खेल सामग्री की खरीदी में बिलों का खेल, टेंडर से बचने के लिए लाखों की खरीद टुकड़ों में, 15 लाख में हॉकी टर्फ की सफाई

Arun Tiwari | Oct 22, 2026, 14:22 IST
Share
खेल विभाग की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप
खेल विभाग की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप

Raipur. छत्तीसगढ़ के खेल विभाग में खेल सामग्री की खरीदी और विभिन्न सेवाओं के भुगतान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खरीद संबंधी दस्तावेजों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही दिन में लाखों रूपए की खेल सामग्री के लिए कई अलग-अलग बिल जारी किए गए। आरोप है कि खरीद को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर टेंडर प्रक्रिया से बचने का रास्ता अपनाया गया।

वहीं, कुछ बड़े भुगतानों के लिए टेंडर या कोटेशन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।

हैरानी की बात यह है कि एक ही तारीख पर जूडो, खो-खो और कबड्डी मैट जैसी खेल सामग्रियों के लिए अलग-अलग और तीन लाख रूपए से कम के बिल टुकड़ों में बनाए गए। इसके अलावा, वेटलिफ्टिंग उपकरणों की करीब 30 लाख रूपए की खरीद, हॉकी टर्फ की सफाई के लिए 15 लाख रूपए से अधिक का भुगतान और दो अन्य बिलों के जरिए करीब 1.50 करोड़ रूपए के भुगतान ने खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक ही दिन में पांच बिल

आरटीआई से मिले दस्तावेजों में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी हासिल की है। खेल सामग्री की खरीदी में बिलों के विभाजन का संदेह 30 अगस्त 2024 की खरीद से सामने आता है।

इस दिन जूडो मैट के लिए दो अलग-अलग बिल बनाए गए। बिल नंबर 189 के तहत 2 लाख 97 हजार 440 रूपए और बिल नंबर 190 के तहत 2 लाख 98 हजार 240 रूपए की सामग्री खरीदी गई। इसी दिन खेल सामग्री के तीन अन्य बिल भी जारी किए गए। बिल नंबर 191 के तहत 2 लाख 92 हजार 757 रूपए के खो-खो मैट, बिल नंबर 192 के तहत 2 लाख 98 हजार 400 रूपए के कबड्डी मैट और बिल नंबर 193 के तहत 2 लाख 98 हजार 400 रूपए के कबड्डी मैट ट्रैक की खरीदी की गई।

इन पांच बिलों की कुल राशि 14 लाख 85 हजार 237 रूपए होती है। सभी बिलों की राशि तीन लाख रूपए से कम है, लेकिन एक ही तारीख पर कई खेल सामग्रियों की खरीदी की गई। यहां सवाल उठता है कि क्या अलग-अलग खरीदी करने के बजाय यह खरीद एक ही टेंडर के माध्यम से नहीं की जा सकती थी।

इसके बाद 1 अक्टूबर 2024 को बिल नंबर 272 के तहत 5 लाख 90 हजार रूपए के जूडो मैट की खरीदी की गई। इसी तारीख को बिल नंबर 271 के माध्यम से 5 लाख 88 हजार 768 रूपए का मल्टी जिम खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है। अब सवाल यह है कि इन खरीदारियों के लिए लागू नियम क्या थे और भुगतान से पहले किन प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत, IPS अंकिता शर्मा, कोयला घोटाला और भारतमाला हाईवे की दरारें: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें | Suspicious death of Raipur businessman in Chandigarh's Taj Hotel, IPS Ankita Sharma, coal scam and Bharatmala highway cracks: Big news from Chhattisgarh
CG Top News : चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर बड़ी खबरें
21 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
चंडीगढ़ के ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत, रात में कमरे में आई युवती से पूछताछ, साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक? छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नितिन नवीन के निर्देश पर जारी हुई सूची।

क्या टेंडर नियमों से बचने के लिए बांटे गए बिल?

पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल खरीद सीमा और निविदा प्रक्रिया को लेकर है। तीन लाख रूपए से अधिक की खरीद पर ई-टेंडर या सार्वजनिक निविदा आवश्यक थी। ऐसे में तीन लाख रूपए से कम राशि के कई बिलों में एक जैसी या संबंधित सामग्री की खरीद दर्ज होने पर संदेह पैदा होता है।

यदि एक ही जरूरत के लिए पहले से योजना बनाकर खरीद को अलग-अलग बिलों में बांटा गया और ऐसा करने का उद्देश्य निविदा की अनिवार्यता से बचना था, तो यह गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला बन सकता है।

यह स्पष्ट होना चाहिए कि जूडो मैट, खो-खो मैट और कबड्डी मैट की तकनीकी विशिष्टताएं क्या थीं। अलग-अलग खेलों में उपयोग होने वाली मैट को केवल नाम के आधार पर एक समान नहीं माना जा सकता। उनकी गुणवत्ता, आकार, उपयोग और तकनीकी मानकों की तुलना के आधार पर यह जांचना जरूरी है कि क्या इनकी एक साथ खरीदी नहीं की जा सकती थी।

बिना टेंडर 15 लाख रूपए से अधिक में हॉकी टर्फ की सफाई?

खेल सामग्री की खरीदी के अलावा सेवाओं के भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। 19 मार्च 2025 को बिल नंबर 573 के तहत रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव के हॉकी टर्फ की सफाई के लिए 15 लाख 4 हजार 500 रूपए का भुगतान किया गया। यह भुगतान केवल तीसरी तिमाही के लिए था।

यदि यह राशि तीन महीने की सफाई सेवा के बदले दी गई, तो पूरे वित्तीय वर्ष में इस मद पर होने वाला कुल खर्च इससे कहीं अधिक हो सकता है।

इस मामले में यह जानना जरूरी है कि सफाई कार्य के लिए कार्यादेश किस एजेंसी को दिया गया, भुगतान किन शर्तों पर हुआ, काम पूरा होने का प्रमाण किस अधिकारी ने दिया और सेवा की गुणवत्ता का सत्यापन कैसे किया गया। यदि इस राशि के भुगतान के लिए लागू नियमों के तहत निविदा या कोटेशन आवश्यक था, तो उससे जुड़े रिकॉर्ड की उपलब्धता भी स्पष्ट होनी चाहिए।

सूर्यकांत ने भाई-भतीजों के नाम पर खपाई कोयला घोटाले की रकम, अलग-अलग नामों से खरीदी प्रॉपर्टी | Suryakant spent coal scam money in the name of brothers and nephews, bought property in different names
सूर्यकांत ने भाई-भतीजों के नाम पर खपाई कोयला घोटाले की रकम, अलग-अलग नामों से खरीदी प्रॉपर्टी
21 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>छत्तीसगढ़ में हुए 500 करोड़ के कोयला घोटाले में ईओडब्ल्यू के अभियोग पत्र में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कोयला घोटाले का मास्टर माइंड सूर्यकांत ने कोल लेवी से हुई अवैध कमाई को पूरी चालाकी के साथ इन्वेस्ट किया। करोड़ों की कमाई से उसने प्रॉपर्टी खरीदी लेकिन एक भी प्रॉपर्टी उसने अपने नाम पर नहीं ली।

दो बिलों में 1.49 करोड़ रूपए से अधिक की खरीद

खरीद प्रक्रिया से जुड़ा एक अन्य गंभीर सवाल 23 मार्च 2025 के दो बिलों को लेकर है। बिल नंबर 633 के तहत 61 लाख 33 हजार 546 रूपए और बिल नंबर 634 के तहत 88 लाख 47 हजार 453 रूपए की खरीद की गई। दोनों बिलों की कुल राशि 1 करोड़ 49 लाख 80 हजार 999 रूपए है।

इतनी बड़ी राशि की खरीद के मामले में टेंडर, दर निर्धारण, तकनीकी स्वीकृति, आपूर्ति आदेश और सामग्री प्राप्ति से संबंधित दस्तावेजों का महत्व और बढ़ जाता है। इन भुगतानों के साथ टेंडर या कोटेशन से जुड़े दस्तावेज सामने नहीं आए हैं।

हालांकि, दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने और प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने में अंतर है। इन दोनों बिलों में खरीदी गई सामग्री का विवरण, संबंधित वेंडर का नाम, वस्तुओं की मात्रा और प्रति इकाई दर सार्वजनिक होने पर मामले की वास्तविक तस्वीर अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

करीब 30 लाख रूपए के वेटलिफ्टिंग उपकरण

18 अक्टूबर 2024 को बिल नंबर 307 के तहत 29 लाख 94 हजार 985 रूपए की वेटलिफ्टिंग सामग्री खरीदी गई। आरोप है कि इस खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया अपनाए जाने और उपकरणों के निर्धारित मानकों के अनुरूप होने से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।

वेटलिफ्टिंग में इस्तेमाल होने वाले बारबेल, प्लेट, बेंच और अन्य उपकरणों की गुणवत्ता खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होती है। उपकरणों की मजबूती, भार सहने की क्षमता और तकनीकी मानकों में कमी होने पर अभ्यास के दौरान चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया नाम | Chhattisgarh Coal Scam: EOW Notice to Devendra Yadav, Name Appeared in Secret Diary
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
02 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
कोल लेवी घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस मिला है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। समय सुबह 10.30 बजे और जगह रायपुर विशेष अदालत है। मामला करीब 540 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली का है। यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जांच पूरी कर एजेंसी आरोप पत्र पेश करेगी।

तंदूरी क्लब को 6.39 लाख रूपए का भुगतान

10 मार्च 2025 को बिल नंबर 543 के तहत तंदूरी क्लब, रायपुर को 6 लाख 39 हजार 527 रूपए का भुगतान किया गया। इस भुगतान के साथ टेंडर या कोटेशन का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

इसी तरह, 1 अक्टूबर 2024 को 5 लाख 88 हजार 768 रूपए के मल्टी जिम की खरीद को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। सवाल है कि खरीद छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) की स्वीकृत दरों पर की गई थी या किसी अन्य प्रक्रिया के माध्यम से। यदि खरीद किसी अन्य प्रक्रिया के तहत हुई थी, तो उसकी वैधानिकता और दरों की उचितता की जांच की जानी चाहिए।

अब इन सवालों के जवाब जरूरी

खेल विभाग की खरीद प्रक्रिया पर उठे सवालों के बीच पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग महत्वपूर्ण हो गई है। जांच में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित खरीदारियों के लिए किस वित्तीय नियम का पालन किया गया, क्या किसी खरीद को जानबूझकर छोटे बिलों में विभाजित किया गया और क्या सभी भुगतान वास्तविक आपूर्ति या सेवा के आधार पर किए गए।

साथ ही, वेंडरों के चयन, बाजार दरों से तुलना, सामग्री की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि और भुगतान की स्वीकृति देने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल जरूरी है।

इस मामले में प्रमुख सवाल ये हैं:

  • क्या एक ही दिन में संबंधित खेल सामग्रियों की खरीद को अलग-अलग बिलों में बांटने का कोई वैध आधार था?
  • क्या संबंधित खरीदों पर लागू निविदा नियमों का पालन किया गया?
  • 1.49 करोड़ रूपए से अधिक के दो भुगतानों में खरीदी गई सामग्री और आपूर्ति संबंधी दस्तावेज क्या हैं?
  • हॉकी टर्फ की सफाई और अन्य सेवाओं के भुगतान के लिए किस प्रक्रिया का पालन हुआ?
  • वेटलिफ्टिंग उपकरणों की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच किसने की?
  • क्या सभी खरीदारियों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति नियमानुसार ली गई थी?
IAS पति-पत्नी और भाई पर कोयला लेवी से 1 करोड़ की कमाई और निवेश का आरोप, EOW की चार्जशीट | IAS Couple and Brother Accused of Earning 1 Crore from Coal Levy and Investing, EOW Chargesheet
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट
06 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में EOW के पूरक चालान ने एक ही परिवार से जुड़े तीन चेहरों की भूमिका को फिर चर्चा में ला दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, निलंबित IAS रानू साहू, उनके पति IAS जयप्रकाश मौर्य और रानू साहू के भाई पीयूष कुमार साहू से जुड़े मामले में लेवी वसूली, नकद लेन-देन और संपत्तियों में निवेश की अलग-अलग कड़ियां सामने आई हैं।

इन सवालों के जवाब खरीद फाइलों, भुगतान रिकॉर्ड और तकनीकी परीक्षण से ही मिल सकेंगे। संबंधित अधिकारियों और वेंडरों का पक्ष भी सामने आना चाहिए, ताकि आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल हो सके।

खेल विभाग की खरीद में पारदर्शिता केवल सरकारी धन के सही इस्तेमाल का सवाल नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने से भी जुड़ी है। इसलिए पूरे मामले में दस्तावेजों के आधार पर जांच और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है।
Tags:
  • खेल सामग्री खरीदी में घोटाला
  • खरीदी घोटाला
  • छत्तीसगढ़ खेल विभाग
  • खेल विभाग खरीदी विवाद
  • छत्तीसगढ़
  • वित्तीय अनियमितता के आरोप
  • Sports Department procurement scandal
इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी

By Sanjay Gupta

इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी
दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव

By Jageshwar prasad

दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव
जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

By Ashish Bhardwaj

जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास

By Manya Jain

मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास
राजस्थान में रातें ठंडी, दिन में गर्मी, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार; कई शहरों में गिरा पारा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में रातें ठंडी, दिन में गर्मी, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार; कई शहरों में गिरा पारा
MPPSC-ESB के रिजल्ट में ही लिखी थी यह शर्त, हाईकोर्ट फैसले के बाद भी नतीजे क्यों रुके?

By Sanjay Gupta

MPPSC-ESB के रिजल्ट में ही लिखी थी यह शर्त, हाईकोर्ट फैसले के बाद भी नतीजे क्यों रुके?
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की ड्रॉपिंग, हैंडलर कुलवंत की तलाश तेज; एटीएस की निगरानी में जुटाए जा रहे सबूत

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की ड्रॉपिंग, हैंडलर कुलवंत की तलाश तेज; एटीएस की निगरानी में जुटाए जा रहे सबूत