आशियाना खरीदने से पहले अब बिल्डर का रिकॉर्ड जांचना हुआ आसान, रेरा ने सार्वजनिक की डिफॉल्टर सूची

Jageshwar Prasad | Oct 28, 2026, 12:06 IST
Share
रेरा ने सार्वजनिक की डिफॉल्टर बिल्डर्स की सूची, फ्लैट खरीदने से पहले जांचें रिकॉर्ड
रेरा ने सार्वजनिक की डिफॉल्टर बिल्डर्स की सूची, फ्लैट खरीदने से पहले जांचें रिकॉर्ड

दिवाली पर नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। कहीं ऐसा न हो कि सपनों का आशियाना खरीदने के चक्कर में जिंदगीभर की कमाई फंस जाए। घर खरीदारों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने बड़ा कदम उठाया है।

रेरा ने 37 डिफॉल्टर बिल्डरों के नाम, फोटो और उनके खिलाफ आए फैसले अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिए हैं। इन बिल्डरों के 42 प्रोजेक्ट्स सूची में शामिल हैं। इन पर जुर्माना नहीं भरने और आदेशों की अनदेखी करने जैसे आरोप हैं। ऐसे में दिवाली पर घर की बुकिंग कराने से पहले बिल्डर का रिकॉर्ड जरूर जांच लें।

वेबसाइट पर 37 बिल्डर्स और 42 प्रोजेक्ट्स का काला चिट्ठा

रेरा की ओर से जारी की गई इस नई सूची में कुल 37 बिल्डर-डेवलपर्स के 42 प्रोजेक्ट्स से जुड़े डिफॉल्टर्स का ब्योरा सामने आया है। इनमें एफएस हाउसिंग, मोजिका रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स, विनायक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, आस्था बिल्डहोम डेवलपर्स और रिको डेवलपर्स जैसे कई नाम शामिल हैं।

इन सभी प्रमोटर्स के नाम और फोटो के साथ-साथ उनके खिलाफ चल रहे मामलों के आदेश भी अपलोड किए गए हैं, और कई मामलों में जुर्माना वसूलने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

project
राजस्थान रेरा की वेबसाइट 1 माह से ठप : लोगों को नहीं मिल पा रही प्रोजेक्ट्स के बारे में जरूरी जानकारी
29 Sept 2025 ,
By Gyan Chand Patni
राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की वेबसाइट पिछले एक माह से ठप पड़ी है, जिसके कारण नए प्रोजेक्ट्स के रजिस्ट्रेशन में रुकावट आ रही है और प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी नहीं मिल रही है। यह समस्या विकासकर्ताओं के लिए भी परेशानी का कारण बन गई है।

रेरा में किस तरह के मामले हैं दर्ज?

प्राधिकरण के पास पहुंचे और कार्रवाई के दायरे में आए मामलों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है:

  • 32 मामले: बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को समय पर जुर्माने की राशि जमा नहीं कराने के।
  • 1 मामला: बैंक खाते फ्रीज कर संपत्ति कुर्क करने की सख्त कार्रवाई का।
  • 1 मामला: केवल बैंक खाता फ्रीज करने से जुड़ा।
  • 1 मामला: तय समय सीमा में प्रोजेक्ट पूरा नहीं करने का।
  • 3 मामले: रेरा प्राधिकरण के आदेशों की लगातार अवहेलना करने के।
  • 4 मामले: रेरा अधिनियम की धारा 34(सी) के तहत डिफॉल्टर घोषित होने के।

खरीदारों के लिए कैसे मददगार साबित होगी यह पहल?

अब तक किसी भी बिल्डर के खिलाफ विभाग द्वारा की गई पिछली कार्रवाई या उसके डिफॉल्टर होने की सटीक जानकारी जुटाना आम आदमी के लिए आसान नहीं था। लोग अमूमन फ्लैट खरीदते समय केवल लोकेशन, कीमत, सुविधाओं और कंस्ट्रक्शन की स्थिति पर ही ध्यान देते थे।

लेकिन रेरा की इस पारदर्शी व्यवस्था के बाद, कोई भी नागरिक निवेश करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित बिल्डर का रिकॉर्ड (Record of Builder) आसानी से जांच सकता है। इससे न केवल बिल्डर्स की मनमानी पर लगाम लगेगी, बल्कि खरीदारों की गाढ़ी कमाई भी सुरक्षित हो सकेगी।

FAQs

  1. राजस्थान RERA द्वारा बिल्डर्स का पिछला रिकॉर्ड कैसे उपलब्ध कराया गया है?
    RERA (Real Estate Regulatory Authority) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उन बिल्डर्स का नाम, तस्वीरें और उनके मामलों के फैसले सार्वजनिक कर दिए हैं, जो नियमों की अनदेखी कर चुके हैं या डिफॉल्टर घोषित किए जा चुके हैं।
  2. खरीदार RERA की इस नई पहल से कैसे लाभ उठा सकते हैं?
    खरीदार अब बिल्डर के इतिहास और उसके खिलाफ की गई कार्रवाई की सही जानकारी वेबसाइट पर जाकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे निवेश करने से पहले अधिक सतर्क हो सकेंगे।
  3. कौन-कौन से बिल्डर्स राजस्थान RERA की सूची में डिफॉल्टर घोषित हुए हैं?
    राजस्थान RERA की सूची में डिफॉल्टर के रूप में एफएस हाउसिंग, मोजिका रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स, विनायक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, आस्था बिल्डहोम डेवलपर्स और रिको डेवलपर्स जैसे 37 बिल्डर-डेवलपर्स के नाम शामिल हैं।
Tags:
  • Real Estate Regulatory Authority
  • रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी
  • RERA
  • बिल्डर-डेवलपर्स
  • डिफॉल्टर्स का ब्योरा
  • सपनों का आशियाना
  • Record of Builder
  • रेरा कोर्ट
  • रेरा
Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, इन जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानियां

By Harrison Masih

Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, इन जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानियां
जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड सब इंजीनियरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शुरुआती नौकरी भी पेंशन में जुड़ेगी

By Neel Tiwari

जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड सब इंजीनियरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शुरुआती नौकरी भी पेंशन में जुड़ेगी
ओबीसी आरक्षण केस में 87-13 पर रोक के बाद भी क्यों आया असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती का रिजल्ट, ये है वजह...

By Sanjay Gupta

ओबीसी आरक्षण केस में 87-13 पर रोक के बाद भी क्यों आया असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती का रिजल्ट, ये है वजह...
पंचायतीराज चुनाव दूसरे चरण में 22 जिलों में वोटिंग जारी, कोटा और डूंगरपुर में ईवीएम खराब होने की शिकायत

By Jageshwar Prasad

पंचायतीराज चुनाव दूसरे चरण में 22 जिलों में वोटिंग जारी, कोटा और डूंगरपुर में ईवीएम खराब होने की शिकायत
जयपुर में पुलिसकर्मी ने दोस्तों को फंसाने के लिए रची साजिश; शराब पार्टी के बहाने सरकारी क्वार्टर बुलाया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में पुलिसकर्मी ने दोस्तों को फंसाने के लिए रची साजिश; शराब पार्टी के बहाने सरकारी क्वार्टर बुलाया
RSS के महाकौशल प्रांत में बदलेगा संगठनात्मक ढांचा, 34 जिलों के लिए बनेगी नई व्यवस्था, कटनी की बैठक में होगा फैसला

By Aman Vaishnav

RSS के महाकौशल प्रांत में बदलेगा संगठनात्मक ढांचा, 34 जिलों के लिए बनेगी नई व्यवस्था, कटनी की बैठक में होगा फैसला
एमपी के इन जिलों में ट्रेन से सफर हुआ आसान, 10 रुपए में मिलेगा टिकट, जानें कौन से हैं स्टेशन

By Kaushiki

एमपी के इन जिलों में ट्रेन से सफर हुआ आसान, 10 रुपए में मिलेगा टिकट, जानें कौन से हैं स्टेशन