प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने का आरोप
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने का आरोप, बोले- कलाकारों की आवाज दबाई जा रही
Aman Vaishnav | Oct 22, 2026, 15:00 IST
Rehan Vadra Solo Photography Exhibition at Bikaner House Delhi Showcasing Street and Protest Artworks
दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगी रेहान वाड्रा की सोलो फोटो प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज फाइनल' का दृश्य।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर विवाद हो गया है। रेहान का आरोप है कि उनकी प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटवाई गईं। इनमें दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें भी शामिल थीं। यह प्रदर्शनी दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगाई गई है। रेहान ने इसे कलाकारों की आजादी पर रोक बताया है।
प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं तस्वीरें?
उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक माहौल का हवाला देकर तस्वीरें हटवाई गईं। जबकि उनके मुताबिक तस्वीरों में कोई राजनीतिक संदेश नहीं था।
रेहान ने इसे कलाकारों के काम की Censorship बताया है। हालांकि इस मामले में बीकानेर हाउस प्रबंधन का कोई बयान सामने नहीं आया है।
तस्वीरें नहीं हटाने पर प्रदर्शनी रद्द करने की बात
रेहान का कहना है कि प्रदर्शनी का प्रस्ताव पहले ही दिया जा चुका था। इसका पूरा लेआउट भी प्रबंधन को बताया गया था। उन्होंने बताया कि तस्वीरें पिछले छह महीनों में हुए विरोध प्रदर्शनों की थीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने उन घटनाओं को कैमरे में दर्ज किया था।
तिरंगे की तस्वीर हटाने से किया इनकार
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
प्रियंका के मुताबिक तस्वीरों में केवल विरोध प्रदर्शनों के दृश्य थे। उनमें किसी के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं थी। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी तस्वीरों को हटाने की जरूरत क्यों पड़ी।
.@raihanrvadra When someone with power becomes afraid of the expression of another, he doesn’t know it, but he has already lost the very power he is trying to protect. You stand for what is true and everything beautiful will find its way to you. I am proud of you, always will be.❤️ mama
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 22, 2026
तस्वीरों में राहुल गांधी भी नजर आए
एक तस्वीर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े प्रदर्शनों की थीं।
इन प्रदर्शनों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का भी विरोध हुआ था। विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने SIR से जुड़े बदलाव वापस लेने की मांग भी की थी।
क्या कला प्रदर्शनियों पर रोक लग सकती है?
1. कलाकारों को बोलने की आजादी
2. फिल्मों जैसा सेंसर बोर्ड नहीं
3. कुछ मामलों में कानूनी रोक संभव
4. संस्थाएं भी तस्वीरें हटाने को कह सकती हैं
कौन हैं रेहान वाड्रा?
रेहान वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी करते हैं। फोटोग्राफी के अलावा आर्ट इंस्टॉलेशन पर भी काम करते हैं। वे क्यूरेशन और इमर्सिव आर्टवर्क से भी जुड़े हैं।
रेहान वाड्रा की प्रमुख प्रदर्शनियां
2022 – अनुमना: पसंद, स्वतंत्रता और फैसलों से जुड़े विचारों पर आधारित प्रदर्शनी।
2024 – उपमाना: प्रकृति और लोगों पर आधारित तीसरी सोलो प्रदर्शनी।
2026 – नो आइडिया इज फाइनल: दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित प्रदर्शनी। इसमें उनकी खींची तस्वीरें शामिल हैं।
इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी
By Sanjay Gupta
दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव
By Jageshwar prasad
खेल सामग्री की खरीदी में बिलों का खेल, टेंडर से बचने के लिए लाखों की खरीद टुकड़ों में, 15 लाख में हॉकी टर्फ की सफाई
By Arun Tiwari
जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
By Ashish Bhardwaj
मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास
By Manya Jain
राजस्थान में रातें ठंडी, दिन में गर्मी, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार; कई शहरों में गिरा पारा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPPSC-ESB के रिजल्ट में ही लिखी थी यह शर्त, हाईकोर्ट फैसले के बाद भी नतीजे क्यों रुके?
By Sanjay Gupta