30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी

Jageshwar Prasad | Published:
Share
<br>जयपुर में 37 लाख की ज्वेलरी लूट का खुलासा, एजुकेशन लोन और भारी कर्ज चुकाने के लिए इंजीनियर युवक ने डाली डकैती
जयपुर में 37 लाख की ज्वेलरी लूट का खुलासा, एजुकेशन लोन और भारी कर्ज चुकाने के लिए इंजीनियर युवक ने डाली डकैती

राजधानी जयपुर के वैशाली नगर में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े हुई 37 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दिग्विजय सिंह (32) को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। भारी-भरकम कर्ज और बेरोजगारी के चलते वह अपराध की दुनिया में उतर गया।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, आरोपी जयपुर के करधनी इलाके में रावण गेट के पास देवी नगर का रहने वाला है। वह पिछले 6 महीने से बेरोजगार चल रहा था। इससे पहले OYO कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर जयपुर में प्रॉपर्टी सर्च का काम करता था।

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की फिल्मी अंदाज में हत्या, 7 साल पुरानी रंजिश का बदला | History-sheeter Vijay Bajia murdered in Jaipur in a filmy style, revenge for a 7-year-old grudge
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
12 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर सात साल से इस मौके की तलाश में थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने महज सवा मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या के पीछे पुराने विवाद और रंजिश को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

कैसे दिया था वारदात को अंजाम?

शोरूम की ज्वेलरी कंसल्टेंट अंजली कायथ ने 10 नवंबर को वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 10:30 बजे मुंह पर मास्क और सिर पर पीली टोपी पहने एक युवक काले रंग का बैग लेकर शोरूम में घुसा। इस दौरान मैनेजर से फोन पर बात कर रही महिला कर्मचारी को उसने अचानक चाकू निकालकर धमकाया।

शोरूम में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड महावीर प्रसाद गुप्ता ने विरोध करना चाहा। बदमाश ने उसे पकड़कर आने-जाने से रोक दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने शोरूम में रखे सोने और हीरे के आभूषण जबरन बैग में भर लिए और मौके से फरार हो गया।

शोरूम स्टाफ द्वारा चेक करने पर 7 गले के हार और 31 हाथ की अंगूठियां (कीमत करीब 37 लाख रुपए) गायब मिलीं। पूरी वारदात शोरूम के CCTV कैमरों में कैद हो गई थी।

राजभवन से 300 मीटर दूर भाजपा विधायक के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपए और ज्वेलरी ले गया बदमाश | Theft at BJP MLA's house 300 meters from Raj Bhavan, miscreant escapes with 1.5 lakh rupees and jewelry
राजभवन से 300 मीटर दूर भाजपा विधायक के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपए और ज्वेलरी ले गया बदमाश
29 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजधानी जयपुर के सबसे सुरक्षित और हाइ-सिक्योरिटी वाले सिविल लाइंस इलाके में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी बुधवार देर रात देखने को मिली। छबड़ा (बारां) से सात बार के वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के सरकारी बंगले को एक शातिर नकाबपोश चोर ने अपना निशाना बनाया।

300 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने दबोचा

वारदात के खुलासे के लिए डीसीपी वेस्ट के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान दिग्विजय सिंह के रूप में हुई।

जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी लूटे गए आभूषणों को ठिकाने लगाने या बेचने के लिए दिल्ली गया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दिल्ली से डिटेन किया और जयपुर लाकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से लूटे गए माल की बरामदगी के लिए गहन पूछताछ कर रही है।

गर्भवती नाबालिग से गैंगरेप, कार में हुआ प्रसव, नवजात की मौत: दौसा की दिल दहला देने वाली घटना | Pregnant Minor Gangraped, Delivered in Car, Newborn Dies: Heart-wrenching Incident from Dausa
दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव
22 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान के दौसा जिले से हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली घटना हुई। 16 साल की गर्भवती नाबालिग से तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की को किडनैप किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता का प्रसव शुरू हो गया और उसने नवजात बच्ची को जन्म दिया जिसकी मौत हो गई।

कर्ज और बेरोजगारी से परेशान था आरोपी

वैशाली नगर थाना अधिकारी अरविंद सिंह शेखावत के अनुसार आरोपी पिछले छह महीने से बेरोजगार था। वह कुछ समय तक एक कंपनी के लिए जयपुर में कॉन्ट्रैक्ट पर प्रॉपर्टी सर्च का काम कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक उस पर करीब 30 लाख रुपए का एजुकेशन लोन बकाया था। इसके अलावा करीब 15 लाख रुपए का पर्सनल लोन और दोस्तों से बड़ी रकम उधार थी। इन्हें चुकाने के लिए उसने लूट का रास्ता चुना।

जयपुर में 5 करोड़ की घड़ियों की चोरी: दिल्ली-नेपाल तक पहुंची जांच, घोड़ासन गैंग पर शक | Jaipur: Rs 5 Crore Watch Theft Case Reaches Delhi-Nepal, Ghodasan Gang Suspected
जयपुर में 5 करोड़ की लग्जरी घड़ियों की चोरी, घोड़ासन गैंग पर शक, जांच दिल्ली-नेपाल तक फैली
02 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर का टोंक रोड अब एक भीषण चोरी की घटना का गवाह बना है, जहां एक महंगे घड़ी के शोरूम से 251 अद्भुत घड़ियों की चोरी की गई है। इन घड़ियों की कुल कीमत 5 करोड़ रुपये के लगभग है। पुलिस इस वारदात में घोड़ासन गैंग की हिस्सेदारी की संभावनाओं की जांच कर रही है।

FAQs

  1. जयपुर के वैशाली नगर में लूट की वारदात क्या है?
    जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े 37 लाख रुपए की लूट हुई। आरोपी दिग्विजय सिंह ने शोरूम में घुसकर चाकू की नोक पर महिला कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड को धमकाते हुए सोने और हीरे के आभूषण बैग में भर लिए और फरार हो गया।
  2. पुलिस ने वैशाली नगर लूट के आरोपी को कैसे पकड़ा?
    पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी दिग्विजय सिंह की पहचान की। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया जब वह लूटे गए आभूषणों को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था।
  3. जयपुर के वैशाली नगर में लूट आरोपी की पृष्ठभूमि क्या है?
    आरोपी दिग्विजय सिंह पिछले 6 महीने से बेरोजगार था और उसके ऊपर 30 लाख रुपए का एजुकेशन लोन और 15 लाख रुपए का पर्सनल लोन था। भारी कर्ज और रोजगार की कमी के चलते उसने लूट का रास्ता चुना।
Tags:
  • वैशाली नगर ज्वेलरी लूट
  • ज्वेलरी शोरूम जयपुर
  • पुलिस 300 CCTV
  • लोन चुकाने की लूट
  • डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण
  • नौकरी जाने के बाद अपराध
  • Vaishali Nagar jewellery robbery
  • Jaipur jewellery showroom loot
  • Jaipur robbery arrest
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन