जब सोनिया गांधी ने ठुकराई PM की कुर्सी, उस ऐतिहासिक पल का मैं गवाह था- अशोक गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 2004 के उस घटनाक्रम को याद जिसमें सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया था। गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने सत्ता से ऊपर रखा देश और पार्टी का हित रखा था। गहलोत ने उनकी तारीफ की है। गहलोत ने कहा कि वे उस ऐतिहासिक पल के खुद गवाह रहे हैं।
गहलोत बोले- मैं उस ऐतिहासिक पल का गवाह
"I was a witness to that historic moment"Today, Smt. @SoniaGandhi's memoir, Belonging: A Journey of Love, has hit the bookstores. In the book, she has described in detail her decision to gracefully decline the post of Prime Minister.The life of Smt. Sonia Gandhi is a rare example of sacrifice, dedication and struggle in contemporary Indian politics. The highest office in the country, that of the Prime Minister, was one that the people of India, the Congress Party and leaders across the UPA wanted her to occupy. Yet, she humbly declined it.I was personally present in the Central Hall of Parliament on that historic day, when all UPA MPs wanted Smt. Sonia Gandhi to become the Prime Minister of India. The leaders of the Congress Party and the UPA shared the same sentiment. However, she chose to place the larger interests of the party and the nation above the highest office of power.At that time, her priority was to firmly counter the divisive politics of ideological opponents, the RSS-BJP. This decision reflected her political resolve, spirit of sacrifice and commitment to the party organisation.Even today, the Gandhi family stands in the front line as the biggest ideological challenge to the divisive ideology of the RSS and the BJP.Conspiracies were plotted against the Gandhi family from all sides, yet they have always endured them with dignity and grace. Despite facing numerous adversities, personal attacks and political challenges, the family has continued its struggle for the Constitution, democratic values, social harmony and the unity of the nation.The life of Smt. Sonia Gandhi is a testament to the fact that politics is not merely a means of attaining power, but also about making sacrifices for one's ideology and principles.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 10, 2026
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के फैसले के पीछे उनकी राजनीतिक सोच और वैचारिक प्रतिबद्धता थी। गहलोत ने इसे संगठन के प्रति समर्पण और राजनीतिक दृढ़ता का उदाहरण बताया।
किताब में सोनिया ने बताई फैसले के पीछे की उलझन
किताब में सोनिया ने लिखा है कि चुनाव में जीत के बाद गठबंधन के नेता उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए मनाने पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक सोनिया से आग्रह किया। उस बातचीत के दौरान सोनिया ने दबाव में हल्के स्वर में ‘ठीक है’ कह दिया था। लेकिन बाद में राहुल और प्रियंका को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी मां से बात की।
सोनिया ने लिखा कि उस रात उनके मन में पार्टी के प्रति जिम्मेदारी और प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने फैसले के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार उन्होंने अपने मूल निर्णय पर कायम रहने का फैसला किया। अगले दिन संसद के सेंट्रल हॉल में उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री पद उनका लक्ष्य नहीं है और वे अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार इस पद को विनम्रता से अस्वीकार करती हैं।
मनमोहन सिंह को क्यों चुना?
गहलोत ने भाजपा-आरएसएस पर भी साधा निशाना
गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का फैसला बताता है कि राजनीति सिर्फ सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं है। विचारधारा और सिद्धांतों के लिए पद छोड़ना भी राजनीतिक जीवन का हिस्सा हो सकता है।
किताब को लेकर पहले भी हुआ था विवाद
किताब में सोनिया गांधी के इटली में बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात और विवाह, इंदिरा और राजीव गांधी की हत्या, भारतीय राजनीति में उनकी भूमिका और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके लंबे कार्यकाल का जिक्र है। सोनिया गांधी ने इसे राजनीतिक दस्तावेज के बजाय अपने परिवार, रिश्तों, नुकसान और भारत में अपनी पहचान की निजी कहानी बताया है। यही वजह है कि किताब के लॉन्च के साथ उनका 2004 का फैसला एक बार फिर सुर्खियों में है।
By Jageshwar Prasad
By Umeshwari Baghel
By Jyoti Mahender Bhardwaj
By Arohi Raj
By Jageshwar Prasad
By Sanjay Gupta
By Jyoti Mahender Bhardwaj