शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप

Aman Vaishnav | Oct 30, 2026, 13:53 IST
Share
शहडोल में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोप में कनिष्क सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहडोल में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोप में कनिष्क सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहडोल में एक युवती ने युवक पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। बुढ़ार पुलिस ने आरोपी कनिष्क सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती का कहना है कि उसके पास 45 ऑडियो-वीडियो, 139 चैट और 15 रील के सबूत हैं। उसने आरोपी के परिवार पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

कैसे हुई रिश्ते की शुरुआत?

इंस्टाग्राम से पहचान

दरअसल साल 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए युवती की आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी केशवाही का रहने वाला है। जनवरी 2024 में दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए थे। शिकायत के मुताबिक इसके बाद दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे से बातचीत करते रहे।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध (शादी का वादा कर बनाए संबंध) बनाए। युवती ने 29 अक्टूबर 2024 की एक घटना का भी जिक्र किया है। उसका आरोप है कि आरोपी उसे ग्राम कुम्हारी के एक खाली बाड़े में ले गया था। यहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

युवती का कहना है कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। आरोप है कि आरोपी उसे गर्भपात की गोलियां देता था और शादी के बाद बच्चा करने की बात कहता था। एएसपी अभिषेक दीवान ने भी बताया कि शिकायत में युवती ने दो-तीन बार गर्भवती होने और आरोपी द्वारा गर्भपात कराने की बात कही है।

शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप
शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाए थे। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया। युवती ने शहडोल के पारुल पैलेस में भी वीडियो बनाने की बात कही है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई और उस पर अश्लील वीडियो पोस्ट किए। आरोपी ने ये वीडियो उसे भी भेजे थे।

पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। युवती का आरोप है कि इसी दबाव में आरोपी ने कई बार उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का दावा है कि उसके पास 45 ऑडियो-वीडियो, 139 चैट और 15 रील के सबूत हैं। उसने इन्हें पुलिस को सौंपने की बात कही है। पीड़िता के मुताबिक दूसरी आईडी से हुई एक चैट में आरोपी ने लिखा था- मैं सेक्स सर्विस देता हूं। हालांकि इन डिजिटल सबूतों की सच्चाई पुलिस जांच और उनकी तकनीकी जांच के बाद ही सामने आएगी।

अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज करने का आरोप

युवती का कहना है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे कॉल और मैसेज करता था। वह लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश करता था। पीड़िता का दावा है कि उसके पास इन बातचीत और संपर्क से जुड़े डिजिटल सबूत भी मौजूद हैं। उसने इन्हें पुलिस को देने की बात कही है।

शादी से इनकार और धमकी देने का आरोप

युवती के मुताबिक आरोपी के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने आरोपी के परिवार के लोगों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

शिवपुरी: सेंट्रल बैंक में 13 दिन में दूसरी बार लूट की कोशिश, पिस्टल के बल पर मांगी रकम | Shivpuri: Attempted bank robbery for the second time in 13 days at Central Bank, cash demanded at gunpoint
शिवपुरी के एक ही बैंक में दूसरी बार लूट की कोशिश, नकाबपोश दो बदमाश बैंक में घुसे, पिस्टल दिखाकर मांगा कैश; सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जांच जारी
30 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश में बैंक की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें जबलपुर और छिंदवाड़ा के बाद अब शिवपुरी में बदमाशों ने बैंक को निशाना बनाया है। यहां 29 अक्टूबर की शाम दो बदमाश पिस्टल लेकर बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाकर पैसे मांगने की कोशिश की। हालांकि, बैंक बंद होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

आरोपी के परिवार पर भी आरोप

शिकायत में युवती ने आरोपी के बड़े भाई हर्ष प्रताप सिंह को भाजपा नेता और बुढ़ार जनपद का उपाध्यक्ष बताया है। युवती का आरोप है कि हर्ष प्रताप सिंह ने उसे सामने और मोबाइल पर धमकाया था।

उसने आरोपी के बड़े पिता विक्रम सिंह पर भी गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि उसके पास धमकी से जुड़ी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उसने पुलिस को इसकी जानकारी देने की बात कही है।

परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता

युवती ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। उसने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसका कहना है कि आरोपी के परिवार की तरफ से मिल रही धमकियों के कारण वह परेशान है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी कनिष्क सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बुढ़ार थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि केशवाही चौकी क्षेत्र की युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में केस दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि युवती ने शिकायत में करीब दो-तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए कनिष्क सिंह से दोस्ती होने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और गर्भपात कराया।

युवती ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

युवती का आरोप है कि उसने महिला थाने में दर्ज शिकायत में शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाने, उन्हें वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की बातें बताई थीं। इसके बावजूद उसे लगता है कि शिकायत में बताए गए सभी आरोपों पर अलग-अलग कार्रवाई नहीं हुई।

युवती सवाल उठा रही है कि बाकी आरोपों को लेकर अलग से कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों और डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

करवा चौथ का व्रत न रखने पर पति ने मांगी तलाक, थाने पहुंचा शिकायत लेकर | Husband demands divorce for not observing Karwa Chauth fast, reaches police station with complaint
पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो भड़क गया पति, तलाक की धमकी लेकर पहुंचा थाने
29 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में करवा चौथ के दिन एक पति थाने पहुंच गया। उसने पत्नी पर व्रत नहीं रखने और बेवफाई करने का आरोप लगाया। शिकायत में पत्नी को तलाक देने की चेतावनी भी दी गई है। अब यह शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस आवेदन की जांच कर रही है।

Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • ब्लैकमेल करने का आरोप
  • अश्लील वीडियो
  • एएसपी अभिषेक दीवान
  • शादी का वादा कर बनाए संबंध
राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज

By Arohi Raj

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज
राज्योत्सव पर रायपुर के आसमान में दिखेगा रोमांच, ध्रुव हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, 2 नवंबर को होगा शानदार एयर शो

By Harrison Masih

राज्योत्सव पर रायपुर के आसमान में दिखेगा रोमांच, ध्रुव हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, 2 नवंबर को होगा शानदार एयर शो
छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग

By Raghvendra Singh Rathore

छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग
SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा

By Ashish Bhardwaj

SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा
मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच

By VINAY VERMA

मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच
एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब

By Aman Vaishnav

एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब