सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज, जानिए क्यों किताब के पन्नों में राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
Jageshwar Prasad | Published:
सोनिया गांधी की किताब में वसुंधरा राजे का जिक्र, इंदिरा गांधी को ठेस पहुंचाने का आरोप
सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging: A Journey of Love 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित हुई है। इसमें सोनिया ने अपने परिवार, इंदिरा गांधी से रिश्ते और राजनीति के सफर का ब्योरा दिया है। किताब में इंदिरा गांधी के परिवार के अंदर के कई पहलुओं का जिक्र है, जिन पर वे पहले कम बोलती थीं।
किताब के कुछ अंशों में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जिक्र चर्चा में है। यह जिक्र उस दौर के संदर्भ में है, जब मेनका गांधी और इंदिरा गांधी के बीच दूरी बढ़ रही थी।
किताब के अनुसार, मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी (छोटे फिरोज) का पहला जन्मदिन वसुंधरा राजे के दिल्ली स्थित आवास पर मनाया गया था। जिसे उस समय पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।
सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव (Belonging: A Journey of Love) में लिखा है कि मार्च 1981 में जब वरुण गांधी का पहला जन्मदिन नजदीक आया। तो उनकी सास (इंदिरा गांधी) ने यह सुझाव दिया। मेनका अपने कुछ दोस्तों और उनके बच्चों के साथ एक छोटा सा गेट-टुगेदर रख लें। लेकिन मेनका गांधी ने इस सुझाव को ठुकरा दिया था।
बाद में यह बात सामने आई कि उनके पोते की जन्मदिन की पार्टी ग्वालियर की पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटी वसुंधरा राजे के घर पर हुई थी। सोनिया गांधी के अनुसार, चूंकि वसुंधरा राजे उस समय आरएसएस की कट्टर समर्थक और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरोधी थीं। इसलिए यह कदम साफ तौर पर इंदिरा गांधी को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया था।
सोनिया गांधी ने किताब में यह भी लिखा है कि वसुंधरा राजे ने उस प्रक्रिया को भी सुगम बनाया। जिससे इंदिरा गांधी के इस संदेह की पुष्टि हो गई कि मेनका गांधी उनका घर छोड़ने की योजना बना रही थीं।
मेनका गांधी की चर्चित पत्रिका सूर्या पत्रिका की बिक्री और उसके प्रसार को आसान बनाने में वसुंधरा राजे ने अहम भूमिका निभाई थी। सूर्या पत्रिका के खुलासों ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी थी
विजयाराजे सिंधिया के करीबी सहयोगियों (जैसे जेसी जैन और सरदार आंग्रे) को यह पत्रिका बेचे जाने से इंदिरा गांधी बेहद नाराज हुई थीं। इंदिरा के लिए यह न केवल व्यक्तिगत आघात था, बल्कि उनके परिवार और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ने वाले लोगों का अपमान भी था।
इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में साल 1975 के आपातकाल (Emergency) का गहरा इतिहास जुड़ा है। इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया। जिसके बाद वसुंधरा राजे की माता विजयाराजे सिंधिया को मीसा (MESA) एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया था।
इसी तरह जयपुर की गायत्री देवी को भी जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया था। विजयाराजे सिंधिया जनसंघ और आरएसएस के नेताओं को लगातार संरक्षण देती थीं। अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई दिग्गज संघ नेताओं को उनका खुला सहयोग मिलता था। यही वजह है कि गांधी परिवार और सिंधिया परिवार के बीच राजनीतिक और वैचारिक दूरियां काफी गहरी थीं।
किताब के अनुसार, मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी (छोटे फिरोज) का पहला जन्मदिन वसुंधरा राजे के दिल्ली स्थित आवास पर मनाया गया था। जिसे उस समय पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।
इंदिरा गांधी को ठेस पहुंचाने के लिए मनाया गया था वरुण का जन्मदिन
बाद में यह बात सामने आई कि उनके पोते की जन्मदिन की पार्टी ग्वालियर की पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटी वसुंधरा राजे के घर पर हुई थी। सोनिया गांधी के अनुसार, चूंकि वसुंधरा राजे उस समय आरएसएस की कट्टर समर्थक और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरोधी थीं। इसलिए यह कदम साफ तौर पर इंदिरा गांधी को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया था।
मेनका के घर छोड़ने में भी वसुंधरा ने की मदद
मेनका गांधी की चर्चित पत्रिका सूर्या पत्रिका की बिक्री और उसके प्रसार को आसान बनाने में वसुंधरा राजे ने अहम भूमिका निभाई थी। सूर्या पत्रिका के खुलासों ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी थी
विजयाराजे सिंधिया के करीबी सहयोगियों (जैसे जेसी जैन और सरदार आंग्रे) को यह पत्रिका बेचे जाने से इंदिरा गांधी बेहद नाराज हुई थीं। इंदिरा के लिए यह न केवल व्यक्तिगत आघात था, बल्कि उनके परिवार और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ने वाले लोगों का अपमान भी था।
आपातकाल का इतिहास और सिंधिया-गांधी परिवार की तनातनी
इसी तरह जयपुर की गायत्री देवी को भी जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया था। विजयाराजे सिंधिया जनसंघ और आरएसएस के नेताओं को लगातार संरक्षण देती थीं। अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई दिग्गज संघ नेताओं को उनका खुला सहयोग मिलता था। यही वजह है कि गांधी परिवार और सिंधिया परिवार के बीच राजनीतिक और वैचारिक दूरियां काफी गहरी थीं।
FAQs
- सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में वसुंधरा राजे का जिक्र क्यों हुआ है?
सोनिया गांधी की किताब में वसुंधरा राजे का जिक्र इसलिए हुआ है क्योंकि उन्होंने मेनका गांधी के घर छोड़ने की योजना में मदद की और इंदिरा गांधी के प्रति मेनका के विरोध का एक हिस्सा बन गईं। - क्या वसुंधरा राजे और इंदिरा गांधी के बीच राजनीतिक तनाव का इतिहास है?
हां, वसुंधरा राजे और इंदिरा गांधी के बीच राजनीतिक तनाव का इतिहास 1975 के आपातकाल से जुड़ा है। जब इंदिरा गांधी ने वसुंधरा राजे की मां विजयाराजे सिंधिया को गिरफ्तार करवाया था। - सोनिया गांधी की किताब में वसुंधरा राजे की भूमिका क्या बताई गई है?
सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में वसुंधरा राजे को मेनका गांधी के घर छोड़ने की योजना को सुगम बनाने में सहायक बताया गया है, जिससे इंदिरा गांधी के संदेह की पुष्टि हुई।
रसगुल्ला बताकर युवक को खिला दिया सुअरमार बम, मुंह में चबाते ही हुआ धमाका, जबड़ा उड़ने से मौत
By Sandeep Kumar
अमेरिका से भारत आएगा हरि बॉक्सर? लॉरेंस गैंग के विदेशी नेटवर्क पर जांच एजेंसियों की नजर
By Ashish Bhardwaj
हवा-हवाई साबित हुई वक्फ बोर्ड की 5,000 करोड़ की CBI जांच: आरटीआई ने बेनकाब किए सारे दावे, खड़े हुए बड़े सवाल
By Umeshwari Baghel
गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक: 11,500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिलेगी मंजूरी, 1920 MW बिजली समेत 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
By Amresh Kushwaha
धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू
By VINAY VERMA
30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
By Ashish Bhardwaj