सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव- राहुल गांधी पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे
Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Oct 30, 2026, 15:10 IST
इंदौर में BJP की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर तीखा हमला
कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को लेकर लगातार हो रहे आंदोलन के जवाब में अब बीजेपी भी सड़क पर उतर आई है। पार्टी ने मध्य प्रदेश में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा शुरू की है। इसकी शुरुआत 30 अक्टूबर को इंदौर से हुई। सुभाष चौक से पाटनीपुरा तक निकली इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
बीजेपी के सभी प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। अब 2 नवंबर को महाकौशल और 4 नवंबर को भोपाल में पदयात्रा निकाली जाएगी।
पदयात्रा के समापन पर हुई सभा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मालवा के युवाओं ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया है। राहुल गांधी देश में अराजकता फैला रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
युवाओं की यह हुंकार दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचेगी। सीएम ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी की बातें सुनकर लगता है कि वे देश के नहीं, बल्कि पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं।
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को डूब मरना चाहिए। आज पूरी दुनिया भारत को नमन कर रही है, लेकिन जिन्हें यह दिखाई ही नहीं देता, वे क्या देखेंगे। उन्होंने कहा कि आज युवाओं समेत सभी वर्गों ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।
कांग्रेस के राज में किसानों की जमीन नीलाम होती थी, जबकि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के खातों में सीधे पैसा पहुंच रहा है। सीएम ने कहा कि जब नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की हत्या की थी, तब कांग्रेस को आक्रोश दिखाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे कितना भी कीचड़ फैलाए, खिलेगा तो कमल ही।
बीजेपी के मध्य प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विप्लव देव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानसेवक और चौकीदार बनकर देश की सेवा की है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी के माता-पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस नेता संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर ही सवाल उठाते हैं। राजनीति का भी एक स्तर होना चाहिए, जिसे कांग्रेस ने नहीं बनाए रखा। उन्होंने कहा कि हम किसी भी राष्ट्रद्रोही को देश में नहीं रहने देंगे।
कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रभारी देव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे और सावन सोनकर मौजूद रहे। इनके अलावा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा सहित सभी विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
इस पदयात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूरी तरह सक्रिय नजर आए। आयोजन से पहले उन्होंने अलग-अलग समाजों, प्रबुद्धजनों और कॉलेज संचालकों के साथ बैठकें कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की थी। पदयात्रा के दिन भी मंच से लेकर रूट और भीड़ जुटाने तक की व्यवस्था पर उनकी नजर रही।
पदयात्रा में विजयवर्गीय सबसे आगे चले, जबकि दूसरे नेता उनके पीछे पोस्टर और झंडे लेकर चलते नजर आए। पूरे आयोजन की कमान विजयवर्गीय ने ही संभाली। पदयात्रा में सभी वर्गों के हजारों लोग शामिल हुए।
सीएम ने राहुल गांधी पर किया हमला
युवाओं की यह हुंकार दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचेगी। सीएम ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी की बातें सुनकर लगता है कि वे देश के नहीं, बल्कि पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं।
कांग्रेस के नेताओं को डूब मरना चाहिए
कांग्रेस के राज में किसानों की जमीन नीलाम होती थी, जबकि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के खातों में सीधे पैसा पहुंच रहा है। सीएम ने कहा कि जब नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की हत्या की थी, तब कांग्रेस को आक्रोश दिखाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे कितना भी कीचड़ फैलाए, खिलेगा तो कमल ही।
पीएम के परिवार को देते हैं गालियां
ये नेता भी रहे मौजूद
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संभाली पूरी कमान
पदयात्रा में विजयवर्गीय सबसे आगे चले, जबकि दूसरे नेता उनके पीछे पोस्टर और झंडे लेकर चलते नजर आए। पूरे आयोजन की कमान विजयवर्गीय ने ही संभाली। पदयात्रा में सभी वर्गों के हजारों लोग शामिल हुए।
FAQ
- बीजेपी की '
लोकतंत्र बचाओ , अराजकता हटाओ' पदयात्रा कब और कहां हुई?
बीजेपी ने 30 अक्टूबर 2026 को इंदौर से पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा सुभाष चौक से पाटनीपुरा तक निकाली गई। - मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को लेकर क्या आरोप लगाए हैं?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैला रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। - बीजेपी की अगली पदयात्राएं कब और कहां होगी?
बीजेपी की अगली पदयात्राएं 2 नवंबर 2026 को महाकौशल क्षेत्र और 4 नवंबर 2026 को भोपाल में आयोजित की जाएंगी।
PM किसान की 24वीं किस्त जारी, राजस्थान समेत 9.34 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 18,690 करोड़ रुपए
By Ashish Bhardwaj
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ग्राम रोजगार सहायकों को ट्रांसफर पर मिलेगा भत्ता, सरकार को 6 महीने की मोहलत
By Neel Tiwari
कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी बरी, भाई कपिल को भी कोर्ट से राहत
By Harrison Masih
मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर
By Neel Tiwari
बीजेपी की पदयात्रा में कॉलेज स्टाफ और छात्रों को बुलाने का आदेश, एडी बोलीं- कार्यक्रम गैर राजनीतिक है
By Sanjay Gupta
राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि
By Ashish Bhardwaj
BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा
By Sanjay Gupta