Rajasthan Bureaucracy: वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर संशय, बनर्जी के सेवा विस्तार पर सवाल
Jageshwar Prasad | Oct 25, 2026, 11:24 IST
राजस्थान में कौन बनेगा नया HoFF? पवन उपाध्याय की दावेदारी सबसे मजबूत
ब्यूरोक्रेसी में इन दिनों वन विभाग के प्रमुख को लेकर खासी हलचल है। कौन बनेगा हॉफ यानी हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स? यही सवाल विभाग में चल रहा है। असल में मौजूदा हॉफ व पीसीसीएफ अरिजीत बनर्जी इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि उन्हें आगे की सेवा के लिए विस्तार मिलने जा रहा है। हालांकि सेवा विस्तार पर संशय है।
तीन नामों पर सबकी नजर
अब यह फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर होना है कि वन विभाग की कमान किसे सौंपी जाए। हाल ही में HoFF (Head of the Forest Force) पद को लेकर स्क्रीनिंग बैठक भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि स्क्रीनिंग की तारीख पहले टाली गई थी और फिर शुक्रवार को इसे पूरा किया गया। हालांकि अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।
अरिजीत बनर्जी का विस्तार टलने की वजह
सेवानिवृत्ति से करीब 15 दिन पहले ही उनके खिलाफ दो आरोप पत्र तैयार कर भेजे गए। इस वजह से उनका विस्तार टलता दिख रहा है। हालांकि बनर्जी खुद अभी भी आश्वस्त हैं कि उन्हें विस्तार मिल जाएगा।
उपाध्याय और मेहरा पर आरोप
वहीं शिखा मेहरा वन मंत्री संजय शर्मा के निशाने पर आ गई हैं। करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वन विभाग के सभी गेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खोलने और ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन ऐसा नहीं होने पर वन मंत्री नाराज हो गए थे। उन्होंने मेहरा सहित एक अन्य अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे।
अनुराग भारद्वाज के लिए मौका
भारद्वाज भी HoFF बनने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात की है। अब देखना यह है कि सरकार वरिष्ठता को तरजीह देती है या आरोपों और विवादों को ध्यान में रखती है।
सबकी नजर सीएम पर
उज्जैन की महाकाल कॉन्फ्रेंस में अजब बिलिंग: ई-रिक्शा बनी ट्रेवलर, तो बाइक बनी इनोवा क्रिस्टा, 25 घंटे में गाड़ी चली 22 हजार किमी
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम
By Umeshwari Baghel
MP में महंगाई भत्ते पर पेच: 58% ही मिल रहा DA, 2% के अंतर से सरकार के पास बचे 420 करोड़
By Amresh Kushwaha
Jaipur Airport: विंटर शेड्यूल में रोजाना 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, 9 नई उड़ानें भी जुड़ीं
By Jageshwar Prasad
86 हजार बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने की तैयारी, शिवराज सिंह बोले- खाते में जमा होंगे एक हजार
By Aman Vaishnav
पामगढ़ डबल मर्डर : कर्जदार ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या
By Umeshwari Baghel
Deeg Twin Murder: जुड़वां भाइयों की हत्या में बड़े भाई के शामिल होने की बात आई सामने, जानिए कैसे की मदद
By Jageshwar Prasad