पहली ही नजर में राजीव गांधी पर दिल हार बैठी थीं सोनिया, सोनिया गांधी की आत्मकथा में खुलेंगे कई दिलचस्प राज

Kaushiki | Oct 25, 2026, 11:14 IST
Share
सोनिया गांधी की आत्मकथा में खुलेंगे राजीव गांधी के साथ बिताए हसीं पलों के पन्ने
सोनिया गांधी की आत्मकथा में खुलेंगे राजीव गांधी के साथ बिताए हसीं पलों के पन्ने

जिंदगी में कुछ मुलाकातें बहुत खास होती हैं। वे वक्त के साथ कभी पुरानी या धुंधली नहीं पड़ती हैं। ऐसी ही एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी सोनिया गांधी और राजीव गांधी की रही है। सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात और अपने दिल के जुड़ाव का भावुक किस्सा साझा किया है। यह दास्तान किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती है।

बात सत्तर के दशक की है जब इंग्लैंड के कैम्ब्रिज शहर में दोनों की राहें टकराई थीं। वहां एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में दो अनजान युवा मिले थे। सोनिया इटैलियन खाना ढूंढ रही थीं और वहीं किस्मत ने उन्हें राजीव से मिला दिया। पहली नजर की उस बातचीत ने दो दिलों को हमेशा के लिए एक मजबूत डोर में बांध दिया। राजीव के सौम्य और शांत मिजाज ने सोनिया का दिल पल भर में जीत लिया।

पहली मुलाकात में ही सोनिया समझ गई थीं कि यही वो इंसान हैं जिनके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हैं। कैम्ब्रिज के उसी छोटे से ठिकाने से शुरू हुआ यह खूबसूरत सफर आगे चलकर भारतीय राजनीति के इतिहास का एक बेहद अहम अध्याय बन गया।

हाल ही में सोनिया गांधी ने अपना पहला आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कैम्ब्रिज के दिनों और राजीव गांधी संग पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उनकी प्रेम यात्रा की शुरुआत हुई थी। सोशल मीडिया पर उनका यह डेब्यू और वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा में है।

सालों बाद अब सोनिया गांधी अपनी इस खूबसूरत दुनिया की यादें लोगों के साथ शेयर करने जा रही हैं। उनकी आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' आज 10 नवंबर को सामने आ रही है। इस किताब में उन्होंने राजीव गांधी के साथ बिताए अपने अनमोल पलों, हंसी और मोहब्बत की यादों को दर्ज किया है। आइए जानें उनकी जिंदगी के इस दिल छू लेने वाले सफर को।

सोनिया और राजीव गांधी की लव स्टोरी
सोनिया और राजीव गांधी की लव स्टोरी

रेस्टोरेंट से शुरू हुआ हसीन सफर

सोनिया ने अपनी आत्मकथा Belonging: A Journey of Love के आने से पहले इस रिश्ते की कुछ खास यादें साझा की हैं। इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान सोनिया गांधी अक्सर अपनी पसंद का सादा खाना ढूंढती रहती थीं। उन दिनों वहां आज की तरह बहुत ज्यादा रेस्तरां नहीं हुआ करते थे।

काफी खोज के बाद सोनिया को एक छोटा ग्रीक रेस्तरां मिला जहां कई छात्र आते थे। उसी जगह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए सोनिया और राजीव की पहली मुलाकात हुई। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों में काफी अच्छी दोस्त हो गई। फिर दोस्तों के साथ घूमना और बातें करना उनकी डेली रूटीन का हिस्सा बन गया।

सोनिया और राजीव गांधी की लव स्टोरी
सोनिया और राजीव गांधी की लव स्टोरी

राजीव के सौम्य अंदाज पर फिदा

सोनिया बताती हैं कि राजीव बेहद स्मार्ट और हैंडसम थे। लेकिन उनके लुक्स से ज्यादा उनके नेचर ने सोनिया का ध्यान खींचा। राजीव का स्वभाव बहुत शांत, कोमल और सौम्य था।

उनकी यही सचाई और सहजता सोनिया के दिल को बहुत गहराई तक छू गई। सोनिया को पहली नजर में ही लगा कि राजीव ही उनके जीवनसाथी बनेंगे। बाद में राजीव ने भी माना कि वह भी ऐसा ही सोचते थे।

भारतीय संस्कृति में खुद को ढाला

दोनों ने 1968 में शादी की और सोनिया भारत आ गईं। उन्होंने बहुत प्यार से भारतीय जीवनशैली और संस्कृति को अपनाया। शुरुआत में नई भाषा सीखना और साड़ी पहनना उनके लिए नया था। लेकिन उन्होंने पूरे दिल से परिवार के साथ तालमेल बैठा लिया। इंदिरा गांधी के साथ भी उनके रिश्ते काफी प्यारे और सहज रहे। सोनिया ने हर मोड़ पर अपने नए परिवार का पूरा साथ दिया।

सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह में क्यों हुई तीखी बहस? जानें नीतीश कुमार पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का सच | Why did Sonia Gandhi and Digvijaya Singh have a heated debate? Know the truth of the Congress Working Committee meeting on Nitish Kumar
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिग्विजय सिंह पर क्यों भड़कीं सोनिया गांधी? जानें वजह...
30 Sept 2026 ,
By Amresh Kushwaha
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह के बीच नीतीश कुमार को लेकर तीखी बहस हुई। मुद्दा नीतीश कुमार के 2024 में इंडिया गठबंधन छोड़ने का था। दिग्विजय ने कहा कि गठबंधन को नीतीश को जाने नहीं देना चाहिए था। जानें ऐसे में सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह से क्या कहा...

मुश्किल पलों में खुद को संभाला

साल 1984 में इंदिरा गांधी की दुखद हत्या के बाद राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। राजीव देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने और सोनिया हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। लेकिन 21 मई 1991 को तमिलनाडु में राजीव गांधी की भी एक हमले में हत्या कर दी गई।

इस दुखद हादसे ने सोनिया गांधी की दुनिया को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। निजी जिंदगी को पसंद करने वाली सोनिया को वक्त ने एक मुश्किल मोड़ पर ला खड़ा किया। इतने बड़े व्यक्तिगत नुकसान के बाद भी सोनिया ने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने बच्चों की खातिर खुद को बहुत मजबूती से संभाला।

Belonging: A Journey of Love
Belonging: A Journey of Love

राजनीति के मैदान में मजबूत कदम

राजीव गांधी के जाने के बाद भी सोनिया ने कई सालों तक खुद को राजनीति से दूर रखा। लेकिन साल 1997 में कांग्रेस पार्टी को बिखरने से बचाने के लिए उन्होंने कदम आगे बढ़ाया। वे 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और सबसे लंबे समय तक इस पद पर काम किया। साल 2004 में यूपीए को बहुमत मिला और सहयोगियों ने सोनिया का नाम आगे किया। लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री पद ठुकरा दिया और डॉ मनमोहन सिंह को देश का पीएम बनाया।

आज 10 नवंबर को रिलीज होगी किताब

सोनिया गांधी की यह आत्मकथा उनके जीवन की हर छोटी-बड़ी याद को बयां करती है। किताब में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बचपन की कई खूबसूरत तस्वीरें भी शामिल हैं। यह किताब एक साधारण लड़की के भारतीय राजनीति के केंद्र तक पहुंचने की अनोखी दास्तान है। 10 नवंबर को पाठक सोनिया गांधी की इस भावुक और इंस्पायरिंग दुनिया से रूबरू हो सकेंगे। राजीव गांधी से जुड़ी ये यादें आज भी सोनिया के दिल के सबसे करीब बसी हुई हैं।

ज्यां द्रेज: जंतर-मंतर पर वायरल हुए अर्थशास्त्री की पूरी कहानी, नरेगा से ग्लोबल अवॉर्ड तक का सफर | Jean Dreze: The Complete Story of the Economist Who Went Viral at Jantar Mantar, From NREGA to Global Award
कौन हैं ज्यां द्रेज? जानें जंतर-मंतर पर आप कौन हैं के सवाल से वायरल हुए दिग्गज अर्थशास्त्री की कहानी
22 Oct 2026 ,
By Manya Jain
बेल्जियम में जन्मे अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज जंतर-मंतर पर हिरासत में लिए जाने के दौरान वायरल हुए वीडियो से चर्चा में हैं। जानिए 1979 से भारत में रह रहे इस झोले वाले अर्थशास्त्री की कहानी, नरेगा कानून में उनकी भूमिका और 2026 में मिले ग्लोबल अवॉर्ड तक का सफर।

Tags:
  • राजीव गांधी
  • Rajiv Gandhi
  • सोनिया गांधी
  • कैम्ब्रिज लव स्टोरी
  • इंदिरा गांधी
  • Sonia Gandhi
  • सोनिया और राजीव की लव स्टोरी
  • love story of Sonia and Rajiv Gandhi
Rajasthan Bureaucracy: वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर संशय, बनर्जी के सेवा विस्तार पर सवाल

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Bureaucracy: वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर संशय, बनर्जी के सेवा विस्तार पर सवाल
उज्जैन की महाकाल कॉन्फ्रेंस में अजब बिलिंग: ई-रिक्शा बनी ट्रेवलर, तो बाइक बनी इनोवा क्रिस्टा, 25 घंटे में गाड़ी चली 22 हजार किमी

By Manya Jain

उज्जैन की महाकाल कॉन्फ्रेंस में अजब बिलिंग: ई-रिक्शा बनी ट्रेवलर, तो बाइक बनी इनोवा क्रिस्टा, 25 घंटे में गाड़ी चली 22 हजार किमी
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम
MP में महंगाई भत्ते पर पेच: 58% ही मिल रहा DA, 2% के अंतर से सरकार के पास बचे 420 करोड़

By Amresh Kushwaha

MP में महंगाई भत्ते पर पेच: 58% ही मिल रहा DA, 2% के अंतर से सरकार के पास बचे 420 करोड़
Jaipur Airport: विंटर शेड्यूल में रोजाना 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, 9 नई उड़ानें भी जुड़ीं

By Jageshwar Prasad

Jaipur Airport: विंटर शेड्यूल में रोजाना 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, 9 नई उड़ानें भी जुड़ीं
86 हजार बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने की तैयारी, शिवराज सिंह बोले- खाते में जमा होंगे एक हजार

By Aman Vaishnav

86 हजार बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने की तैयारी, शिवराज सिंह बोले- खाते में जमा होंगे एक हजार
पामगढ़ डबल मर्डर : कर्जदार ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या

By Umeshwari Baghel

पामगढ़ डबल मर्डर : कर्जदार ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या