरस्त कर दिया गया। सभी पटवारियों को फिर सेवा में बहाल कर दिया गया।

इन पटवारियों को किया गया बहाल

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सांवेर में पदस्थ पटवारियों की बहाली के आदेश जारी किए हैं। इनमें शैलेश राठौर, संजय रजक और सकलेंद्र सिंह भदौरिया शामिल हैं। इनके अलावा अदम्य त्रिपाठी, दीपा गुप्ता और रंजीत मंडलोई को भी बहाल किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला पटवारी संघ ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी। संघ ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। इस पर कलेक्टर ने स्वामित्व योजना में काम करने की शर्त रखी थी। उन्होंने कहा था कि काम करने के बाद बहाली के आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
Tags:
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर न्यूज
  • स्वामित्व योजना
  • Swamitva Scheme
  • पटवारी संघ आंदोलन
  • Indore Patwari
  • इंदौर
  • जिला पटवारी संघ
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव- राहुल गांधी पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे

By Sanjay Gupta

लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव- राहुल गांधी पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे
PM किसान की 24वीं किस्त जारी, राजस्थान समेत 9.34 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 18,690 करोड़ रुपए

By Ashish Bhardwaj

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, राजस्थान समेत 9.34 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 18,690 करोड़ रुपए
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ग्राम रोजगार सहायकों को ट्रांसफर पर मिलेगा भत्ता, सरकार को 6 महीने की मोहलत

By Neel Tiwari

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ग्राम रोजगार सहायकों को ट्रांसफर पर मिलेगा भत्ता, सरकार को 6 महीने की मोहलत
कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी बरी, भाई कपिल को भी कोर्ट से राहत

By Harrison Masih

कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी बरी, भाई कपिल को भी कोर्ट से राहत
मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर

By Neel Tiwari

मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर
बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है

By Sanjay Gupta

बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है
राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि