शिवपुरी के एक ही बैंक में दूसरी बार लूट की कोशिश, नकाबपोश दो बदमाश बैंक में घुसे, पिस्टल दिखाकर मांगा कैश; सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जांच जारी

Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 30, 2026, 10:06 IST
Share
मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा के बाद अब शिवपुरी में बदमाशों ने बैंक निशाने पर बनाया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा के बाद अब शिवपुरी में बदमाशों ने बैंक निशाने पर बनाया।

मध्य प्रदेश में बैंक की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें जबलपुर और छिंदवाड़ा के बाद अब शिवपुरी में बदमाशों ने बैंक को निशाना बनाया है। यहां 29 अक्टूबर की शाम दो बदमाश पिस्टल लेकर बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाकर पैसे मांगने की कोशिश की। हालांकि, बैंक बंद होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

चौंकाने वाली बात है कि इसी बैंक में 13 दिन पहले यानी 16 अक्टूबर को भी लूट की कोशिश हुई थी। इस दौरान तीन संदिग्धों ने बैंक का शटर उठाने की कोशिश की थी। उस समय बदमाश सरिया और जैक लेकर पहुंचे थे। हालांकि, अंदर के ताले सुरक्षित थे और कोई सामान चोरी नहीं हुआ था।

पिस्टल लेकर बैंक में घुसे दो बदमाश

जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर की शाम एमएम चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लूट की घटना को अंजाम देने दो बदमाश पहुंचे थे। उन्होंने बैंक में मौजूद कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर धमकाया और पैसे देने की मांग की। लेकिन बैंक बंद होने की वजह से उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लग पाया।

MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिले बदलेंगे, मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार | MP Ministerial District Charges to Change, Cabinet Expansion Awaits
मध्यप्रदेश में मंत्रियों का बदलेगा प्रभार! दिसंबर में जिलों की अदला-बदली, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए करना होगा इंतजार
29 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में कई मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों तक पहुंचने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। अब सरकार इस दूरी को कम करने की तैयारी में है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर के पहले पखवाड़े तक नई व्यवस्था लागू हो सकती है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार पर नए साल में चर्चा होगी।

बैंक बंद है, यह सुनकर लौटे बदमाश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों ने बदमाशों को बताया कि बैंक का समय खत्म हो चुका है। मैनेजर चाबी लेकर जा चुके हैं। इसलिए बैंक में कैश निकालने की व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों की बात सुनकर बदमाश ज्यादा देर बैंक में नहीं रुके। वे करीब पांच मिनट बाद बाहर निकल गए। इसके बाद अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इसके बाद बैंक कर्मियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही एएसपी आरडी प्रजापति, एसडीओपी सचिन धुर्वे अन्य पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बैंक मैनेजर प्रशांत खरे और कर्मचारियों से पूछताछ की। उनसे बदमाशों की संख्या, हुलिया और तरीके की जानकारी ली गई। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर बैंक रॉबरी अटेम्प्ट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से जांच की जाएगी।

भोपाल: अयोध्या नगर थाने के कंप्यूटर में साइबर सेंध, CCTNS डेटा लॉक, जांच जारी | Bhopal: Cyber Breach in Ayodhya Nagar Police Station Computer, CCTNS Data Locked, Investigation Underway
जिस पुलिस पर साइबर अपराध रोकने की जिम्मेदारी, उसी के सिस्टम पर साइबर अटैक! डेटा लॉक
29 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
पुलिस के सुरक्षित नेटवर्क में साइबर हमले का मामला सामने आया है। भोपाल के अयोध्या नगर थाने के एक कंप्यूटर पर रैंसमवेयर अटैक हुआ है। इसके बाद कंप्यूटर में मौजूद डेटा और फाइलें लॉक हो गईं। प्रदेश में किसी पुलिस थाने के सिस्टम पर ऐसा हमला पहली बार हुआ है। बताया जा रहा कि प्रभावित कंप्यूटर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) के मेन सर्वर से जुड़ा था।

13 दिन पहले भी बैंक में चोरी की कोशिश हुई थी

इससे पहले 16 अक्टूबर की रात इस बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश हुई थी। इस दौरान तीन संदिग्ध बदमाश मौके पर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लगे CCTV फुटेज में तीनों युवक बैंक का शटर उठाते हुए दिखे थे। हालांकि, बदमाश बैंक के अंदर रखे कैश या किसी अन्य सामान तक नहीं पहुंच सके थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी। अब 13 दिन के अंदर दूसरी घटना सामने आने से बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

गैस की किल्लत या मुनाफाखोरी? भोपाल में घरेलू सिलेंडर के लिए हाहाकार, छोटे सिलेंडर दोगुने दाम पर बिक रहे | Gas Shortage or Profiteering? Chaos for Domestic Cylinders in Bhopal, Small Cylinders Selling at Double the Price
गैस की किल्लत या मुनाफाखोरी का खेल? घरेलू सिलेंडर के लिए मारामारी, बाजार में महंगे-छोटे सिलेंडर भरपूर
30 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
एक तरफ दीपावली का त्योहार सिर पर है और घरों में पकवान बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों के सामने रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है। आम लोगों के लिए नया एलपीजी कनेक्शन लेना अब भी मुश्किल बना हुआ है।

दूसरे जिलों में भी निशाने पर बैंक

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में भी बैंक लूट की बड़ी वारदात सामने आई थी। खितौला क्षेत्र स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में पांच लुटेरे पहुंचे थे। सोमवार सुबह हुई इस वारदात को अंजाम देने में उन्हें सिर्फ 18 मिनट लगे थे। जानकारी के मुताबिक, एक लुटेरा बैंक मैनेजर के पास पहुंचा और उसे कट्टा दिखाकर धमकाया। उसने कहा कि डकैती हो रही है। शोर मचाने पर गोली मार दी जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों से बैग में सोना भरवाया और लेकर फरार हो गया था।

छिंदवाड़ा बैंक लूट में सुतली बम का धमाका हुआ था

खबरों के मुताबिक, परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को निशाना बनाया गया था। आरोपी बैंक बंद होने के दौरान पूरी तैयारी के साथ अंदर पहुंचा। उसने शटर काटा और लॉकर तक पहुंचने की कोशिश की। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने सुतली बम से धमाका किया। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल | Cyclone Arnab's Impact: Heavy Rain Alert in Madhya Pradesh, Chhattisgarh, and Rajasthan, Know Your District's Status
चक्रवाती तूफान अर्नब का तीनों राज्यों में कहर, MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका
30 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आइए तीनो राज्यों का मौसम विस्तार से जनते हैं...

FAQs

  1. शिवपुरी में बैंक लूटने की कोशिश कब हुई?
    गुरुवार शाम करीब 7 बजे एमएम चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश हुई।
  2. बैंक में कितने बदमाश घुसे थे?
    दो बदमाश पिस्टल लेकर बैंक के अंदर घुसे थे। उनका एक साथी बाहर बाइक चालू करके खड़ा था।
  3. इस बैंक में पहले कब वारदात की कोशिश हुई थी?
    इससे पहले 16 अक्टूबर की रात तीन संदिग्धों ने सरिया और जैक से बैंक का शटर उठाने की कोशिश की थी।
Tags:
  • शिवपुरी बैंक लूट
  • मध्यप्रदेश क्राइम
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • जबलपुर बैंक लूट
  • Madhya Pradesh News
  • Shivpuri News
  • Bank Robbery
  • Bank Security
  • Central Bank of India
अनवर ढेबर के घर ED की दबिश, कोल लेवी और CSMCL घोटाले में EOW-ACB का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन

By VINAY VERMA

अनवर ढेबर के घर ED की दबिश, कोल लेवी और CSMCL घोटाले में EOW-ACB का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन
हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

हाईकोर्ट का फर्जी आदेश पेश करने पर सूरजगढ़ विधायक पुत्र पर FIR के निर्देश, कोर्ट ने बताया न्याय प्रणाली पर हमला
सीएम विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, किसान उत्सव से लेकर दुर्ग के कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, किसान उत्सव से लेकर दुर्ग के कार्यक्रम में होंगे शामिल
दस हजार सैलरी वाले युवक के खाते में दिखे एक लाख करोड़, बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दस हजार सैलरी वाले युवक के खाते में दिखे एक लाख करोड़, बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल
भाजपा कार्यालय में लगेगा मंत्रियों का दरबार, 14 दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की शिकायतें, जानें किस दिन कौन आएगा

By Manya Jain

भाजपा कार्यालय में लगेगा मंत्रियों का दरबार, 14 दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की शिकायतें, जानें किस दिन कौन आएगा
एमपी में साइबर ठगी रोकने 51 करोड़ खर्च करेगी सरकार, बनेगा 65 सीटों वाला कॉल सेंटर, शिकायत मिलते ही तुरंत मिलेगी मदद

By Aman Vaishnav

एमपी में साइबर ठगी रोकने 51 करोड़ खर्च करेगी सरकार, बनेगा 65 सीटों वाला कॉल सेंटर, शिकायत मिलते ही तुरंत मिलेगी मदद
असली बोतलों में जहर भरकर गांवों में करते थे सप्लाई, देवास शराब कांड पर ग्रामीण बोले- 40 साल से चल रहा था अवैध कारोबार

By Aman Vaishnav

असली बोतलों में जहर भरकर गांवों में करते थे सप्लाई, देवास शराब कांड पर ग्रामीण बोले- 40 साल से चल रहा था अवैध कारोबार