राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 30, 2026, 13:41 IST
Share
राजस्थान में बदला मौसम<br>
राजस्थान में बदला मौसम

राजस्थान में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर लगातार दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 28 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। जयपुर समेत कई शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जबकि ठंडी हवाओं ने मौसम में सर्दी बढ़ा दी है। बारिश के कारण कुछ जिलों में दिन का तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है।

28 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

राजस्थान में चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जयपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर और टोंक समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को दिन में भी ठंडक महसूस होने लगी है।

जयपुर में रुक-रुककर बारिश, कुछ इलाकों में गिरे ओले

राजधानी जयपुर में गुरुवार दोपहर से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार शाम को टोंक रोड, गोपालपुरा, मालवीय नगर, जगतपुरा, अजमेरी गेट और कलेक्ट्रेट सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे वाटिका, सीतारामपुरा और रिंग रोड के आसपास बूंदाबांदी हुई। शहर के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी जानकारी सामने आई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण जयपुर में ठंडक बढ़ गई है। शहर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 जिलों में दिन का तापमान 5 डिग्री तक गिरा

बारिश का असर प्रदेश के तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के करीब 20 जिलों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 10 डिग्री तक की कमी आई है।

अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। गुरुवार को बाड़मेर में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 9 हजार गिरफ्तार, 1244 करोड़ की ड्रग्स जब्त | Major action against drug smugglers in Rajasthan: 9 thousand arrested, drugs worth 1244 crore seized
राजस्थान में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, अक्टूबर तक करीब 9 हजार गिरफ्तार; 1,244 करोड़ के ड्रग्स जब्त
27 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 26 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश में ड्रग्स से जुड़े 7,695 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 8,842 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 220 वांछित अपराधियों को भी पकड़ा है। वहीं, तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई के साथ ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

हिंडौन में एक सप्ताह में 10 डिग्री तक गिरा तापमान

करौली जिले के हिंडौन सिटी में शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है। यहां करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

शुक्रवार को हिंडौन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक सप्ताह पहले तक यहां तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास था। यानी एक सप्ताह के भीतर तापमान में करीब 9 से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

धौलपुर जिले में भी चक्रवात का असर दूसरे दिन दिखाई दिया। सुबह से बादल छाए रहे और अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। तापमान गिरने से यहां भी मौसम ठंडा हो गया है।

अलवर में बारिश के बीच मतदान करने पहुंचे वोटर्स

अलवर जिले के थानागाजी पंचायत समिति क्षेत्र के प्रतापगढ़ में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के बावजूद मतदाता छतरी लेकर वोट डालने पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद मतदान प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मतदाता घरों से निकल रहे हैं।

बिल्डर का कच्चा चिट्ठा अब RERA की वेबसाइट पर: घर खरीदारों के लिए बड़ी राहत! | Builder's Black Book Now on RERA Website: Big Relief for Home Buyers!
आशियाना खरीदने से पहले अब बिल्डर का रिकॉर्ड जांचना हुआ आसान, रेरा ने सार्वजनिक की डिफॉल्टर सूची
28 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
दिवाली पर नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। कहीं ऐसा न हो कि सपनों का आशियाना खरीदने के चक्कर में जिंदगीभर की कमाई फंस जाए। घर खरीदारों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने बड़ा कदम उठाया है।

अजमेर और सीकर में भी बढ़ी ठंडक

अजमेर में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर धूप का असर कम रहा और मौसम में ठंडक बनी रही। यहां अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर में भी चक्रवाती सिस्टम का असर देखने को मिला। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

नवंबर 2026 स्कूल छुट्टियां: महाराष्ट्र में 13 दिन की लंबी छुट्टी, दिवाली से छठ पूजा तक जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल | November 2026 School Holidays: 13 Days Long Holiday in Maharashtra, Know When Schools Will Remain Closed from Diwali to Chhath Puja
November School Holiday 2026: इस महीने पड़ेंगी लगातार 13 दिन तक छुट्टियां, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, दिवाली से छठ पूजा तक देखें पूरी लिस्ट
28 Oct 2026 ,
By Manya Jain
नवंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए कई छुट्टियां लेकर आ रहा है। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा होगी। गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा भी इसी महीने पड़ रही है। ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में बच्चों को लगातार कई दिनों की छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, हर राज्य में छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं।

उदयपुर, कोटा और जोधपुर में कैसा रहेगा मौसम?

उदयपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन मौसम में हल्की सर्दी का अहसास होने लगा। यहां दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। शहर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

जोधपुर में गुरुवार को बारिश का अनुमान था, लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई। यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के लिए शहर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगे क्या?

राजस्थान में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है। शुक्रवार को 28 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। सीकर में अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान: SIR पर कांग्रेस को जवाब, सिंधिया और वैष्णव भी होंगे शामिल | BJP's 'Save Democracy-Remove Anarchy' Campaign: Responding to Congress on SIR, Scindia and Vaishnav to Participate
SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा
30 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रही है। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे। पार्टी ने इस अभियान को "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ" नाम दिया है। कांग्रेस देशभर में एसआईआर का विरोध कर रही है। अब बीजेपी भी सड़कों पर उतरकर इसके फायदे जनता को बताएगी।

Tags:
  • राजस्थान मौसम अपडेट
  • अर्नब चक्रवात
  • राजस्थान बारिश अलर्ट
  • 28 जिलों में बारिश
  • जयपुर मौसम
  • सीकर यलो अलर्ट
  • राजस्थान तापमान गिरावट
  • धौलपुर बारिश
  • Rajasthan Weather
  • Cyclone Arnab
मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर

By Neel Tiwari

मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर
बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है

By Sanjay Gupta

बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है
राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि
BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा

By Sanjay Gupta

BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा
शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप

By Aman Vaishnav

शादी का वादा कर संबंध बनाए, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, युवती ने BJP नेता के भाई पर लगाए आरोप
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज

By Arohi Raj

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज
राज्योत्सव पर रायपुर के आसमान में दिखेगा रोमांच, ध्रुव हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, 2 नवंबर को होगा शानदार एयर शो

By Harrison Masih

राज्योत्सव पर रायपुर के आसमान में दिखेगा रोमांच, ध्रुव हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, 2 नवंबर को होगा शानदार एयर शो