CG Top News : चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 21, 2026, 21:33 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

चंडीगढ़ के ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत, रात में कमरे में आई युवती से पूछताछ, साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक? छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नितिन नवीन के निर्देश पर जारी हुई सूची।

चंडीगढ़ के ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत, रात में कमरे में आई युवती से पूछताछ

चंडीगढ़ के पांच सितारा ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत हुई है। मृतक की पहचान रायपुर निवासी दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है। वह राइस मिल के मालिक थे। मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे में बेसुध मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?

छत्तीसगढ़ की IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में वह साड़ी पहनकर AK-47 से फायरिंग करती दिख रही हैं। यह वीडियो विजयादशमी पर हुए शस्त्र पूजन का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हथियारों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने भी आपत्ति जताई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नितिन नवीन के निर्देश पर जारी हुई सूची

कांकेर भाजपा नेता भूपेंद्र नाग को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर नियुक्ति सूची जारी हुई। इसमें नाग का नाम भी शामिल है। सूची में कुल सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सूर्यकांत ने भाई-भतीजों के नाम पर खपाई कोयला घोटाले की रकम, अलग-अलग नामों से खरीदी प्रॉपर्टी

Raipur. छत्तीसगढ़ में हुए 500 करोड़ के कोयला घोटाले में ईओडब्ल्यू के अभियोग पत्र में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कोयला घोटाले का मास्टर माइंड सूर्यकांत ने कोल लेवी से हुई अवैध कमाई को पूरी चालाकी के साथ इन्वेस्ट किया। करोड़ों की कमाई से उसने प्रॉपर्टी खरीदी लेकिन एक भी प्रॉपर्टी उसने अपने नाम पर नहीं ली। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सड़क हादसे में मौत पर परिवार को मिलेंगे 24.39 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने करीब 7 लाख बढ़ाया मुआवजा

Road Accident Compensation : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मृतक के आश्रितों का मुआवजा करीब 7 लाख रुपए बढ़ाया है। पहले परिवार को 17.40 लाख रुपए देने का आदेश हुआ था। अब यह राशि बढ़कर 24.39 लाख रुपए हो गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

टीईटी पास नहीं तो नौकरी और प्रमोशन पर असर! शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराएगी सरकार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने प्रदेश के ऐसे शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित करने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी है, जो वर्तमान में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरारें, अब 15 तरह के टेस्ट से होगी सड़क की जांच, निर्माण एजेंसी को नोटिस

Bharatmala Highway Quality Test: छत्तीसगढ़ में रायपुर-विशाखापट्टनम भारतमाला हाईवे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सड़क का उद्घाटन अभी हुआ भी नहीं है। इससे पहले ही कांकेर जिले में सड़क पर दरारें आ गईं। मामला सामने आने के बाद एनएचएआई ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली मुख्यालय से अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में काउंसिल का खेल! प्रवेश की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा आयुक्त पर डालकर खुद को बचाने की तैयारी?

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और प्रवेश को लेकर एक बार फिर विवाद की जमीन तैयार होती दिख रही है। स्टेट नर्सिंग काउंसिल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित मान्यता आदेश जारी किया। इसमें 122 संस्थानों के अलग-अलग नर्सिंग पाठ्यक्रमों की सीटों का ब्योरा दिया गया है। लेकिन आदेश की शर्तों में ऐसा प्रावधान भी है, जिसने प्रवेश प्रक्रिया की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • चंडीगढ़ ताज होटल कारोबारी मौत
  • आईपीएस अंकिता शर्मा AK-47 विवाद
  • भूपेंद्र नाग भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला सूर्यकांत तिवारी
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सड़क हादसा मुआवजा
  • Chhattisgarh Latest News
  • IPS Ankita Sharma AK-47 Controversy
  • भारतमाला हाईवे निर्माण में दरारें
जयपुर में 100 दिन में 100 करोड़ के काम का लक्ष्य, सफाईकर्मियों की तैनाती में देरी, मेयर को खुद मिले कचरे के ढेर

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर में 100 दिन में 100 करोड़ के काम का लक्ष्य, सफाईकर्मियों की तैनाती में देरी, मेयर को खुद मिले कचरे के ढेर
साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?

By Umeshwari Baghel

साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?
टीईटी पास नहीं तो नौकरी और प्रमोशन पर असर! शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराएगी सरकार

By Arun Tiwari

टीईटी पास नहीं तो नौकरी और प्रमोशन पर असर! शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराएगी सरकार
MP में डॉक्टरों की नौकरी पर हाईकोर्ट का फैसला, 65 साल की उम्र तक सेवा में कर सकेंगे, 20 साल की क्लिनिकल सेवा पूरी करने वाले को लाभ

By Arohi Raj

MP में डॉक्टरों की नौकरी पर हाईकोर्ट का फैसला, 65 साल की उम्र तक सेवा में कर सकेंगे, 20 साल की क्लिनिकल सेवा पूरी करने वाले को लाभ
Rajasthan Top News: कोटा नहर हादसे में 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव

By Jageshwar prasad

Rajasthan Top News: कोटा नहर हादसे में 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
पोषण माह 2026 में राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, पूरे भारत में हासिल किया द्वितीय स्थान; जोधपुर रहा प्रदेश में अव्वल