मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर

Neel Tiwari | Oct 30, 2026, 14:30 IST
Share
जबलपुर में सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे की मुलाकात और डिनर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी।
जबलपुर में सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे की मुलाकात और डिनर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 30 अक्टूबर को जबलपुर में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे सर्किट हाउस नंबर-1 पहुंचेंगे। यहां दोनों की मुलाकात होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस एक ही कार में काफिले के साथ होटल शॉन एलिजे जा सकते हैं।

वहीं मुख्य सचिव पहले ही जबलपुर पहुंच चुके हैं। संभावना है कि वे चीफ जस्टिस के बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस की मुलाकात

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के जबलपुर प्रवास के दौरान इस मुलाकात को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। खास बात यह है कि प्रदेश की कार्यपालिका और न्यायपालिका के प्रमुख एक साथ मुलाकात और रात्रिभोज में शामिल होंगे।

एमपी सीएमओ में बड़ा फेरबदल: सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी खजाने का हिसाब, नीरज मंडलोई का काम हुआ हल्का | Major Reshuffle in MP CMO: Sukhbir Singh to Handle Government Treasury Accounts, Neeraj Mandloi's Work Lightened
एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब
30 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में आईएएस अधिकारियों के बीच काम का नया बंटवारा हुआ है। नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। अब वे सरकारी विभागों की कमाई और खर्च पर नजर रखेंगे। हर महीने इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे। पहले यह काम अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के पास था।

पहले मुख्य सचिव की चीफ जस्टिस से मुलाकात

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की चीफ जस्टिस (Chief Justice Alpesh Kogje) से मुलाकात प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री का महाधिवक्ता द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे के बीच मुलाकात होगी।

यहां खास बात यह है कि यह मुलाकात सर्किट हाउस में होना संभव है। इसके बाद मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस एक ही काफिले में होटल तक पहुंचेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

होटल शॉन एलिजे में होगा डिनर

मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस की मुलाकात के बाद डिनर का आयोजन किया गया है। महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से यह कार्यक्रम रात 8:30 बजे होटल शॉन एलिजे में रखा गया है।

कुर्सियों से लेकर सम्मान तक, प्रोटोकॉल पर नजर

इस मुलाकात और डिनर की एक खास बात दोनों संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों का प्रोटोकॉल है। मुख्यमंत्री प्रदेश की कार्यपालिका के प्रमुख हैं, जबकि चीफ जस्टिस न्यायपालिका के प्रमुख हैं। ऐसे आयोजनों में दोनों पदों की गरिमा और प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है। इसी के तहत बैठने की व्यवस्था, कुर्सियों की समानता और स्वागत-सम्मान के तौर-तरीकों को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

एमपी हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर SC-ST-OBC प्रतिनिधित्व को लेकर जनहित याचिका, 7 नामों पर उठे सवाल | PIL filed in MP High Court over SC-ST-OBC representation in judge appointments, questions raised on 7 names
एमपी हाई कोर्ट में 7 जजों की सिफारिश पर उठे सवाल, SC-ST-OBC प्रतिनिधित्व को लेकर जनहित याचिका दायर
30 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सात नए जजों की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। OBC एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जबलपुर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें 26 अक्टूबर 2026 को कॉलेजियम की ओर से की गई सिफारिशों को चुनौती दी गई है। याचिका में दावा किया गया है कि सात नामों में से छह सामान्य वर्ग के हैं।

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस की मुलाकात
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे
  • मध्यप्रदेश शासन
  • होटल शॉन एलिजे
  • CM Mohan Yadav
  • Chief Justice Alpesh Kogje
  • मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल
कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी बरी, भाई कपिल को भी कोर्ट से राहत

By Harrison Masih

कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी बरी, भाई कपिल को भी कोर्ट से राहत
बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है

By Sanjay Gupta

बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है
राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि
BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा

By Sanjay Gupta

BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा
शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप

By Aman Vaishnav

शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप
राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज

By Arohi Raj

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज